उत्तर प्रदेश

सितम्बर 25, 2024 12:30 अपराह्न

views 14

उत्तर प्रदेश में कृषि विज्ञान केंद्रों की तीन दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया

मेरठ के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कल प्रदेश के कृषि विज्ञान केंद्रों की तीन दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का उद्घाटन प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया। कार्यशाला में प्रदेश के 89 कृषि विज्ञान केन्द्रों के अध्यक्ष और कृषि विश्वविद...

सितम्बर 25, 2024 12:27 अपराह्न

views 11

उत्तर प्रदेश: प्रदेश सरकार ने धान क्रय नीति को मंजूरी देते हुए खरीद की नई दरें निर्धारित की

प्रदेश सरकार ने धान क्रय नीति को मंजूरी देते हुए खरीद की नई दरें निर्धारित कर दी हैं। इसमें पिछली बार के मुकाबले 117 रूपये प्रति कुंतल की दर से बढ़ोत्तरी की गई है। धान की कीमत इस वर्ष 2320 रूपये प्रति कुंतल रखी गई है, जबकि पिछले वर्ष यह दर 2203 रूपये प्रति कुंतल थी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह खरीद ए...

सितम्बर 25, 2024 11:59 पूर्वाह्न

views 12

यूपी के सभी खाने-पीने की दुकान पर लिखना होगा नाम, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल लखनऊ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के साथ ही राज्य महिला आयोग की नई कार्यकारिणी, समस्त भर्ती बोर्ड और आयोग के अध्यक्षों, उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा आयोग तथा अन्य विभागों के साथ अलग-अलग बैठक कर उनके कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने क...

सितम्बर 24, 2024 8:17 अपराह्न

views 8

इटली में हुई रोलर स्केट प्रतियोगिता में भारतीय महिला टीम ने चीन को हराकर कांस्य पदक जीता

इटली में हुई रोलर स्केट प्रतियोगिता में भारतीय महिला टीम ने चीन को हराकर कांस्य पदक जीता है। महिला टीम में बतौर उप कप्तान शामिल बदायूं के बांके बिहारी कन्या महाविद्यालय की छात्रा वैष्णवी शर्मा ने गजब का खेल दिखाया है।

सितम्बर 24, 2024 8:16 अपराह्न

views 11

रामपुर के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने आज जिले में किसानों को सब्सिडी पर ट्रैक्टर और बाढ़ पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता के लिए चेक बांटे

रामपुर के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने आज जिले में किसानों को सब्सिडी पर ट्रैक्टर और बाढ़ पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता के लिए चेक बांटे। उन्होंने जिले के अफसरों के साथ बैठ कर अधूरे कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।

सितम्बर 24, 2024 8:16 अपराह्न

views 11

पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लेने के लिए प्रदेश के 27 लाख से अधिक लोगों ने आवेदन किया

पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लेने के लिए प्रदेश के 27 लाख से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। इन सभी आवेदन का त्रिस्तरीय सत्यापन कराया जा रहा है। द्वितीय चरण के सत्यापन में कौशांबी ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। 

सितम्बर 24, 2024 8:16 अपराह्न

views 10

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज बलिया में जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 42 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए

राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने आज बलिया में जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 42 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए। इस मौके पर 23 हजार 342 विद्यार्थियों को उपाधि मिली। एमएससी की आयुषी सिंह को चांसलर मेडल दिया गया। 

सितम्बर 24, 2024 8:15 अपराह्न

views 8

प्रदेशभर में सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं

प्रदेशभर में सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज जालौन जिला अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवायें और वृद्धजनों का नेत्र परीक्षण कर उन्हें चश्में वितरित किये गये।   उधर, औरैया के सामुदायिक स...

सितम्बर 24, 2024 8:15 अपराह्न

views 10

अयोध्या में श्रीराम मंदिर में देशभर से आये वारकरी-समुदाय के 3000 लोगों द्वारा ज्ञानेश्वरी का पारायण जारी

अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से आये वारकरी समुदाय से जुड़े करीब तीन हजार लोग आज से 6 दिन तक ज्ञानेश्वरी का पारायण कर रहे हैं।  राष्ट्रीय भगवत धर्म परिषद मध्य प्रदेश के अध्यक्ष नारायण महाराज शिंदे ने बताया कि महाराष्...

सितम्बर 24, 2024 8:13 अपराह्न

views 16

स्वच्छ भारत मिशन के स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज सूचना और प्रसारण मंत्रालय के लखनऊ स्थित पत्र सूचना कार्यालय और केन्द्रीय संचार ब्यूरो ने सेल्फी प्वाइंट लगाया

स्वच्छ भारत मिशन के स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज सूचना और प्रसारण मंत्रालय के लखनऊ स्थित पत्र सूचना कार्यालय और केन्द्रीय संचार ब्यूरो ने सेल्फी प्वाइंट लगाया। स्वच्छता अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने और स्वच्छता को उनकी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से यह पहल क...