क्षेत्रीय

अक्टूबर 1, 2024 1:47 अपराह्न

views 18

पश्चिम बंगाल: कोलकाता के आर. जी. कर अस्‍पताल में डॉक्टरों ने फिर से हड़ताल शुरू की

पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्‍टर मोर्चा ने कोलकाता के आर. जी. कर अस्‍पताल में एक बार फिर से हड़ताल शुरू कर दी है। अस्‍पताल में बेहतर सुरक्षा व्‍यवस्‍था की मांग कर रहे डॉक्‍टरों ने आज सुबह दस बजे काम बंद कर दिया।    मोर्चा ने एक वक्‍तव्‍य जारी कर कहा है कि वे आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्‍टर के स...

अक्टूबर 1, 2024 1:30 अपराह्न

views 9

पश्चिम बंगाल में 12 स्थानों पर तलाशी और पूछताछ कर रही है एनआईए

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) आज पश्चिम बंगाल में 12 स्थानों पर तलाशी और पूछताछ कर रही है। एजेंसी राज्‍य में कुछ व्यक्तियों से जुड़े संदिग्ध माओवादी संबंधों के मामले में नादिया, पश्चिम बर्धमान, उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों और कोलकाता में छापेमारी कर रही है।

अक्टूबर 1, 2024 12:40 अपराह्न

views 13

झारखण्‍ड विधानसभा चुनाव के लिए तीन अक्‍टूबर को संक्षिप्‍त घोषणा पत्र जारी करेगी भाजपा: हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्‍यमंत्री और झारखण्‍ड में भारतीय जनता पार्टी के सह-चुनाव प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि पार्टी झारखण्‍ड विधानसभा चुनाव के लिए तीन अक्‍टूबर को संक्षिप्‍त घोषणा पत्र जारी करेगी। रांची में संवाददाताओं से बात करते हुए श्री सरमा ने कहा कि पार्टी का पूर्ण घोषणा पत्र बाद में जारी किया जाए...

अक्टूबर 1, 2024 11:35 पूर्वाह्न

views 11

आईपीएस अधिकारी नलिन प्रभात ने जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी नलिन प्रभात ने जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। श्री प्रभात से पहले आर.आर स्वैन पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि गृह मंत्रालय ने इसकी घोषणा अगस्त महीने में की थी। 

अक्टूबर 1, 2024 11:32 पूर्वाह्न

views 13

फिल्‍म अभिनेता रजनीकांत को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया

फिल्‍म अभिनेता रजनीकांत को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 73 वर्षीय अभिनेता का एक छोटा ऑपरेशन होना है। अस्पताल से कोई औपचारिक मेडिकल बुलेटिन नहीं आया है। सूत्रों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है।

अक्टूबर 1, 2024 9:14 पूर्वाह्न

views 12

उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपराधिक मानहानि मामले की कार्यवाही पर रोक लगाई

उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपराधिक मानहानि मामले की कार्यवाही पर रोक लगा दी है। मानहानि का मामला भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के नेता राजीव बब्बर ने दायर किया था। उन्होंने मतदाता सूची से एक विशेष समुदाय के 30 लाख मतदाताओं के नाम ...

अक्टूबर 1, 2024 9:09 पूर्वाह्न

views 11

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में मतदाताओं से तीसरे और अंतिम चरण में आज वोट डालने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में आज हो रहे तीसरे और अंतिम चरण के मतदान में मतदाताओं से वोट डालने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने का अनुरोध किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पहली बार वोट देने जा रहे युवा साथियों के ...

अक्टूबर 1, 2024 9:01 पूर्वाह्न

views 13

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने एक दलित विद्यार्थी को आईआईटी में प्रवेश सुनिश्चित कर बड़ी राहत दी

  सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने एक दलित विद्यार्थी को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान (आईआईटी), धनबाद में प्रवेश सुनिश्चित कर बड़ी राहत दी है। इस विद्यार्थी को पैसे जुटाकर ऑनलाइन प्रवेश शुल्‍क जमा कराने में कुछ मिनटों की देर हो गई थी और वह प्रवेश से वंचित हो गया था। भारत के मुख्‍य न्‍यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड...

अक्टूबर 1, 2024 8:55 पूर्वाह्न

views 15

तेलंगाना: भाजपा सांसदों और विधायकों ने राज्य सरकार से किसानों से किए गए वादे पूरे करने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया

तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी के सांसदों और विधायकों ने राज्य की कांग्रेस सरकार से किसानों से किए गए वादों को पूरा करने की मांग करते हुए 24 घंटे का विरोध प्रदर्शन किया। सांसद ई. राजेंदर, डी. के. अरुण, रघुनंदन राव, जी. नागेश, धरमपुरी अरविंद और के. विश्वेश्वर रेड्डी इसमें भाग ले रहे हैं। हैदराबाद के...

अक्टूबर 1, 2024 8:42 पूर्वाह्न

views 11

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सीमा सड़क संगठन के साथ उच्‍च स्‍तरीय बैठक की अध्यक्षता की

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कल शाम सीमा सड़क संगठन के साथ उच्‍च स्‍तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सिक्किम के विकास और राष्‍ट्रीय सुरक्षा के लिए बुनियादी ढांचा मजबूत करने और सहयोग बढ़ाने पर बातचीत हुई। भूस्‍खलन की आशंका वाले क्षेत्रों, विशेष रूप से उत्तरी सिक्किम की समस्याओं के सम...