महाकुंभ 2025

फ़रवरी 4, 2025 10:06 अपराह्न

views 35

भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने पवित्र त्रिवेणी में डुबकी लगाई

  प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं के पवित्र स्नान का सिलसिला जारी है। आज शाम 6 बजे तक लगभग 71 लाख 62 हजार लोगों ने संगम में डुबकी लगाई। भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने भी आज प्रयागराज पहुंच कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पवित्र त्रिवेणी में डुबकी लगाई।  इस दौरान कैबिनेट मंत्री ...

फ़रवरी 4, 2025 8:51 अपराह्न

views 54

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल प्रयागराज में महाकुंभ मेले का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल प्रयागराज में महाकुंभ मेले का दौरा करेंगे। वे संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगे और मां गंगा की पूजा करेंगे। 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा से शुरू हुआ महाकुंभ 2025 दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम है, जिसमें दुनिया भर से श्रद्धालु आते हैं। महाकुंभ 26 फरवरी को म...

फ़रवरी 3, 2025 8:18 अपराह्न

views 48

महाकुंभः वसंत-पंचमी के अवसर पर तीसरे अमृत-स्नान के दौरान 2 करोड़ 33 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र-स्नान किया

प्रयागराज महाकुंभ में बसंत पंचमी के अवसर पर संगम में तीसरे अमृत स्नान के दौरान आज दो करोड़ 33 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई। अमृत ​​स्नान महाकुंभ मेले का सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र अनुष्ठान है। पहले दो अमृत स्नान मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या पर हुए थे।

जनवरी 30, 2025 1:44 अपराह्न

views 32

महाकुंभ मेला-क्षेत्र को 4 फ़रवरी तक वाहन मुक्‍त-क्षेत्र घोषित किया गया

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र को 4 फरवरी तक वाहन मुक्‍त क्षेत्र घोषित कर दिया है। यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा यातायात प्रबंध और भीड को नियंत्रित करने के लिए लिया गया है।   आकाशवाणी से बातचीत में यातायात को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक अंशुमन मिश्रा ने बताया कि मेला ...

जनवरी 30, 2025 6:44 पूर्वाह्न

views 55

महाकुम्‍भः सुरक्षा-व्‍यवस्‍थाओं की समीक्षा के लिए आज प्रयागराज जाएंँगे यूपी के प्रमुख-सचिव और पुलिस-महानिदेशक

उत्‍तर प्रदेश के प्रमुख सचिव और पुलिस महानिदेशक कल प्रयागराज में संगम पर हुई भगदड़ की घटना के बाद आज महाकुम्‍भ में सुरक्षा व्‍यवस्‍थाओं की समीक्षा के लिए प्रयागराज जाएंगे।   कल भगदड़ की घटना में तीस श्रद्धालुओं की मृत्‍यु हो गई थी और साठ घायल हो गए थे घायलों का स्‍थानीय अस्‍पतालों में इलाज चल र...

जनवरी 28, 2025 8:03 अपराह्न

views 57

प्रयागराज के महाकुंभ में बुधवार को मौनी-अमावस्या के अवसर पर दूसरा अमृत-स्नान होगा

प्रयागराज के महाकुंभ में कल मौनी अमावस्या के अवसर पर दूसरा अमृत स्नान होगा। इस दिन अमृत स्नान बहुत शुभ माना जाता है। पहला अमृत स्नान 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन हुआ था।       महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अवसर लाखों श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए...

जनवरी 27, 2025 9:15 अपराह्न

views 92

रेलवे ने महाकुंभ में मौनी-अमावस्या के अवसर पर रेलवे-स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर-सुविधाएं देने के लिए व्यापक-उपाय किए

रेलवे ने महाकुंभ, प्रयागराज में मौनी अमावस्या के अवसर पर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए व्यापक उपाय किए हैं। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि प्रयागराज रेलवे डिवीजन ने प्रयागराज जंक्शन, नैनी, छिवकी और सूबेदारगंज सहित शहर के सभी स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास के लि...

जनवरी 26, 2025 12:37 अपराह्न

views 104

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है नरेन्‍द्र मोदी ऐप

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का आज 14वां दिन है। श्रद्धालु सभी अनुष्‍ठानों को पूरा करने के बाद मेला क्षेत्र में आयोजित विभिन्‍न प्रदर्शनियों और पंडालों का दौरा कर रहे हैं।   इनमें नरेन्‍द्र मोदी ऐप मुख्‍य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

जनवरी 26, 2025 7:11 पूर्वाह्न

views 23

गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाकुंभ के गंगा पवेलियन में विशेष रूप से भारत की अनुपम सांस्‍कृतिक छटा को दर्शाने वाली प्रस्‍तुतियां दी जाएंगी

गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाकुंभ के गंगा पवेलियन में विशेष रूप से भारत की अनुपम सांस्‍कृतिक छटा को दर्शाने वाली प्रस्‍तुतियां दी जाएंगी। यह श्रद्धालुओं पर्यटकों को अनूठा अनुभव प्रदान करेंगी।   हमारे संवाददाता ने बताया है कि यह कार्यक्रम अध्‍यात्मिकता, भारतीय संस्‍कृति और देश प्रेम की भावना से ओत...

जनवरी 25, 2025 9:46 अपराह्न

views 50

गणतंत्र दिवस पर महाकुंभ में श्रद्धालु अध्यात्म और भारतीय संस्कृति के साथ, देशभक्ति की त्रिवेणी में भी डुबकी लगाएंगे

गणतंत्र दिवस पर महाकुंभ में श्रद्धालु अध्यात्म और भारतीय संस्कृति के साथ, देशभक्ति की त्रिवेणी में भी डुबकी लगाएंगे। मेला क्षेत्र में बने सांस्कृतिक पंडालों में कल देशभक्ति से सराबोर प्रस्तुतियां होंगी। मुख्य पंडाल में दर्शक बॉलीवुड सिंगर साधना सरगम के गीतों का आनंद ले सकेंगे। वहीं बाकी पंडालों में ...