उत्तर प्रदेश

अक्टूबर 17, 2024 9:25 अपराह्न अक्टूबर 17, 2024 9:25 अपराह्न

views 5

बीसीसीआई की सीनियर महिला टी-20 प्रतियोगिता के ग्रुप डी मुकाबले लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शुरू

बीसीसीआई की सीनियर महिला टी-20 प्रतियोगिता के ग्रुप डी मुकाबले आज से लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शुरू हुए। आज सुबह सिक्किम और त्रिपुरा के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें त्रिपुरा ने 72 रनों से जीत दर्ज की। वहीं हिमाचल प्रदेश और केरल के बीच हुए मैच में हिमाचल प्रदेश ने 8 विकेट से जीत हासिल ...

अक्टूबर 17, 2024 9:20 अपराह्न अक्टूबर 17, 2024 9:20 अपराह्न

views 12

उत्तर प्रदेश: बरेली-बदायूं राष्ट्रीय राज्यमार्ग का चौड़ीकरण कर अब फोरलेन बनाया जाएगा

प्रदेश के बरेली-बदायूं राष्ट्रीय राज्यमार्ग का चौड़ीकरण कर अब फोरलेन बनाया जाएगा। एक हजार पांच सौ सत्ताइस करोड़ रूपये की लागत वाली इस परियोजना को स्वीकृति मिल गयी है। केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यह जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि यह परियोजना बरेली और ...

अक्टूबर 17, 2024 9:18 अपराह्न अक्टूबर 17, 2024 9:18 अपराह्न

views 12

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को वाराणसी में संपूर्णानंद स्टेडियम के दूसरे और तीसरे चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को वाराणसी दौरे पर सिगरा में संपूर्णानंद स्टेडियम के दूसरे और तीसरे चरण का उद्घाटन करेंगे। सिगरा स्टेडियम में इनडोर और आउटडोर दोनों खेलों की सुविधाएं हैं। हॉकी खिलाड़ी और ओलंपियन ललित उपाध्याय ने कहा कि इससे यहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकेंगे। 

अक्टूबर 17, 2024 9:59 अपराह्न अक्टूबर 17, 2024 9:59 अपराह्न

views 4

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए कल अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन शुरू हो जायेगा

प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए कल अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन शुरू हो जायेगा। इनमें मैनपुरी की करहल, कानपुर की सीसामऊ, अम्बेडकर नगर की  कटेहरी, मुरादाबाद की कुंदरकी, अलीगढ़ की खैर, प्रयागराज की फूलपुर, मिर्ज़ापुर की मझवां, मुज़फ्फरनगर की मीरापुर और गाज़ियाबाद की विधानसाभा सीट शामिल ह...

अक्टूबर 17, 2024 9:02 अपराह्न अक्टूबर 17, 2024 9:02 अपराह्न

views 8

उत्तर प्रदेश: महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर चित्रकूट  के वाल्मीकि आश्रम लालापुर में वाल्मीकि रामायण पाठ और हवन किया गया

प्रदेश भर में आज धूमधाम से वाल्मीकि जयंती मनाई जा रही है। महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर चित्रकूट  के वाल्मीकि आश्रम लालापुर में वाल्मीकि रामायण पाठ ,भजन, कीर्तन और हवन किया गया।  इस अवसर पर बांदा के लोक कलाकार दयाराम रैकवार द्वारा रामायण पाठ और संगीत मय लव कुश प्रसंग प्रस्तुत किया गया। उधर, शा...

अक्टूबर 17, 2024 8:56 अपराह्न अक्टूबर 17, 2024 8:56 अपराह्न

views 13

उत्तर प्रदेश ने इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत देश में सर्वाधिक 2 लाख 10 हजार 347 नामांकन कराकर प्रथम स्थान हासिल किया

उत्तर प्रदेश ने इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत देश में सर्वाधिक 2 लाख 10 हजार 347 नामांकन कराकर प्रथम स्थान हासिल किया है। केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित इस योजना का उद्देश्य कक्षा 6 से 10 के छात्रों में नवाचार और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना है। इस वर्ष का ऑनला...

अक्टूबर 17, 2024 8:55 अपराह्न अक्टूबर 17, 2024 8:55 अपराह्न

views 6

फर्रुखाबाद : संकिसा में चल रहे बुद्ध महोत्सव में आज श्रीलंका, चीन ,म्यांमार, इंडोनेशिया से आये बौद्ध धर्म के अनुयायियों ने पूजा अर्चना की

फर्रुखाबाद के संकिसा में चल रहे बुद्ध महोत्सव में आज श्रीलंका, चीन, म्यांमार, इंडोनेशिया से आये बौद्ध धर्म के अनुयायियों ने पूजा अर्चना की। बुद्ध महोत्सव के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जगह जगह ड्रोन से निगरानी की जा रही है। इस दौरान मंडलायुक्त और डीआईजी ने सुरक्षा व्यवस्था का ...

अक्टूबर 17, 2024 8:44 अपराह्न अक्टूबर 17, 2024 8:44 अपराह्न

views 9

संगम नगरी प्रयागराज शरद पूर्णिमा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा

संगम नगरी प्रयागराज शरद पूर्णिमा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज सुबह से ही लाखों श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। अमरोहा के गंगा धाम तिगरी में भी आज बड़ी तादाद में श्रद्धालु गंगा में पवित्र स्नान कर रहे हैं। वैज्ञानिक रूप से आज सुपरमून के रूप में साल का सबसे चमकीला चंद्रमा देख...

अक्टूबर 17, 2024 8:37 अपराह्न अक्टूबर 17, 2024 8:37 अपराह्न

views 11

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने 27 अक्टूबर को होने वाली यूपीपीसीएस की प्रारम्भिक परीक्षा को स्थगित कर दिया

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने 27 अक्टूबर को होने वाली यूपीपीसीएस की प्रारम्भिक परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा अब दिसम्बर महीने के मध्य में कराई जा सकती है।

अक्टूबर 17, 2024 8:34 अपराह्न अक्टूबर 17, 2024 8:34 अपराह्न

views 8

रेल मंत्रालय ने एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों में किया बदलाव

रेल मंत्रालय ने एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। अब यात्री 60 दिन पहले ही टिकट की बुकिंग करा सकेंगे। पहले यह अवधि 120 दिनों की थी। यह नियम 1 नवंबर से लागू होगा। रेल मंत्रालय के मुताबिक, एडवांस टिकट बुकिंग के नए नियमों का पहले से बुक किए गए टिकटों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।