स्पोर्ट्स

मई 4, 2025 1:04 अपराह्न

views 38

आज बिहार की राजधानी पटना में पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगी खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरूआत

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरूआत आज शाम बिहार की राजधानी पटना में पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक भव्य समारोह के साथ होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया इसका उद्घाटन करेंगे। 15 मई तक चलने वाले इन खेलो में, 18 वर्ष से कम आयु वर्ग की साढे 8 हजार से अधिक युवा ...

मई 4, 2025 12:52 अपराह्न

views 30

विश्व नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी बेलारूस की एरिना सबालेंका ने मैड्रिड ओपन जीता

विश्व नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी बेलारूस की एरिना सबालेंका ने मैड्रिड ओपन जीत लिया है। फाइनल में उन्होंने अमरीका की कोको गॉफ को हराया। यह सबालेंका का तीसरा मैड्रिड खिताब और इस साल का  तीसरा डब्ल्यूटीए खिताब है। अब तक सबालेंका के अलावा केवल पेत्रा क्वितोवा ने तीन बार मैड्रिड ओपन जीता है।

मई 4, 2025 9:31 पूर्वाह्न

views 35

गोवा ने कलिंगा सुपर कप फुटबॉल प्रतियोगिता जीती

गोवा ने कलिंगा सुपर कप फुटबॉल प्रतियोगिता जीत ली है। कल भुवनेश्वर में हुए फाइनल में गोवा ने जमशेदपुर को 3-0 से हराया। गोवा की ओर से बोर्जा गोंजालेज ने दो और डेजान ड्रैजिक ने एक गोल किए। यह दूसरा मौका है जब गोवा ने यह खिताब जीता है। इस जीत के साथ ही, गोवा ने एएफसी चैंपियंस लीग टू 2025-26 में जगह बना ...

मई 3, 2025 9:30 अपराह्न

views 29

भारतीय महिला हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया से 2-3 से मिली हार

भारतीय महिला हॉकी टीम ने आज पर्थ हॉकी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया दौरे के अपने चौथे मैच में जोरदार संघर्ष किया, लेकिन वो ऑस्ट्रेलिया से 2-3 से हार गई।             भारत के लिए नवनीत कौर और लालरेम सियामी ने गोल किए, जबकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्रेस स्टीवर्ट, जेड स्मिथ और ग्रेटा हेस ने गोल कर ऑस्‍ट्रे...

मई 3, 2025 8:16 अपराह्न

views 4

देशी खेल सौहार्द और एकता को बढ़ावा देते हैंः रक्षा खडसे

युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने आज कहा कि सरकार भारत के देशी और पारंपरिक खेलों को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाने का प्रयास कर रही है, ताकि उन्हें ओलंपिक और राष्‍ट्रमंडल खेल जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में शामिल किया जा सके।       वेव्‍स सम्‍मेलन के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए उ...

मई 3, 2025 2:30 अपराह्न

views 19

आईपीएल 2025: बेंगलुरु में आज शाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा

आईपीएल में आज शाम साढे साते बजे बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा।  आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रनों से हरा दिया। जीत के लिए 225 रनों का पीछा करते हुए स...

मई 3, 2025 10:41 पूर्वाह्न

views 34

वर्ष 2024-25 के लिए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ पुरस्कार दिये गए

भुवनेश्वर में कल शाम वर्ष 2024-25 के लिए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ पुरस्कार प्रदान किए गए। सुभाशीष बोस को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष और सौम्या गुगुलोथ को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया। इसके अलावा, खालिद जमील को सर्वश्रेष्ठ पुरुष कोच और सुजाता कर को सर्वश्रेष्ठ महिला कोच चुना गया। विशाल कैथ ने सर...

मई 3, 2025 9:54 पूर्वाह्न

views 13

हॉकी: भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ आज तीन मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच खेलेगी

भारतीय महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ आज पर्थ में तीन मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच खेलेगी। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजकर दस मिनट से शुरू होगा। भारत ने इस दौरे में अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है। अगले वर्ष होने वाले विश्व कप और इस साल के अंत में यूरोप में होने वाले एफआईएच हॉकी प्रो लीग ...

मई 3, 2025 7:06 पूर्वाह्न

views 22

आईपीएल 2025: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रन से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रन से हरा दिया। गुजरात ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 224 रन बनाए। 225 रन के लक्ष्‍य के जबाव में हैदराबाद की टीम 6 विकेट पर 186 रन ही बना सकी। प्रतियोगिता में आज बैंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू का सामना चेन...

मई 2, 2025 2:07 अपराह्न

views 29

रविवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के उद्घाटन समारोह की लाइव कमेंट्री करेगा आकाशवाणी

रविवार को आकाशवाणी खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के उद्घाटन समारोह की लाइव कमेंट्री करेगा। कार्यक्रम शाम पांच बजकर पचपन मिनट से शुरू होगा और शाम साढे़ सात बजे तक या समारोह के अंत तक जारी रहेगा। यह न्यूज़ऑनएयर ऐप, प्रसारभारती स्पोर्ट्स यूट्यूब चैनल और डीटीएच पर उपलब्ध होगा।