उत्तर प्रदेश

जुलाई 4, 2024 8:50 अपराह्न

views 19

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत लखनऊ स्थित अपने आवास पर पौधरोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 जुलाई को पूरे प्रदेश में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जायेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों के यहां भी पौधे लगाये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी घरों म...

जुलाई 4, 2024 8:50 अपराह्न

views 18

हाथरस हादसे की न्यायिक जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन

हाथरस हादसे की न्यायिक जांच के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन कर दिया गया है। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा इसका नोटिफिकेशन जारी किया गया है। न्यायिक जांच आयोग में रिटायर्ड आईएएस हेमंत राव और र...

जुलाई 4, 2024 8:49 अपराह्न

views 17

हाथरस भगदड़ हादसे में पुलिस ने आयोजन समिति के छह सदस्यों को किया गिरफ्तार

हाथरस भगदड़ हादसे में पुलिस ने आयोजन समिति के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिला और चार पुरूष शामिल हैं। यह सभी बतौर सेवादार आयोजन के दौरान काम कर रहे थे। अलीगढ़ के आईजी शलभ माथुर ने आज प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी। श्री माथुर ने बताया कि फरार मुख्य आरोपी सेवादार वेद प्रकाश मधुकर पर एक लाख...

जुलाई 4, 2024 8:48 अपराह्न

views 14

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर कल गोरखपुर पहुंचेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर कल गोरखपुर पहुंचेंगे। वह कल हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान में कैंसर सिंकाई की एक अत्याधुनिक मशीन का लोकार्पण करेंगे। अपने दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री छः जुलाई को गोरखपुर शहर क्षेत्र में बांध, ओवर ब्रिज और सिक्स लेन मार्ग का निरीक्ष...

जुलाई 4, 2024 8:46 अपराह्न

views 18

प्रदेश सरकार नगर निगम वाले सभी महानगरों में मलिन बस्तियों का करेगी कायाकल्प

प्रदेश सरकार नगर निगम वाले सभी महानगरों में मलिन बस्तियों का कायाकल्प करेगी। हर नगर निगम में एक-एक मलिन बस्ती को चिन्हित कर बहुमंजिला भवन बनाए जाएंगे। राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर विकास विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में इसे लेकर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। ...

जुलाई 3, 2024 9:14 अपराह्न

views 20

प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है

प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। प्रदेश में लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, जौनपुर और लखनऊ समेत अन्य जनपदों में बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। सिंचाई और जल संसाधन विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों में प्रदेश के पांच जनपदों में सौ मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में सर्वाधिक 237 द...

जुलाई 3, 2024 9:13 अपराह्न

views 23

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि में रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि में रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इससे पहले उन्होंने सरयू में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने अयोध्या में अपना मुंडन भी कराया और अपने केश सरयू तट पर समर्पित किए। इसके बाद सरयू तट से राम मंदिर तक पदयात्रा की। इस दौरान श्री ...

जुलाई 3, 2024 9:13 अपराह्न

views 16

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का आज राज्यसभा में जवाब दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद दोनों सदनों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का आज राज्यसभा में जवाब दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संविधान केवल अनुच्छेदों का संकलन नहीं है, बल्कि इसकी भावना और शब्द सरकार के लिए मूल्यवान हैं। श्री मोदी ने कहा कि संविधान, सरकार को दिश...

जुलाई 3, 2024 9:10 अपराह्न

views 16

हाथरस में हुई दुखद घटना में जान गंवाने वाले लोगों को आज राज्यसभा में श्रद्धांजलि दी गई

हाथरस में हुई दुखद घटना में जान गंवाने वाले लोगों को आज राज्यसभा में श्रद्धांजलि दी गई। सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि इस दुखद घटना में जानमाल की हानि और घायल होना दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है।   विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सुझाव दिया कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कानून बनाया जाना चा...

जुलाई 3, 2024 9:09 अपराह्न

views 15

हाथरस में हुई घटना को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी दुख जताया

हाथरस में हुई घटना को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी दुख जताया है। श्री पुतिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शोक संदेश भेजा है। अपने शोक संदेश में रूस के राष्ट्रपति ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश में हुए दुखद हादसे पर संवेदनाएं स्वीकार करें।