उत्तराखंड

फ़रवरी 11, 2025 3:30 अपराह्न

views 18

बागेश्वर जिले के खोली में 50 बैड का क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण जारी

बागेश्वर जिले के खोली में लगभग 12 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से 50 बैड का क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण किया जा रहा है। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कार्यदायी संस्था को निमार्ण कार्यों की गुणवत्ता के साथ ही निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

फ़रवरी 11, 2025 3:30 अपराह्न

views 17

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की यूएन विमेन इण्डिया के साथ बैठक

प्रदेश में अधूरी शिक्षा को पूरी करने की इच्छुक महिलाओं को उच्च शिक्षण संस्थानों में आसानी से प्रवेश दिलाने लिए एक उदार कार्ययोजना बनाई जाएगी। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने यूएन विमेन इण्डिया के प्रतिनिधियों के साथ सचिवालय में आयोजित बैठक में सचिव, उच्च शिक्षा को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।   उन्हो...

फ़रवरी 11, 2025 3:28 अपराह्न

views 20

अल्मोड़ा जिले के अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने जिले के चैखुटिया थाने का वार्षिक निरीक्षण किया

अल्मोड़ा जिले के अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने जिले के चैखुटिया थाने का वार्षिक निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाओं को परखा। निरीक्षण के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं की जानकारी ली। उन्होंने लंबित विवेचनाओं को जल्द पूरी करने के निर्देश दिए।   अपर पुलिस अधीक्षक ने जनता दरबार लगाकर थाना क...

फ़रवरी 11, 2025 3:27 अपराह्न

views 12

वाहन दुर्घटना में दो बरातियों की मृत्यु

चंपावत जिले में टनकपुर ऊचैलीगोठ से सुनकुरी जा रहा एक वाहन बिल्देधार के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार दो बरातियों की मृत्यु हो गई जबकि तीन घायल हो गये।   घायलों को उप जिला अस्पताल लोहाघाट में  भर्ती  कराया गया। दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए  डॉक्टरों ने उन्हें ह...

फ़रवरी 11, 2025 3:27 अपराह्न

views 12

सहायक अध्यापक का परीक्षा परिणाम घोषित

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य के राजकीय विद्यालयों में माध्यमिक सहायक अध्यापक के सफल अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।  आयोग ने 15 सौ 44 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की थी। लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के बाद 13 सौ 35 सफल अभ्यर्थियों का चयन किया गया।   इसके बाद भी वि...

फ़रवरी 11, 2025 3:23 अपराह्न

views 13

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन जारी

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन जारी है, और पदकों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है, जिसमें 17 स्वर्ण, 27 रजत और 33 कांस्य पदक शामिल हैं। 3 हजार मीटर रेस में अंकिता ध्यानी और जूडो में सिद्धार्थ रावत ने स्वर्ण पदक जीता है, जबकि चार गुणा 400 मीटर रिले रेस में प्रखर, साहिल मलिक, अनु कुमार और ...

फ़रवरी 11, 2025 3:23 अपराह्न

views 14

उत्तराखंड में फुटबाल के मैदान अंतरराष्ट्रीय स्तरों के मानकों के अनुरूप: चैबे

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चैबे ने कहा कि उत्तराखंड में फुटबाल के मैदान अंतरराष्ट्रीय स्तरों के मानकों के अनुरूप बनाये गये हैं। प्रदेश के साथ ही देश के खिलाड़ियों को इसका लाभ मिल सके इसके लिए जल्द ही यहां बड़े प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।   श्री चैबे ने कहा कि प्रतियोगिता के ...

फ़रवरी 11, 2025 3:21 अपराह्न

views 21

आपदा जागरूकता अभियान शुरू

रुद्रप्रयाग जिले में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर आपदा जागरूकता अभियान शुरू हुआ। आपदाओं से बचाव और राहत उपायों की जानकारी देने के लिए अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने जागरूकता प्रचार वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।   श्री राणा ने कहा कि रुद्रप्रयाग जिला आपदा की दृष्टि से स...

फ़रवरी 11, 2025 3:21 अपराह्न

views 16

नीदरलैंड की भौगोलिक स्थिति उत्तराखंड के समान: रावत

सहकारिता मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत सहकारिता क्षेत्र को सशक्त और विकसित करने के उद्देश्य से विभागीय अधिकारियों के साथ नीदरलैंड दौरे पर हैं। डाक्टर रावत ने बताया कि नीदरलैंड की भौगोलिक स्थिति उत्तराखंड के समान है।   ऐसे में यहां की आधुनिक कृषि प्रणाली, खाद्य प्रसंस्करण, फ्लोरीकल्चर, हॉल्टीकल्चर,...

फ़रवरी 11, 2025 3:18 अपराह्न

views 40

मोटे अनाज, पर्यावरण व जीवनशैली के प्रभाव पर कार्यशाला का आयोजन

मोटे अनाज, पर्यावरण व जीवन शैली के प्रभाव पर उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, हर्रावाला देहरादून में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक स्वाति. एस. भदौरिया ने कहा कि मोटे अनाज पोषक तत्वों का भंडार हैं।   उन्होंने कहा कि मोटे अनाज पोषक तत्वों से भरपूर...