उत्तर प्रदेश

सितम्बर 4, 2023 8:21 अपराह्न सितम्बर 4, 2023 8:21 अपराह्न

views 13

बाराबंकी: तीन मंजिला मकान गिरा, मलबे से दस लोगों को निकाल लिया गया

बाराबंकी में आज सुबह एक तीन मंजिला मकान गिर गया। मलबे में कई लोग दब गए, जिनमें दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में लग र्गइं। मलबे से दस लोगों को निकाल लिया गया है। तीन लोगों की तलाश जारी है। मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन...

सितम्बर 4, 2023 8:19 अपराह्न सितम्बर 4, 2023 8:19 अपराह्न

views 15

मऊ: घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिये कल सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा मतदान

मऊ की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिये कल सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा और मतगणना आठ सितम्बर को होगी। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से कराने के लिए आज कलेक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियों रवाना की गईं। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि घोसी विधानसभा क्षेत्र में कुल 239 मतदान कें...

सितम्बर 4, 2023 8:16 अपराह्न सितम्बर 4, 2023 8:16 अपराह्न

views 21

हापुड़ की घटना को लेकर आज प्रदेशभर में अधिवक्ता रहे हड़ताल पर

हापुड़ की घटना को लेकर प्रदेशभर में अधिवक्ता आज हड़ताल पर रहे। लखनऊ में अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास जाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला जलाया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि हापुड़ की घटना के लिए बनाई गई जांच कमेटी में वरिष्ठ अधिवक्ता और ...

सितम्बर 4, 2023 8:13 अपराह्न सितम्बर 4, 2023 8:13 अपराह्न

views 11

केन्द्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला और प्रदेश के मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद की मौजूदगी में कल वाराणसी में स्टेट फिश चिताला की रिवर रैचिंग की जाएगी

केन्द्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला और प्रदेश के मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद की मौजूदगी में कल वाराणसी के रविदास घाट पर स्टेट फिश चिताला की रिवर रैचिंग की जाएगी। मत्स्य विभाग के विशेष सचिव और निदेशक प्रशांत शर्मा ने बताया कि प्रदेश में पहली बार स्टेट फिश चिताला की...

सितम्बर 4, 2023 8:09 अपराह्न सितम्बर 4, 2023 8:09 अपराह्न

views 9

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों को दी बधाई

राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने पांच सितंबर को देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पूरे भारत में मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस की सभी शिक्षकों को बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में राज्यपाल ने भारत में गुरु-शिष्य परंपरा को महत्वपूर्...

सितम्बर 4, 2023 8:05 अपराह्न सितम्बर 4, 2023 8:05 अपराह्न

views 23

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बस्ती के आदर्श ग्राम लेदवा का भ्रमण किया और ग्रामीणों से की बातचीत

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आज बस्ती के आदर्श ग्राम लेदवा का भ्रमण किया और ग्रामीणों से बातचीत की। राज्यपाल ने बस्ती में एक कैंसर हॉस्पिटल का उद्घाटन और मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि भारत विश्वगुरू बनने की राह में तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश के भारतीय रिसर्च संस्थान इसरो...

सितम्बर 4, 2023 8:02 अपराह्न सितम्बर 4, 2023 8:02 अपराह्न

views 14

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आयुष्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पांच वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम को किया संबोधित

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज लखनऊ में आयुष्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य  योजना के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना गरीब के लिए संजीवनी है। प्रदेश में अब तक तीन करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। केंद्र सरकार की ओर से सात...

सितम्बर 4, 2023 7:52 अपराह्न सितम्बर 4, 2023 7:52 अपराह्न

views 14

लखनऊ: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खण्ड विकास अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला का किया उद्घाटन

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज लखनऊ में खण्ड विकास अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस कार्यशाला में प्रदेश के समस्त विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारी शामिल हुए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों के विकास के बिना प्रदेश और देश का विकास संभव नहीं ह...

सितम्बर 4, 2023 7:49 अपराह्न सितम्बर 4, 2023 7:49 अपराह्न

views 28

प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है, महिलाएं कहीं भी बिना भय के अकेले यात्रा कर सकती हैं : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले साढ़े छह वर्ष में उत्तर प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ और प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है। महिलाएं प्रदेश में कहीं भी बिना भय के अकेले यात्रा कर सकती हैं। मुख्यमंत्री आज लखनऊ में आयोजित एक समाचार पत्र के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीते सा...

सितम्बर 4, 2023 7:44 अपराह्न सितम्बर 4, 2023 7:44 अपराह्न

views 11

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन रोजगार के अंतर्गत चयनित कनिष्ठ सहायकों और कम्प्यूटर ऑपरेटरों को नियुक्ति-पत्र वितरित किये

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन रोजगार के अंतर्गत आज लखनऊ में अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग और प्राविधिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत चयनित 240 कनिष्ठ सहायकों और कम्प्यूटर ऑपरेटरों को नियुक्ति-पत्र वितरित किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को मिशन रोजगार के जरिए शासकीय सेवाओं के अंतर्गत न...