उत्तर प्रदेश

अगस्त 28, 2024 10:59 पूर्वाह्न

views 12

मिशन रोजगार के तहत मैनपुरी, वाराणसी और रामपुर में हुआ रोजगार मेले का आयोजन

उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन रोजगार के तहत कल मैनपुरी, वाराणसी और रामपुर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन हुआ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मैनपुरी में रोजगार मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार में एक खास वर्ग को नौकरी मिलती थी जबकि आज बिना भेदभाव के सभी को रोजगार हासिल करने ...

अगस्त 28, 2024 10:55 पूर्वाह्न

views 11

रायबरेली में मालगाड़ी और रेल इंजन में जोरदार टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल

रायबरेली में एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना के कोयला संयंत्र में कोयला उतारकर जा रही मालगाड़ी और ट्रैक पर सामने से आ रहे रेल इंजन में जोरदार टक्कर हो गई। जिसके बाद इंजन ट्रैक को क्षतिग्रस्त करते हुए पटरी से उतर गया। हादसे में लोको पायलट सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रथम दृष्टया गलत सिग्नल के...

अगस्त 28, 2024 10:51 पूर्वाह्न

views 11

लखनऊ में 3 से 5 सितंबर तक होगा आर्म्ड फोर्सेज फेस्टिवल का आयोजन

लखनऊ के लोगों को अगले माह भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौ सेना की ताकत से रूबरू होने का सुनहरा मौका मिलेगा। इसे लेकर लखनऊ छावनी के सूर्या खेल परिसर में तीन दिवसीय आर्म्ड फोर्सेज फेस्टिवल का आयोजन 3 से 5 सितंबर तक होगा। इस फेस्टिवल में आत्मनिर्भर भारत के रूप में विकसित नवीनतम सैन्य उपकरण नज़र आएंगे। न...

अगस्त 28, 2024 10:47 पूर्वाह्न

views 18

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने अमेठी जिले के आठ रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने को मंजूरी दी

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने अमेठी जिले के आठ रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने को मंजूरी देते हुए आदेश जारी कर दिया है। अमेठी जिले के कासिमपुर हाल्ट को अब जायस सिटी के नाम से जाना जाएगा। इसी तरह जायस स्टेशन का नाम गुरु गोरखनाथ धाम होगा। मिश्रौली को मां कालिकन धाम, बनी को स्वामी परमहंस, अकबरगंज को मां अहोरवा ...

अगस्त 28, 2024 10:43 पूर्वाह्न

views 15

एक सितंबर से 15 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाएगी उत्तर प्रदेश सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार एक सितंबर से 15 सितंबर तक प्रदेश में स्वच्छता पखवाड़ा मनाएगी। 15 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ समुदाय के लोग भी सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्वच्छता पखवाड़े की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अगस्त 28, 2024 10:41 पूर्वाह्न

views 16

बसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मायावती को फिर से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की कल लखनऊ में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मायावती को एक बार फिर सर्वसम्मति से अगले पांच साल के लिए पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा ने बैठक में मायावती के निर्वाचन की घोषणा की। अध्यक्ष चुने जाने के बाद मायावत...

अगस्त 28, 2024 10:37 पूर्वाह्न

views 13

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अलीगढ़ जनपद का दौरा करेंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अलीगढ़ जनपद का दौरा करेंगे। इस दौरान वे खैर के गुरूकुल पब्लिक स्कूल में आयोजित रोजगार मेला में पांच हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करने के साथ 705 करोड़ रूपये की 305 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री प्र...

अगस्त 28, 2024 10:33 पूर्वाह्न

views 10

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ के केजीएमयू में ‘मेडीविजन’ को संबोधित किया

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कल लखनऊ के केजीएमयू में ऑल इंडिया मेडिकल एंड डेंटल स्टूडेंट्स कॉन्फ्रेंस- मेडीविजन को संबोधित किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की चिकित्सा व्यवस्था जन-जन के लिए है। मेडिकल साइंस में भारत ने दुनिया में परचम लहराने का काम किया। उन्होंने कहा कि बीते सात वर्षों ...

अगस्त 28, 2024 10:27 पूर्वाह्न

views 12

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में 13 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कल हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में डेटा सेंटर संशोधन नीति, डिजिटल मीडिया नीति 2024 और सेटलमेंट-डीड समेत 13 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। इसके अंतर्गत सोशल मीडिया पर भी सरकार की योजनाओं और नीतियों का प्रसार किया जाएगा। साथ ही साथ अभद्र, आपत्तिजनक या राष्ट्र विरोधी...

अगस्त 27, 2024 7:56 अपराह्न

views 17

उत्तर प्रदेश पर्यटन द्वारा शुरू किए गए मुख्यमंत्री टूरिज्म फेलोशिप कार्यक्रम में आवेदन के लिए अब महज चार दिन शेष

उत्तर प्रदेश पर्यटन द्वारा शुरू किए गए मुख्यमंत्री टूरिज्म फेलोशिप कार्यक्रम में आवेदन के लिए अब महज चार दिन शेष बचे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2024 है। ऐसे युवा जिनकी उम्र 40 वर्ष तक है और वह स्नातक हैं, आवेदन कर सकते हैं। शोधार्थियों को पारिश्रमिक के अलावा क्षेत्र भ्रमण के लिए धनराशि का भुग...