उत्तर प्रदेश

सितम्बर 8, 2024 9:47 पूर्वाह्न

views 9

लखनऊ: ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में तीन मंजिला इमारत गिरने की घटना में 8 लोगों की मौत, 28 घायल

लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में कल शाम तीन मंजिला इमारत गिरने की घटना में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 28 लोग घायल हो गये। दुर्घटना के बाद शुरू में पांच शव बरामद किए गए थे, जबकि रात में बचाव अभियान के दौरान मलबे से तीन और शव बरामद किए गए। पुलिस और प्रशासन के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बचा...

सितम्बर 8, 2024 9:45 पूर्वाह्न

views 11

लखनऊ के चैधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मलेशिया के लिए 13 सितंबर से शुरू होगी सीधी उड़ान

लखनऊ के चैधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मलेशिया के लिए सीधी उड़ान 13 सितंबर से शुरू हो जाएगी। एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि लखनऊ से कुअलालंपुर के लिए यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रात 10 बजे उड़ान भरेगी। कुआलालंपुर से लखनऊ के लिए उड़ान रविवार, मंगलवार और गुरुव...

सितम्बर 8, 2024 9:40 पूर्वाह्न

views 10

मेरठ मेट्रो के आधुनिक इंटीरियर और यात्री सुविधाओं का किया गया अनावरण

मेरठ मेट्रो के आधुनिक इंटीरियर और यात्री सुविधाओं का कल गाजियाबाद के दुहाई स्थित आरआरटीएस डिपो पर अनावरण किया गया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने बताया कि मेरठ में 13 स्टेशनों के बीच तीन कोच की मेट्रो ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इस मेट्रो की अधिकतम पर...

सितम्बर 8, 2024 9:36 पूर्वाह्न

views 6

एक दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर रहे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल एक दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर और चित्रकूट जिलों में अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। गोरखपुर में पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले सैनिक स्कूल का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने वहां आयोजित एक समारोह को संबोधित किया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा...

सितम्बर 7, 2024 8:49 अपराह्न

views 14

मथुरा के बरसाना के राधारानी मंदिर में 11 सितंबर को राधाष्टमी पर 10 लाख से अधिक भक्तों के पहुंचने की संभावना

मथुरा के बरसाना के राधारानी मंदिर में 11 सितंबर को राधाष्टमी पर 10 लाख से अधिक भक्तों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में राधाष्टमी को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन तैयारियों को पूरा करने में जुटा है। आगरा मंडल की आयुक्त ऋतु माहेश्वरी ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ 10 सितंबर से ही  पहुंचने ल...

सितम्बर 7, 2024 8:49 अपराह्न

views 18

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने महराजगंज के जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेंटर का शुभारंभ किया

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आज महराजगंज के जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेंटर का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर सुधार किया है और गरीबों को मुफ्त इलाज मिले, इसके लिए आयुष्म...

सितम्बर 7, 2024 8:49 अपराह्न

views 17

प्रदेश में कलाकारों की तरह साहित्यकारों को भी पेंशन दी जायेगी

प्रदेश में कलाकारों की तरह साहित्यकारों को भी पेंशन दी जायेगी। साठ वर्ष की आयु पूरी कर चुके साहित्यकारों को पेंशन के रूप में प्रतिमाह दो हजार रूपये मिलेंगे। पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कल लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कवि कुंभ में इसकी घोषणा की।

सितम्बर 7, 2024 8:48 अपराह्न

views 14

लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में आज शाम हरमिलाप नाम की तीन मंजिला इमारत ढह गई

लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में आज शाम हरमिलाप नाम की तीन मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि मलबे में दबे 20 लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदेश के राहत आयुक्त ने बताया कि 8 एंबुलेंस मौके पर हैं और बचाव व राहत कार्य जारी है।   मुख्यमंत्री योगी आदित...

सितम्बर 7, 2024 8:48 अपराह्न

views 14

हाथरस के राष्ट्रीय राजमार्ग तिरानबे पर चार बच्चों सहित सत्रह लोगों की मौत

हाथरस के राष्ट्रीय राजमार्ग तिरानबे पर मीतई गांव के पास कल देर शाम रोडवेज बस और चार पहिया वाहन की टक्कर में चार बच्चों सहित सत्रह लोगों की मौत हो गयी, जबकि कई अन्य घायल हो गये। सभी   घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि दुर्घटना ओवरटेक करने के प्रयास में हुई।   उधर,...

सितम्बर 7, 2024 8:47 अपराह्न

views 14

देशभर में दस दिनों का गणेश चतुर्थी उत्सव हर्षोल्लास के साथ शुरू हो गया

देशभर में दस दिनों का गणेश चतुर्थी उत्सव हर्षोल्लास के साथ आज से शुरू हो गया। इसी क्रम में वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम में विधि-विधान से गणेश चतुर्थी का पूजन संपन्न हुआ। गणेश उत्सव पूरी आस्था के साथ 17 सितंबर तक मनाया जाएगा।  राजधानी लखनऊ में गणेश उत्सव के लिये 200 से अधिक समितियों ने पंडाल सजाने क...