क्षेत्रीय

अगस्त 25, 2024 7:17 अपराह्न

views 20

जामिया मिलिया इस्‍लामिया के सेंटर फॉर डिस्‍टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन- सीडीओई ने विभिन्‍न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 31 अगस्‍त तय की है  

        जामिया मिलिया इस्‍लामिया के सेंटर फॉर डिस्‍टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन- सीडीओई ने स्‍नातकोत्‍तर और स्‍नातक स्‍तर के विभिन्‍न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 31 अगस्‍त तय की है। सीडीओई नए सत्र की शुरुआत इस वर्ष के सितम्‍बर या अक्‍टूबर में यूजीसी के दिशानिर्देशों के अनुसार कर सकत...

अगस्त 25, 2024 5:29 अपराह्न

views 31

दक्षिणी दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने एलपीजी गैस के मुफ्त कनेक्शन वितरित किए  

        दक्षिणी दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आज मदनगीर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 100 गरीब महिलाओं को एलपीजी गैस के मुफ्त कनेक्शन वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत केवल गैस कनेक्शन ही नहीं दिया जा रहा है बल्कि परिवारों को लकड़ी तथा अन्य ई...

अगस्त 25, 2024 5:19 अपराह्न

views 37

तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि उनकी सरकार अगले शैक्षणिक सत्र से राज्‍य में एक खेल विश्‍वविद्यालय स्‍थापित करेगी  

        तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि उनकी सरकार अगले शैक्षणिक सत्र से राज्‍य में एक खेल विश्‍वविद्यालय स्‍थापित करेगी। इस विश्‍वविद्यालय का उद्देश्‍य नये खिलाडियों को प्रशिक्षित करना होगा, जो देश के लिए ओलिम्पिक पदक जीत सके। उन्‍होंने कहा कि खेल विश्‍वविद्यालय खिलाडियों को प्...

अगस्त 25, 2024 4:28 अपराह्न

views 35

केन्‍द्रीय मंत्री चिराग पासवान को एक बार फिर लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) का अध्‍यक्ष चुना गया  

                                                                                                                                                                                                                                    केन्‍द्रीय मंत्री चिराग पासवान को एक बार फिर अगले पांच साल के लिए ल...

अगस्त 25, 2024 1:30 अपराह्न

views 46

महाराष्ट्र: अमरावती जिले में एक बस के पलटने से दो यात्रियों की मौत, 25 घायल

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में आज राज्‍य परिवहन निगम की एक बस के पलट जाने से दो यात्रियों की मृत्यु हो गई। अमरावती से नागपुर जा रही इस बस का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा जिससे बस पलट गई। इस दुर्घटना में 25 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को निकटवर्ती अस्‍पतालों में भर्ती किया गया है।  

अगस्त 25, 2024 1:42 अपराह्न

views 11

केरल राज्‍य चलचित्र अकादमी के अध्यक्ष रंजीत बालकृष्‍णन ने दिया इस्‍तीफा

केरल के जाने माने फिल्म निर्देशक और केरल राज्‍य चलचित्र अकादमी के अध्यक्ष रंजीत बालकृष्‍णन ने इस्‍तीफा दे दिया है। उन्होंने आज सुबह राज्‍य सरकार को अपना इस्‍तीफा सौंपा। रंजीत ने अपना त्यागपत्र बंगाली अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा के आरोपों के बाद दिया है। सुश्री मित्रा ने एक समाचार चैनल से कहा था कि 200...

अगस्त 25, 2024 1:00 अपराह्न

views 21

महाराष्ट्र: एमपॉक्स वायरस से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे हैं निवारक उपाय

जैसे जैसे एमपॉक्स वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है, राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुणे जिले में निवारक उपाय किए जा रहे हैं। पिछले छह दिनों में पुणे हवाई अड्डे पर सिंगापुर और दुबई से आए 531 यात्रियों की जांच की गई। इनमें कोई संदिग्ध मरीज नहीं मिला है। हालांकि, एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने स...

अगस्त 25, 2024 12:56 अपराह्न

views 13

आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में सीबीआई ने 15 स्थानों पर छानबीन की

कोलकाता के आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में सीबीआई ने आज सुबह 15 स्थानों पर छानबीन की। आर. जी. कर के पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप घोष से सीबीआई की एक टीम उनके आवास पर पूछताछ कर रही है। सीबीआई टीम के साथ केंद्रीय टीम और कोलकाता पुलिस भी मौजूद है। नए प्रिंसिपल और नए...

अगस्त 25, 2024 10:21 पूर्वाह्न

views 17

मथुरा: भगवान श्रीकृष्ण के 5,251 वें जन्मोत्सव समारोह का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मथुरा जिले में भगवान श्रीकृष्ण के 5,251 वें जन्मोत्सव समारोह का शुभारंभ करेंगे। वह ब्रज क्षेत्र के लोगों के लिए 583 करोड़ रुपये की लागत की 137 परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। इसमें बरसाना रोप वे, यमुना नदी में क्रूज, पाच्चजन्य प्रेक्षागृह, वृंदावन में ल...

अगस्त 25, 2024 10:14 पूर्वाह्न

views 16

उत्तर प्रदेश आरक्षी भर्ती परीक्षा का आज दूसरा दिन, कल 6.57 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

उत्तर प्रदेश आरक्षी सीधी भर्ती परीक्षा 2023 कल दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा के बीच 67 जिलों के 1,154 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। दो पालियों में हुई परीक्षा में कुल छह लाख 57 हजार 443 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। यह परीक्षा आज भी होगी। इसके अलावा 30 व 31 अगस्त को भी इस परीक्षा का आयोजन होगा।   परी...