उत्तर प्रदेश

सितम्बर 7, 2024 8:46 अपराह्न

views 12

बहराइच में भेड़िये के आतंक के बीच अन्य जनपदों में भी वन्य जीवों से संघर्ष की खबरे

बहराइच में भेड़िये के आतंक के बीच अन्य जनपदों में भी वन्य जीवों से संघर्ष की खबरे आ रही हैं। मिर्जापुर के कुशियारा गांव में बीती रात सियार ने 4 बच्चों समेत सात लोगों को घायल कर दिया। सभी घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को मामले की जानकारी दे दी है। उधर, बहराइच...

सितम्बर 7, 2024 8:45 अपराह्न

views 15

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मलेशिया के लिए सीधी उड़ान 13 सितंबर से शुरू हो जाएगी

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मलेशिया के लिए सीधी उड़ान 13 सितंबर से शुरू हो जाएगी। एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि लखनऊ से कुअलालंपुर के लिए यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रात 10 बजे उड़ान भरेगी।   कुआलालंपुर से लखनऊ के लिए उड़ान रविवार, मंगलवार औ...

सितम्बर 7, 2024 8:45 अपराह्न

views 19

मेरठ-मेट्रो के आधुनिक इंटीरियर और यात्री सुविधाओं का गाजियाबाद के दुहाई स्थित आरआरटीएस डिपो पर अनावरण किया गया

मेरठ-मेट्रो के आधुनिक इंटीरियर और यात्री सुविधाओं का आज गाजियाबाद के दुहाई स्थित आरआरटीएस डिपो पर अनावरण किया गया। मेरठ मेट्रो को यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम- एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने बताया कि मेरठ में ...

सितम्बर 7, 2024 8:43 अपराह्न

views 18

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा बदलाव लाने का एक सशक्त माध्यम है जो समाज से बुराइयों और कुरीतियों को समाप्त करती है। उपराष्ट्रपति ने नवनिर्मित स्कूल के बुनियादी ढांचे की सराहना करते हुए कहा कि इस सैनिक स्...

सितम्बर 7, 2024 7:33 अपराह्न

views 30

उत्तर प्रदेश में लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में आज शाम हरमिलाप नाम की तीन मंजिला इमारत ढह गई

  उत्तर प्रदेश में लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में आज शाम हरमिलाप नाम की तीन मंजिला इमारत ढह गई।  मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। राज्य के राहत आयुक्त ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों समेत बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और कम से कम 10 लोगों को बचाकर अस्पत...

सितम्बर 7, 2024 10:39 पूर्वाह्न

views 20

उत्तर प्रदेश में हरतालिका तीज का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया

प्रदेशभर में कल हरतालिका तीज का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर शिव-पार्वती की पूजा की और अपने सुहाग की लम्बी उम्र की कामना की। इस अवसर पर हमीरपुर में एक शोभायात्रा निकाली गयी और तीन दिवसीय तीज मेले का शुभारम्भ किया गया।

सितम्बर 7, 2024 10:36 पूर्वाह्न

views 12

आगामी त्योहारों को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया

आगामी त्योहारों को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 04195 और 04196 क्रमशः आगरा से बिहार के फारबिसगंज और फारबिसगंज से आगरा छावनी तक चलेगी। यह ट्रेन आगरा से चलकर लखनऊ जंक्शन पर शाम को 5:25 मिनट पर पहुंचेगी और दस मिनट के ठहराव के बाद आगे के लिए प्रस्थान...

सितम्बर 7, 2024 10:33 पूर्वाह्न

views 19

उत्तर प्रदेश में कलाकारों की तरह साहित्यकारों को भी पेंशन दी जाएगी

प्रदेश में कलाकारों की तरह साहित्यकारों को भी पेंशन दी जायेगी। साठ वर्ष की आयु पूरी कर चुके साहित्यकारों को पेंशन के रूप में प्रतिमाह दो हजार रूपये मिलेंगे। पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कल लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कवि कुंभ में इसकी घोषणा की।

सितम्बर 7, 2024 10:28 पूर्वाह्न

views 16

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल गोरखपुर में 635 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नए उत्तर प्रदेश का नया गोरखपुर आज समृद्धि के पथ पर तेजी से आगे बढ़ते हुए विकास और सुशासन का एक मॉडल बनकर उभरा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने युवाओं को उद्य...

सितम्बर 6, 2024 9:12 अपराह्न

views 15

मुजफ्फरनगर में चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने आशा सम्मेलन का किया आयोजन

मुजफ्फरनगर में चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने आशा सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में हर ब्लॉक से सर्वश्रेष्ठ काम करने वाली तीन-तीन आशाओं को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार पाने वाली आशाओं को क्रमश पांच हजार, दो हजार और एक हजार रुपये की प्रोत्साह...