उत्तर प्रदेश

अप्रैल 11, 2025 1:47 अपराह्न अप्रैल 11, 2025 1:47 अपराह्न

views 8

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में 44 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में तीन हजार 38 करोड़ रुपये से अधिक की 44 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में सड़क अवसंरचना, बिजली, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में विकास शामिल है। प्रधानमंत्री वाराणसी के मेहदीगंज में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

अप्रैल 11, 2025 11:49 पूर्वाह्न अप्रैल 11, 2025 11:49 पूर्वाह्न

views 10

उत्‍तर प्रदेश में वर्षा के कारण हुई दुर्घटनाओं में एक महिला सहित 22 लोगों की मौत

उत्‍तर प्रदेश में कल वर्षा के कारण हुई दुर्घटनाओं में एक महिला सहित 22 लोगों की मौत हो गई। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।   उन्‍होंने अधिकारियों से बुधवार रात और बृहस्‍पतिवार सुबह के बीच राज्‍य में हुई मूसलाधार बारिश औ...

अप्रैल 6, 2025 10:14 पूर्वाह्न अप्रैल 6, 2025 10:14 पूर्वाह्न

views 10

भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर दुनिया भर से अयोध्या पहुंच रहे हैं श्रद्धालु

भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर आज दुनिया भर से श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास बोर्ड ने राम नवमी को देखते हुए सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए समुचित प्रबंध किए हैं।

अप्रैल 4, 2025 9:22 पूर्वाह्न अप्रैल 4, 2025 9:22 पूर्वाह्न

views 13

आज उत्तर प्रदेश के झांसी में मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में शुरू होगी हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप

15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप आज उत्तर प्रदेश के झांसी में मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में शुरू होगी। 15 तारीख तक चलने वाला यह टूर्नामेंट मार्च में आयोजित सीनियर महिला प्रतियोगिता की तरह ही नए डिवीजन आधारित प्रारूप पर होगा।       प्रतियोगिता में कुल 30 टीमें भाग लेंगी जिन्...

अप्रैल 3, 2025 2:12 अपराह्न अप्रैल 3, 2025 2:12 अपराह्न

views 26

उत्तर प्रदेश के झांसी में कल से शुरू होगी 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप

    15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप कल से उत्तर प्रदेश के झांसी के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में शुरू होने वाली है। यह टूर्नामेंट 15 अप्रैल तक चलेगा, जो मार्च में आयोजित सीनियर महिला चैंपियनशिप के समान एक नए ग्रुप-आधारित प्रारूप में होगा। इसमें 30 टीमें भाग लेंगी, जिन्हें तीन ग...

मार्च 31, 2025 12:26 अपराह्न मार्च 31, 2025 12:26 अपराह्न

views 11

उत्‍तर प्रदेश: इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय ने 582 न्‍यायिक अधिकारियों का किया स्‍थानांतरण

उत्‍तर प्रदेश में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय ने 582 न्‍यायिक अधिकारियों को स्‍थानांतरित किया है। इनमें 236 अतिरिक्‍त जिला और सत्र न्‍यायाधीश, 207 वरिष्‍ठ सिविल न्‍यायाधीश और 139 कनिष्‍ठ सिविल न्‍यायाधीश शामिल हैं।   वार्षिक स्‍थानांतरण का ये आदेश कल शाम इलाहाबाद ...

मार्च 30, 2025 10:54 पूर्वाह्न मार्च 30, 2025 10:54 पूर्वाह्न

views 10

यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान में मारा गया मुख्तार अंसारी गिरोह का शार्पशूटर अनुज कनौजिया

उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल और झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान में मुख्तार अंसारी गिरोह का एक शार्पशूटर अनुज कनौजिया कल रात जमशेदपुर में मारा गया। उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल के अपर महानिदेशक अमिताभ यश ने बताया कि जमशेदपुर में कनौजिया की गतिविधि के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान शुरू क...

मार्च 24, 2025 9:53 अपराह्न मार्च 24, 2025 9:53 अपराह्न

views 18

उत्तरप्रदेश में बीजेपी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर 25 से 27 मार्च तक सभी जिला मुख्यालयों पर विकास उत्सव मनाया जाएगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में बनी भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर 25 से 27 मार्च तक सभी जिला मुख्यालयों पर विकास उत्सव मनाया जाएगा। सेवा, सुरक्षा और सुशासन के आठ वर्ष थीम पर केंद्रित इस उत्सव में प्रदेश सरकार के मंत्री ज़िलों में जाकर सरकार की आठ साल की उपलब्...

मार्च 24, 2025 9:49 अपराह्न मार्च 24, 2025 9:49 अपराह्न

views 13

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- बीते 8 वर्षों में सुरक्षा, सुशासन, समृद्धि और सनातन संस्कृति के क्षेत्र में राज्य की अलग पहचान बनी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के अवसर पर लखनऊ में आज एक पत्रकार वार्ता कर सरकार की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 8 वर्षों में सुरक्षा, सुशासन, समृद्धि और सनातन संस्कृति के क्षेत्र में राज्य की अलग पहचान बनी है। प्रधानमंत्री नर...

मार्च 21, 2025 10:15 अपराह्न मार्च 21, 2025 10:15 अपराह्न

views 10

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या मंडल के 11,00 से अधिक उद्यमियों को 47 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त ऋण वितरित किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अयोध्या दौरे के दौरान रामकथा पार्क में मुख्यमंत्री उद्यमी विकास योजना के तहत अयोध्या मंडल के 11 सौ से अधिक उद्यमियों को 47 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त ऋण वितरित किया। इस दौरान उन्होंने युवा उद्यमियों के स्टार्टअप पर केन्द्रित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर श्...