क्षेत्रीय

सितम्बर 8, 2024 1:40 अपराह्न

views 13

आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय जिलों में आज सुबह से मूसलाधार बारिश जारी

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती विक्षोभ के प्रभाव के कारण आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय जिलों मुख्य रूप से विशाखापत्तनम, अनकापल्ली, अल्लूरी सीताराम राजू, पार्वतीपुरम मान्यम और श्रीकाकुलम में आज सुबह से मूसलाधार बारिश हो रही है। इन जिलों में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को हटाया जा रहा है क्योंकि मौसम ...

सितम्बर 8, 2024 1:37 अपराह्न

views 11

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ इमारत दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में एक इमारत दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50 हजार रुपये दिये जायेंगे। प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में घटना पर दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

सितम्बर 8, 2024 1:33 अपराह्न

views 11

तृणमूल कांग्रेस से राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने पद और राजनीति से इस्‍तीफा दिया

तृणमूल कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा के सांसद जवाहर सरकार ने पद और राजनीति से इस्‍तीफा दे दिया है। इस संबंध में उन्होंने पार्टी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा है। श्री सरकार ने संसद की सेवा का अवसर दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए राज्य की मौजूदा स्थिति ...

सितम्बर 8, 2024 12:46 अपराह्न

views 16

मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज के लिए तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के लिए रेड अलर्ट चेतावनी जारी की है। आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए मौसम विभाग के वैज्ञानिक आर. के. जेनामणि ने कहा कि छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी कल तक भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने कल के लिए मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी क...

सितम्बर 8, 2024 12:04 अपराह्न

views 11

जम्मू-कश्‍मीर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज रामबन तथा बनिहाल में जनसभाओं को संबोधित करेंगे

जम्मू-कश्‍मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने तथा दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच होने के साथ ही चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इन विधानसभा चुनावों में 18 सितंबर को पहले चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी ने अ...

सितम्बर 8, 2024 11:22 पूर्वाह्न

views 11

लखनऊ में कल गिरी इमारत के मलबे में दबने से आठ लोगों की मौत, 28 घायल

लखनऊ में कल गिरी इमारत के मलबे में दबने से आठ लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने आज बताया कि बचावकर्मियों ने मलबे से तीन और शव निकाले हैं। पुलिस ने बताया कि इमारत को करीब चार साल पहले बनाया गया था। हालांकि, बिल्डिंग में अभी भी कुछ काम चल रहा था। शनिवार शाम को चार बजकर 45 मिनट पर अचानक बिल्डिंग भरभ...

सितम्बर 8, 2024 8:07 पूर्वाह्न

views 15

तेलंगाना: खम्मम और महबूबाबाद जिलों में हुई तेज वर्षा, लोगों को सतर्क रहने को कहा गया

तेलंगाना में बाढ़ग्रस्त खम्मम और महबूबाबाद जिलों में कल तेज वर्षा हुई। महबूबाबाद में आज सुबह छह बजे तक 182 मिलीमीटर और खम्‍मम के तल्लाडा में 122 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। मुन्‍नेरू और अन्य नदियों में उफान की आशंका के कारण इन जिलों के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया ...

सितम्बर 8, 2024 9:07 पूर्वाह्न

views 11

केंद्र सरकार ही जम्मू-कश्‍मीर का राज्य का दर्जा बहाल कर सकती है: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि केंद्र सरकार ही जम्मू-कश्‍मीर का राज्य का दर्जा बहाल कर सकती है। कल जम्मू में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं से श्री शाह ने कहा कि उन्होंने स्वयं वर्ष 2019 में संसद में कहा था कि विधानसभा चुनाव के बाद उपयुक्त समय पर जम्मू-कश्‍मीर का राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा। &...

सितम्बर 8, 2024 7:43 पूर्वाह्न

views 22

टिकट परीक्षक ने बचाई महिला की जान, मध्‍य रेलवे ने की प्रशंसा

मध्‍य रेलवे के मुंबई डिवीजन के टिकट परीक्षक रामावतार मीणा ने एक महिला यात्री की जान बचाकर बहादुरी का परिचय दिया है। शुक्रवार को एक ट्रेन के पुणे स्टेशन पहुंचने पर एक महिला यात्री फिसल गई जिससे उनके चलती ट्रेन के नीचे आ जाने का खतरा था। ऐन वक्त पर श्री मीणा ने महिला को ट्रेन की चपेट में आने से बचाया।...

सितम्बर 7, 2024 8:21 अपराह्न

views 49

अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहने और हल्‍की बारिश होने की संभावना

          राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 34 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस रहा।     मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बा...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला