उत्तर प्रदेश

सितम्बर 14, 2024 8:32 अपराह्न सितम्बर 14, 2024 8:32 अपराह्न

views 7

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सत्र 2024-25 के दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क और ऑनलाइन आवेदन करने अंतिम तिथि में संशोधन किया

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सत्र 2024-25 के दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क और ऑनलाइन आवेदन करने अंतिम तिथि में संशोधन किया है। परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 20 सितम्बर 2024 हो गई है। 25 सितम्बर की रात बारह बजे तक ऑन...

सितम्बर 14, 2024 8:30 अपराह्न सितम्बर 14, 2024 8:30 अपराह्न

views 8

चौथी एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अलीगढ़ की नीरू पाठक ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया

चेन्नई में चल रही चौथी एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अलीगढ़ की नीरू पाठक ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कर रही नीरू अब 200 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगी। यूपी एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष और एएमयू शिक्षक शमशाद निसार ने बताया कि नीरू...

सितम्बर 14, 2024 8:35 अपराह्न सितम्बर 14, 2024 8:35 अपराह्न

views 8

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 8 हज़ार 113 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 8 हज़ार 113 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार आज 14 सितंबर 2024 से आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से लेकर 36 वर्ष तक है। आवेदक का स्नातक होना आवश्यक है। आवेदन ...

सितम्बर 14, 2024 8:23 अपराह्न सितम्बर 14, 2024 8:23 अपराह्न

views 5

प्रदेश में अलग-अलग शहरों मे जिस तरह से वन्यजीवों के हमलों के मामले सामने आ रहे हैं उनको लेकर सरकार संवेदनशील: पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार

वन और पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार ने आज बरेली में कहा कि प्रदेश में अलग-अलग शहरों मे जिस तरह से वन्यजीवों के हमलों के मामले सामने आ रहे हैं उनको लेकर सरकार संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि बहराइच में घूम रहे भेड़िये और मुरादाबाद में तेंदुए को जल्द ही पकड़ा जायेगा। उन्होंने  लोगों से घबराने के बजाये सावधान...

सितम्बर 14, 2024 9:36 अपराह्न सितम्बर 14, 2024 9:36 अपराह्न

views 9

उत्तर प्रदेश में आज 29 आईएएस आधिकारियों के तबादले कर दिए गए

UP: प्रदेश सरकार ने 29 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिये हैं, इनमें कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। निधि गुप्ता वत्स अमरोहा की जिलाधिकारी बनीं हैं। घनश्याम मीना हमीरपुर डीएम होंगे। लखनऊ जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार का तबादला हुआ निरस्त। सूर्यपाल लखनऊ के डीएम बने रहेंगे। वहीं आईएएस अधिकारी व प्रमु...

सितम्बर 14, 2024 7:55 अपराह्न सितम्बर 14, 2024 7:55 अपराह्न

views 9

हिंदी दिवस: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदी दिवस की बधाई दी

आज हिंदी दिवस है। वर्ष उन्नीस सौ उनचास में आज ही के दिन भारत की संविधान सभा ने हिंदी को देश की औपचारिक भाषा का दर्जा दिया था। इस मौके पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अलग अलग कार्यक्रमों के आयोजन किये जा रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदी दिवस की बधाई दी है। लखनऊ स्थित हिंदी संस्था...

सितम्बर 14, 2024 7:54 अपराह्न सितम्बर 14, 2024 7:54 अपराह्न

views 8

मेरठ के थाना लोहिया नगर क्षेत्र के जाकिर कालोनी में एक तीन मंजिला मकान गिरने से 8 से ज्यादा लोग और कई पशु मलबे में दब गये

मेरठ के थाना लोहिया नगर क्षेत्र के जाकिर कालोनी में एक तीन मंजिला मकान गिरने से 8 से ज्यादा लोग और कई पशु मलबे में दब गये। एसएसपी विपिन टाडा ने बताया कि अब तक दो लोगों को बाहर निकाला गया है। बचाव और राहत कार्य जारी है। 

सितम्बर 14, 2024 7:48 अपराह्न सितम्बर 14, 2024 7:48 अपराह्न

views 7

पिछले कई दिनों से हो रही बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण प्रदेश में गंगा, यमुना और शारदा नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई

पिछले कई दिनों से हो रही बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण प्रदेश में गंगा, यमुना, घाघरा और शारदा नदी अलग-अलग स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई हैं। वहीं फर्रुखाबाद में गंगा नदी, लखीमपुर में शारदा और बलरामपुर में राप्ती नदी खतरे के निषान से महज आधा मीटर नीचे है। इसके अलावा बिजनौर बैरा...

सितम्बर 14, 2024 7:42 अपराह्न सितम्बर 14, 2024 7:42 अपराह्न

views 11

उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया

उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें दीवानी, आपराधिक और राजस्व वादों का निस्तारण किया गया। मऊ में लोक अदालत में चौवालीस हजार चौरासी, जौनपुर में सैंतीस हजार दो सौ इक्यावन और सुल्तानपुर में चौवालीस हजार आठ मामलों का निस्तारण किया गया।  

सितम्बर 14, 2024 10:40 पूर्वाह्न सितम्बर 14, 2024 10:40 पूर्वाह्न

views 4

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदी दिवस के अवसर पर बधाई दी

आज हिंदी दिवस है। वर्ष 1949 में आज ही के दिन भारत की संविधान सभा ने हिंदी को देश की औपचारिक भाषा का दर्जा दिया था। इस मौके पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अलग अलग कार्यक्रमों के आयोजन किये जा रहे हैं। लखनऊ स्थित हिंदी संस्थान में आज एक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित...

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला