स्पोर्ट्स

अप्रैल 20, 2024 8:37 अपराह्न

views 19

विनेश फोगाट और अंशु मलिक ने एशियाई ओंलिपिक कुश्‍ती क्‍वालिफायर के फाइनल में जगह बनाकर पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल किया

विनेश फोगाट और अंशु मलिक ने एशियाई ओंलिपिक कुश्‍ती क्‍वालिफायर के फाइनल में जगह बनाकर पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया है। किर्गिज़स्‍तान के बिश्‍केक में हुए सेमीफाइनल मुकाबले में फोगाट ने कज़ाकिस्‍तान की लौरा गानिकिज़ी को और अंशु ने उज्‍बेकिस्‍तान की लेलोखोन सोबिरोवा को हराकर फाइनल में जगह बनाई।  

अप्रैल 20, 2024 7:56 पूर्वाह्न

views 22

आईपीएल: लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को 8 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को 8 विकेट से हरा दिया। 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत हासिल की । के. एल. राहुल ने 53 गेंद में शानदार 82 रन बनाए। इससे पहले बैटिंग करते हुए चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने निर्धारित 20 ओवर...

अप्रैल 19, 2024 8:45 अपराह्न

views 26

ईशा सिंह ने में ओलंपिक चयन ट्रायल के पहले दिन महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन में शीर्ष स्थान हासिल किया

  ईशा सिंह ने आज नई दिल्‍ली में डॉ. कर्णी सिंह निशानेबाजी परिसर में ओलंपिक चयन ट्रायल के पहले दिन महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि भावेश शेखावत पुरुषों की 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल वर्ग में शीर्ष पर रहे।   सिमरनप्रीत कौर बराड़ दूसरे, मनु भाकर तीसरे स्...

अप्रैल 19, 2024 10:41 पूर्वाह्न

views 22

आईपीएल क्रिकेट में कल रात चंडीगढ़ में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को नौ रन से पराजित कर दिया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात चंडीगढ़ में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को नौ रन से पराजित कर दिया। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में सात विकेट पर 192 रन बनाए। 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम 19 ओवर और एक गेंद पर 183 रन पर ही आउट हो गई। पंजाब किंग्‍स के लिए आशु...

अप्रैल 18, 2024 10:16 पूर्वाह्न

views 19

फिडे कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट: 11वें दौर में ड्रॉ खेलने के बाद दूसरे स्थान पर पहुंचे भारत के डी. गुकेश

कनाडा के टोरंटो में खेले जा रहे फिडे कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट के 11वें दौर में भारत के डी. गुकेश कल रात अमरीका के फैबियानो कारूआना के खिलाफ ड्रॉ खेलने के बाद संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रूस के इयान नेपोम्नियाचची ने काले मोहरों से खेलते हुए विदित गुजराती को हराकर शीर्ष स्थान हासिल ...

अप्रैल 17, 2024 8:18 पूर्वाह्न

आईपीएल: राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दो विकेट से हराया 

आईपीएल क्रिकेट में राजस्‍थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दो विकेट से हरा दिया है। कल रात कोलकाता के ईडन गार्डन में राजस्‍थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 223 रन बनाए। राजस्‍थान रॉयल्स ने 8 विक...

अप्रैल 16, 2024 9:12 अपराह्न

views 83

पेरिस ओलंपिक खेलों के उद्घाटन से कुछ महीने पहले आज एक समारोह में ओलंपिक मशाल जलाई गई

       पेरिस ओलंपिक खेलों के उद्घाटन से कुछ महीने पहले आज एक समारोह में ओलंपिक मशाल जलाई गई, जो ओलंपिक खेलों के दौरान जलती रहेगी। हेलेनिक ओलंपिक समिति ग्रीस के ओलंपिया में ओलंपिक खेलों के प्राचीन स्थल पर एक समारोह आयोजित करती है जिसमें ओलंपिक लौ जलाई जाती है।

अप्रैल 16, 2024 5:04 अपराह्न

views 23

फिट इंडिया मूवमेंट को प्रोत्‍साहन देने वाली एकता विश्नोई पावरलिफ्टिंग में रिकॉर्ड बना रही हैं

       भारतीय खेल प्राधिकरण की उप महानिदेशक और फिट इंडिया मूवमेंट को प्रोत्‍साहन देने वाली एकता विश्नोई पावरलिफ्टिंग में रिकॉर्ड बना रही हैं। उन्होंने हाल ही में हैदराबाद में राष्‍ट्रीय सीनियर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पदक जीते हैं। एकता ने50 वर्ष की उम्र में अपने से आधी उम्र की लड़कियों के साथ कड...

अप्रैल 16, 2024 8:06 पूर्वाह्न

views 86

शतरंज: भारत के डी गुकेश कनाडा के टोरेंटो में फिडे कैंडिडेट्स 2024 के 10वें दौर में इयान नेपोमनियाची के साथ मैच बराबर करके शीर्ष  पर

शतरंज में भारत के डी गुकेश कनाडा के टोरेंटो में फिडे कैंडिडेट्स 2024 के दसवें दौर में इयान नेपोमनियाची के साथ मैच बराबर करके शीर्ष स्‍थान पर बने हुए हैं। इस बीच विदित गुजराती भी अपने साथी खिलाडी आर प्रज्ञानानंद के खिलाफ मैच बराबर करने में सफल रहे। 18 वर्षीय खिलाडी आर प्रज्ञानानंद चार गेम बाकी रहते क...

अप्रैल 15, 2024 12:23 अपराह्न

views 50

आईपीएल क्रिकेटः चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 40 गेंदों में 69 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 38 गेंदों में 66 रन बना...