स्पोर्ट्स

फ़रवरी 14, 2025 9:32 अपराह्न

views 8

तीसरे महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच वर्तमान चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच जारी

तीसरे महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच वर्तमान चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। गुजरात ने ताजा समाचार मिलने तक 17 ओवर में 4 विकेट पर 152 रन बना लिये हैं। बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

फ़रवरी 14, 2025 9:30 अपराह्न

views 11

आईसीसी ने 19 फरवरी से पाकिस्तान में शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी प्रतियोगिता के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा की

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद - आई सी सी ने 19 फरवरी से पाकिस्तान में शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी प्रतियोगिता के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा की है। इस बार कुल पुरस्कार राशि को 2017 की तुलना में 53 प्रतिशत बढ़ाकर कुल साढे चार मिलियन डॉलर कर दिया गया है। विजेता को दो दशमलव दो चार मिलियन डॉलर और उपविज...

फ़रवरी 14, 2025 9:30 अपराह्न

views 17

भुवनेश्वर में इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में ओडिशा एफसी का मुकाबला हैदराबाद एफसी से जारी

भुवनेश्वर में इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में ओडिशा एफसी का मुकाबला हैदराबाद एफसी से जारी है। अंतिम समाचार मिलने तक हैदराबाद एक-शून्‍य से आगे है।         अंक तालिका में ओडिशा सातवें और हैदराबाद 12वें स्थान पर है। कल नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने  जमशेदपुर एफसी पर 2-0 से शानदार जीत हासिल की। यह जीत आईएस...

फ़रवरी 14, 2025 9:13 अपराह्न

views 20

उत्‍तराखंड के हल्द्वानी में 38वें राष्ट्रीय खेलों का हुआ समापन

उत्‍तराखंड के हल्द्वानी में 38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन समारोह आज सम्पन्न हो गया है। गृह मंत्री अमित शाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस समारोह में गृहमंत्री के अलावा, खेल मंत्री मनसुख मांडविया, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मेघालय के मुख्यमंत्री कोंगकल संगमा, के...

फ़रवरी 14, 2025 1:42 अपराह्न

views 406

महिला प्रीमियर लीग- 2025 का तीसरा सीजन आज से होगा शुरू

महिला प्रीमियर लीग 2025 का तीसरा सीजन आज से शुरू होगा। इसमें पांच टीमें भाग लेंगी। पहला मैच वडोदरा में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच होगा। मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।   रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वारियर्स और मुंबई इंडियंस टीमें इसम...

फ़रवरी 14, 2025 10:24 पूर्वाह्न

views 15

इंडियन सुपर लीग फुटबॉल: नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने जमशेदपुर एफसी पर 2-0 से शानदार जीत हासिल की

इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने कल रात जेआरडी टाटा खेल परिसर में जमशेदपुर एफसी पर 2-0 से शानदार जीत हासिल की। नॉर्थईस्ट के लिए स्टार फॉरवर्ड अलाएद्दीन अजाराई ने रिकॉर्ड तोड दोनों गोल करके आईएसएल इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया।   यह जीत आईएसएल इतिहास में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड...

फ़रवरी 13, 2025 9:22 अपराह्न

views 19

भारत के निकी कलियांदा पोनाचा और ज़िम्बाब्वे के कर्टनी जॉन लॉक की जोड़ी दिल्‍ली ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची

भारत के निकी कलियांदा पोनाचा और ज़िम्बाब्वे के कर्टनी जॉन लॉक की जोड़ी दिल्‍ली ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। आज इस जोडी ने जापान के काइतो युसुगी और शिंतारो मोचीजुकी को 6-3, 2-6, 10-5 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।       इससे पहले, पोनाचा और लॉक ने कल चेकिया के मारेक जेनजे...

फ़रवरी 13, 2025 9:19 अपराह्न

views 11

चीन के छिंगताओ में बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप के क्‍वार्टर फाइनल में कल भारत का मुकाबला जापान से होगा

चीन के छिंगताओ में बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप के क्‍वार्टर फाइनल में कल भारत का मुकाबला जापान से होगा। इससे पहले आज ग्रुप-डी के दूसरे मैच में भारत को दक्षिण कोरिया ने दो-तीन से हराया। ग्रुप में भारतीय टीम दूसरे स्‍थान पर रही।

फ़रवरी 13, 2025 2:19 अपराह्न

views 14

इंडियन सुपर लीग: नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी आज जमशेदपुर एफसी का सामना करेगी

मुंबई में इंडियन सुपर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में आज, नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी का सामना जमशेदपुर एफसी से होगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे जमशेदपुर में खेला जाएगा। कल एफसी गोवा ने मुम्‍बई सिटी एफसी को 3-1 से हरा दिया। एफसी गोवा के लिए, इकर गुएरोटेक्सेना ने दो और बोर्जा हेरेरा ने एक गोल किया...

फ़रवरी 13, 2025 1:14 अपराह्न

views 15

एशिया मिक्स्ड टीम बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला डबल्‍स में भारत ने दक्षिण कोरिया को हराया

चीन में चल रही एशिया मिक्स्ड टीम बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला डबल्‍स में भारत की त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने आज दक्षिण कोरिया की किम मिन जी और किम यू जंग की जोडी को हरा दिया। महिला सिंगल्‍स में भारत की मालविका बंसोड़ दक्षिण कोरिया की सिम यू जिन से हार गईं। ध्रुव कपिला और तनिषा क्रैस्टो की भारत...