उत्तर प्रदेश

अक्टूबर 7, 2024 10:16 पूर्वाह्न

views 19

प्रदेश सरकार ने नंद बाबा दुग्ध मिशन के दूसरे चरण को दी हरी झंडी

गो-पालकों की आय बढ़ाने और स्वदेशी नस्ल की गायों के संवर्धन के लिये प्रदेश सरकार ने नंद बाबा दुग्ध मिशन के दूसरे चरण को हरी झंडी दे दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में सरकार इस मिशन पर 74 करोड़ 21 लाख रूपये खर्च करेगी। इससे प्रदेश के दस हजार से अधिक गो-पालकों को फायदा मिलेगा।

अक्टूबर 7, 2024 10:10 पूर्वाह्न

views 13

अमेठी: मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वर्गीय शिक्षक सुनील कुमार के परिवार से रायबरेली के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने की मुलाकात

रायबरेली निवासी और अमेठी में शिक्षक रहे स्वर्गीय सुनील कुमार के परिवार सेे मुख्यमंत्री के निर्देश पर रायबरेली के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कल मुलाकात की। पीड़ित परिवार को उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत एक आवास, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पांच लाख रूपये की धनराशि, पांच बीघे भूमि पट्ट...

अक्टूबर 7, 2024 10:06 पूर्वाह्न

views 22

उत्तर प्रदेश: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा- बीते साढ़े चार वर्षों में राज्य में बिजली की दरों में नहीं की गई कोई वृद्धि

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा है कि बीते साढ़े चार वर्षों में राज्य में बिजली के दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। साथ ही उत्तर प्रदेश में लोगों को सर्वाधिक बिजली मिल रही है। ऊर्जा मंत्री कल मिर्जापुर जिले के विंध्यवासिनी धाम में दर्शन पूजन और गंगा आरती में शामिल होने के बाद पत्रकारों से ब...

अक्टूबर 7, 2024 10:04 पूर्वाह्न

views 24

उत्तर प्रदेश: श्रम और सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा- केन्द्र सरकार के न्यूनतम मजदूरी दर बढ़ाने के निर्णय को जल्द ही प्रदेश में भी लागू किया जायेगा

प्रदेश के श्रम और सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा है कि केन्द्र सरकार के न्यूनतम मजदूरी दर बढ़ाने के निर्णय को जल्द ही प्रदेश में भी लागू किया जायेगा। श्री राजभर ने यह बात कल कानपुर में श्रमिक जागरूकता और हित लाभ वितरण कार्यक्रम और रोजगार मेले के उद्घाटन अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्र...

अक्टूबर 7, 2024 10:02 पूर्वाह्न

views 18

उत्तर प्रदेश: संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार ने 16 नये राजकीय संस्कृत विद्यालयों को दी मंजूरी

प्रदेश में संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार ने सोलह नये राजकीय संस्कृत विद्यालयों को मंजूरी दी है। इनके भवन बनाने के लिये शासन की तरफ से सत्रह करोड़ रुपये मंजूर किये गये हैं, जल्द ही इनका निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा, ताकि नये सत्र में यहां पढ़ाई षुरू हो सके। राज्य में फिलहाल मात्र दो ...

अक्टूबर 7, 2024 9:57 पूर्वाह्न

views 12

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कौशांबी में की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, निर्माणाधीन परियोजनाओं को तय समय-सीमा में पूरा करने का दिया निर्देश

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कौशांबी में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्माणाधीन परियोजनाओं को तय समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक नागरिक तक सुनिष्चित करने को कहा और साथ ही निर्देशित किया कि त्यौहारों में सुरक्षा व्यवस्थ...

अक्टूबर 7, 2024 9:55 पूर्वाह्न

views 26

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रयागराज में किया महाकुम्‍भ-2025 के लिए प्रतीक चिह्न का अनावरण

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कल प्रयागराज में महाकुम्‍भ 2025 के लिए बहुरंगी नये प्रतीक चिह्न का अनावरण किया। यह प्रतीक चिह्न धार्मिक और आर्थिक समृ‍द्धि को दर्शाता है। इस प्रतीक चिह्न में पौराणिक समुद्र मंथन से निकले पवित्र पात्र अमृत कलश को चित्रित किया गया है।   इस प्रतीक च...

अक्टूबर 6, 2024 10:26 अपराह्न

views 12

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के प्रतीक चिन्ह, वेबसाइट और ऐप का किया शुभारम्भ

  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रयागराज में अगले साल जनवरी में होने वाले महाकुंभ की तैयारियों का ज़ायजा लिया। इस दौरान श्री योगी ने महाकुंभ के प्रतीक चिन्ह, वेबसाइट और ऐप का शुभारम्भ भी किया। श्री योगी ने कहा कि महाकुंभ के सिलसिले में पांच हजार छह सौ करोड़ रुपये की केन्द्र और राज्य सरकार की परियो...

अक्टूबर 6, 2024 10:26 अपराह्न

views 17

राज्य सरकार प्रदेश के 16 शक्तिपीठों पर सप्तमी-अष्टमी तिथियों को करायेगी शक्ति महोत्सव

राज्य सरकार प्रदेश के 16 शक्तिपीठों पर सप्तमी-अष्टमी तिथियों को शक्ति महोत्सव करायेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संस्कृति विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन से जोड़ते हुए इस आयोजन में महिला कलाकारों को वरीयता दी जायेगी। महोत्सव के ...

अक्टूबर 6, 2024 10:26 अपराह्न

views 17

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मथुरा के दो दिवसीय निशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर में रोगियों को दवाइयां और चश्मे बांटे

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज मथुरा के वृंदावन वत्सल ग्राम में दो दिवसीय निशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर में रोगियों को दवाइयां और चश्मे बांटे। शिविर में ढाई सौ से अधिक लोगों की आंखों का ऑपरेशन किया गया। नेत्र शिविर के समापन समारोह में श्री बिरला ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से न सिर्फ आम लोगों को ...