उत्तर प्रदेश

अक्टूबर 26, 2024 7:54 अपराह्न अक्टूबर 26, 2024 7:54 अपराह्न

views 7

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लोगों की समस्याओं का समाधान तत्परता से किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं के सम...

अक्टूबर 26, 2024 7:53 अपराह्न अक्टूबर 26, 2024 7:53 अपराह्न

views 3

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऐलान से गोरखपुर में रोइंग स्पोर्ट्स सेंटर बनने का मार्ग प्रशस्त

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक ऐलान से गोरखपुर में रोइंग स्पोर्ट्स सेंटर बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि रामगढ़ताल के समीप विश्व स्तरीय रोइंग स्पोर्ट्स सेंटर बनाने के लिए सरकार रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (आरएफआई) को वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जगह उपलब्ध कराएगी।   राम...

अक्टूबर 26, 2024 7:52 अपराह्न अक्टूबर 26, 2024 7:52 अपराह्न

views 4

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की दियोरिया, माला और महोफ वन रेंजों में बाघों की गणना शुरू

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की दियोरिया, माला और महोफ वन रेंजों में बाघों की गणना आज से शुरू हो गयी है। इसके लिए 402 स्वचालित कैमरे लगाए गए हैं और वन विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। गणना के दौरान जंगल में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।   प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया ...

अक्टूबर 26, 2024 7:51 अपराह्न अक्टूबर 26, 2024 7:51 अपराह्न

views 8

लखनऊ में इंडियन ब्लाइंड एंड पैरा जूडो एसोसिएशन की नेशनल बॉडी की बैठक सम्पन्न

लखनऊ में आज आयोजित इंडियन ब्लाइंड एंड पैरा जूडो एसोसिएशन की नेशनल बॉडी की बैठक हुई, जिसमें 12 राज्यों ने भाग लिया। इस बैठक में एसोसिएशन ने पेरिस पैरालंपिक के कांस्य पदक विजेता कपिल परमार को सम्मानित किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अवनीश अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठा र...

अक्टूबर 26, 2024 7:50 अपराह्न अक्टूबर 26, 2024 7:50 अपराह्न

views 2

वाराणसी में देव दीपावली पर पहली बार ग्रीन क्रैकर शो का अद्भुत नज़ारा देखने को मिलेगा

वाराणसी में देव दीपावली पर पहली बार ग्रीन क्रैकर शो का अद्भुत नज़ारा देखने को मिलेगा। अमेरिका में विकसित अत्याधुनिक तकनीक के फायर वन फायरिंग सिस्टम से लगभग 10 मिनट तक ग्रीन क्रैकर शो और लेज़र शो का अलौकिक दृश्य दिखाई देगा।   पर्यटन विभाग के उप निदेशक राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि  विश्व प्रसिद्...

अक्टूबर 26, 2024 7:50 अपराह्न अक्टूबर 26, 2024 7:50 अपराह्न

views 6

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में पहली बार होने जा रहे दीपोत्सव में सजावट को दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में पहली बार होने जा रहे दीपोत्सव में सजावट को दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। 30 अक्टूबर को दीपोत्सव के दौरान होने वाले लेज़र शो और सजावट का आनंद लोग 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को भी ले सकेंगे। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रशासनिक अधिकारियों और अ...

अक्टूबर 26, 2024 7:49 अपराह्न अक्टूबर 26, 2024 7:49 अपराह्न

views 4

मथुरा के परखम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने पदाधिकारियों से जीवन में पांच परिवर्तन लाने की अपील की

मथुरा के परखम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने पदाधिकारियों से जीवन में पांच परिवर्तन लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संघ के कार्यकर्ता कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण,  स्वदेशी जीवनशैली,  और नागरिक कर्तव्य को जीवन में अपनाने की क...

अक्टूबर 26, 2024 7:49 अपराह्न अक्टूबर 26, 2024 7:49 अपराह्न

views 2

दिवाली के अवसर पर किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की छुट्टियों को रद्द कर दिया

दिवाली के अवसर पर किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने आज लखनऊ में कहा कि अस्पतालों में बर्न यूनिट को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं।   उन्होंन...

अक्टूबर 26, 2024 7:48 अपराह्न अक्टूबर 26, 2024 7:48 अपराह्न

views 2

शिवराज सिंह चौहान ने वायु प्रदूषण को कम करने के लिए नई दिल्ली में मंत्रियों के साथ बैठक की

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वायु प्रदूषण को कम करने के लिए आज नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के कृषि मंत्रियों के साथ वर्चुअली बैठक की।   बैठक के बाद केन्द्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि बीते कुछ वर्षों में पराली जलाने की घटनाओं में 51 फीसदी की कमी आई है, लेकिन...

अक्टूबर 26, 2024 7:47 अपराह्न अक्टूबर 26, 2024 7:47 अपराह्न

views 11

राज्य सरकार ने लखनऊ समेत प्रदेश के छह जिलों में स्पेशल एजुकेशन जोन विकसित करने की प्रक्रिया शुरू की

राज्य सरकार ने लखनऊ समेत प्रदेश के छह जिलों में स्पेशल एजुकेशन जोन विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें लखनऊ, गोरखपुर, अयोध्या, आगरा, गौतम बुद्ध नगर व बुंदेलखंड शामिल हैं। इन स्पेशल एजुकेशन जोन में विभिन्न एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन की स्थापना के जरिए जीरो से लेकर यूनिवर्सिटी तक की शिक्षा दी जाए...