उत्तराखंड

मार्च 1, 2025 3:59 अपराह्न मार्च 1, 2025 3:59 अपराह्न

views 4

उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव में हिमस्खलन के बाद राहत और बचाव कार्य जारी

उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव में हिमस्खलन के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। अब तक 50 मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया है, बाकी 5 की तलाश जारी है। इस बीच, चार घायल मजदूरों की मृत्‍यु हो गई है।

मार्च 1, 2025 3:50 अपराह्न मार्च 1, 2025 3:50 अपराह्न

views 4

जन शिकायत केंद्र से लोगों को हो रही है सुविधा

रुद्रप्रयाग नगर पालिका क्षेत्र की जनता की समस्या अब घर बैठे ही हल हो रही है। पालिका की ओर से स्थापित जन शिकायत केंद्र में बीते 5 दिनों में दर्ज 40 शिकायतों में से 35 का निराकरण हो गया है। जबकि, शेष शिकायतों पर कार्यवाही गतिमान है। पालिका की इस पहल से नगरवासी लोग बेहद खुश नजर आ रहे हैं।   गौरतलब...

मार्च 1, 2025 3:49 अपराह्न मार्च 1, 2025 3:49 अपराह्न

views 7

मौसम विभाग ने चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हिमस्खलन की संभावना जताई

मौसम विभाग ने आज चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हिमस्खलन की संभावना जताई है। हिमस्खलन की दृष्टि से चमोली जिले को सबसे अधिक संवेदनशील बताया गया है। विभाग ने प्रदेश के मैदानी इलाकों और पर्वतीय जिलों के निचले हिस्सों में बारिश ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी...

मार्च 1, 2025 3:49 अपराह्न मार्च 1, 2025 3:49 अपराह्न

views 7

हरिद्वार में भूमि संबंधी प्रकरणों की जांच में आई तेजी

राज्य विधानसभा में नया भू-कानून पारित होने के बाद हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से भूमि संबंधी प्रकरणों की जांच में तेजी लाई जा रही है। बाहरी प्रदेशों के जिन लोगों ने जिले में नियमों के विरुद्ध जमीन खरीदी है या जमीन खरीद कर निर्धारित प्रयोजन के विरुद्ध उसका उपयोग किया है, ऐसी संपत्तियों को सरकार में न...

मार्च 1, 2025 3:48 अपराह्न मार्च 1, 2025 3:48 अपराह्न

views 33

38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की कवायद शुरू

38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की कवायद शुरू कर दी गई है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में आयोजित बैठक में इसमें तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को पदक विजेताओं के नियुक्ति...

मार्च 1, 2025 3:48 अपराह्न मार्च 1, 2025 3:48 अपराह्न

views 47

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में चतुर्थ श्रेणी के 1 हजार 300 पदों को जल्द भरा जाएगा

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से खाली पड़े चतुर्थ श्रेणी के 1 हजार 300 पदों को जल्द भरा जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इन पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।     स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने देहरादून में विभागीय समीक्षा ...

मार्च 1, 2025 3:47 अपराह्न मार्च 1, 2025 3:47 अपराह्न

views 7

हरिद्वार के दो स्कूलों में नहीं मिला एक भी बच्चा, तीसरे में 200 बच्चों की मिली फर्जी हाजिरी

हरिद्वार जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी के.के गुप्ता ने धनपुरा गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों स्कूलों में एक भी बच्चा नहीं मिला। साथ ही दोनों विद्यालय के प्रधानाध्यापक भी नहीं मिले।   दूसरी ओर गांव रावली महदूद के राजकीय प्रा...

मार्च 1, 2025 3:46 अपराह्न मार्च 1, 2025 3:46 अपराह्न

views 8

उत्तरकाशी में इमरजिंग टेक्नोलॉजी लैब और इंजीनियरिंग वर्कशॉप का लोकार्पण

उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने उत्तरकाशी के प्रौद्योगिकी संस्थान, बौन में इमरजिंग टेक्नोलॉजी लैब और इंजीनियरिंग वर्कशॉप का लोकार्पण किया। इससे वहां पर तकनीकी शिक्षा के छात्रों को प्रयोगात्मक शिक्षा का ज्ञान मिल पाएगा। इस मौके पर अमर बलिदानियों की स्मृति को संजोने के लिए बनाई गई शौर्य दीवा...

मार्च 1, 2025 3:46 अपराह्न मार्च 1, 2025 3:46 अपराह्न

views 6

माणा में हिमस्लखन की चपेट में आए 47 लोगों को किया गया रेस्क्यू, मुख्यमंत्री ने किया हवाई सर्वेक्षण

चमोली जिले के माणा गांव में राहत और बचाव कार्य जारी हैं। अब तक 47 श्रमिकों को रेस्क्यू कर लिया गया है और आठ अन्य की तलाश जारी है। इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माणा के निकट हुए हिमस्खलन क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ज्योतिर्मठ में सेना के जवानों और अधिकारियों ...

मार्च 1, 2025 3:46 अपराह्न मार्च 1, 2025 3:46 अपराह्न

views 5

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पिछले दो दिनों में हुई बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आई है। पहाड़ी इलाकों में कईं जगहों पर बर्फबारी के चलते सड़क यातायात आवाजाही के लिये अवरूद्ध है और कईं स्थानों पर पेयजल, विद्युत और संचार सुविधा प्रभावित होने की ख़बर है।   इस बीच,...