उत्तर प्रदेश

सितम्बर 26, 2024 8:10 अपराह्न

views 15

उत्तर प्रदेश सरकार ने 155 घंटे का नॉन स्टॉप मेगा स्वच्छता अभियान किया शुरू

उत्तर प्रदेश सरकार ने आज सुबह 155 घंटे का नॉन स्टॉप मेगा स्वच्छता अभियान शुरू किया। यह अभियान 2 अक्टूबर को समाप्त होगा, जो महात्मा गांधी की 155वीं जयंती के अवसर पर मनाया जाएगा। स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता थीम के तहत इस अभियान का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता और पर्यावरण चेतना को बढ़ावा दे...

सितम्बर 26, 2024 9:47 पूर्वाह्न

views 9

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

अंत्योदय के प्रणेता, चिंतक और विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती कल पूरे प्रदेश में मनाई गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की दृष्टि और विजन के कारण गांव, गरीब, किसान व महिलाएं राजनीतिक दलों के एजेंड...

सितम्बर 26, 2024 9:43 पूर्वाह्न

views 11

सीरीज़ के दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के लिए कानपुर पहुंची भारत और बांग्लादेश की क्रिकेट टीमें

भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच सीरीज़ का दूसरा और आखिरी मैच कल से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए मेजबान और मेहमान टीमें कानपुर पहुंच गई हैं।

सितम्बर 26, 2024 9:38 पूर्वाह्न

views 5

पीलीभीत टाइगर रिजर्व प्रशासन ने एक स्वयंसेवी संस्था के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये

मानव वन्य जीव संघर्ष को रोकने के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व प्रशासन ने एक स्वयंसेवी संस्था के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं। प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि इसके तहत संस्था की मदद से थर्मल ड्रोन उपलब्ध कराया जाएगा और साथ ही स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएंगी।

सितम्बर 26, 2024 9:34 पूर्वाह्न

views 11

‘किसानों के लिए सरकार ने जो कदम उठाए हैं उनसे देश के अन्नदाताओं को प्रोत्साहन मिला है’

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के शुरूआती 100 दिनों में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए कृषि के क्षेत्र में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। इस अवधि में किसान सम्मान निधि, स्टार्ट-अप और एग्रीश्योर फंड के माध्यम से किसानों को लाभ पहुंचाया गया है। मेरठ में सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एंव प्रौद्योगिकी वि...

सितम्बर 26, 2024 9:29 पूर्वाह्न

views 7

प्रयागराज में अगले साल लगने वाले महाकुंभ में भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों की सुरक्षा के लिए किया जाएगा एआई का प्रयोग

वर्ष 2025 में प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ में भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों की सुरक्षा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। यह जानकारी प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने दी। उन्होंने कल प्रयागराज में प्रस्तावित महाकुंभ की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की।...

सितम्बर 26, 2024 9:24 पूर्वाह्न

views 9

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वाराणसी में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 46वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कल वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 46वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने समारोह में 18 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किये। दीक्षांत समारोह में कुल 97 हजार 252 डिग्रियां और उपाधियां वितरित हुईं, जिनको कुलाधिपति ने बटन दबाकर डिजिलॉकर ...

सितम्बर 26, 2024 9:17 पूर्वाह्न

views 8

लखनऊ में 15 से 18 नवंबर के बीच किया जाएगा कृषि भारत मेले का आयोजन

उत्तर प्रदेश के कृषि क्षेत्र में नवाचारों को प्रोत्साहित करने के लिए लखनऊ में 15 से 18 नवंबर के बीच कृषि भारत मेले का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में पार्टनर कंट्री के रूप में नीदरलैंड को सम्मिलित किया गया है। इसमें 200 से ज्यादा कृषि क्षेत्र से जुड़े स्टाल लगाए जाएंगे। साथ ही एक लाख से अधिक किसान भी ...

सितम्बर 26, 2024 9:12 पूर्वाह्न

views 7

भारत अब विश्‍व की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्‍यवस्‍थाओं में से एक है: उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि भारत अब विश्‍व की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्‍यवस्‍थाओं में से एक है और वैश्विक निवेश की दृष्टि से भी पसंदीदा देश है। ग्रेटर नोएडा में दूसरे उत्‍तर प्रदेश अन्‍तर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार मेला-2024 के शुभारंभ के अवसर पर कल उन्‍होंने कहा कि भारत लगभग चार ट्रिलियन डॉलर क...

सितम्बर 25, 2024 8:54 अपराह्न

views 11

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 27 सितम्बर से भारत और बांग्लादेश टेस्ट मैच सीरीज़ का आखरी मैच

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 27 सितम्बर से भारत और बांग्लादेश टेस्ट मैच सीरीज़ का दूसरा और आखरी मैच खेला जाएगा। इसके लिए मेजबान और मेहमान टीमें कल कानपुर पहुंच गई हैं। तीन साल बाद कानपुर का ग्रीन पार्क स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की मेजबानी कर रहा है। ऐसे में सभी व्यवस्थाओं पर खास ध्यान ...