क्षेत्रीय

अक्टूबर 4, 2024 8:28 अपराह्न

views 9

झारखंड में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक, कमलेश सिंह भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल

झारखंड में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के एकमात्र विधायक, कमलेश सिंह आज अपने समर्थकों के साथ राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। हुसैनाबाद विधायक ने पिछले साल 1 नवंबर को हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था। झारखंड विधानसभा के सह ...

अक्टूबर 4, 2024 8:02 अपराह्न

views 18

हरियाणा में कल मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी

हरियाणा में कल मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान का समय कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक है। विधानसभा आम चुनाव में राज्य के 2 करोड़, तीन लाख, 54 हजार, 350 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान के लिए कुल बीस हजार छह सौ 32 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। हरियाणा में सभी 90 विधानसभ...

अक्टूबर 4, 2024 8:02 अपराह्न

views 12

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कहा कि निर्वाचन आयोग का प्रयास है कि अधिक से अधिक मतदान हो

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कहा कि निर्वाचन आयोग का प्रयास है कि अधिक से अधिक मतदान हो, इसलिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान के दिन लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने बताया कि प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं। नगर पालि...

अक्टूबर 4, 2024 5:59 अपराह्न

views 12

तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद नेता डॉक्‍टर आशीष पांडेय 7 अक्‍तूबर तक सीबीआई हिरासत में

तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद नेता डॉक्‍टर आशीष पांडेय को सात अक्‍तूबर तक के लिए केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो- सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया है। वह आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष का नजदीकी है। उसे आज अलीपुर में विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया। मेडिकल कॉलेज में वि...

अक्टूबर 4, 2024 5:49 अपराह्न

views 14

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए हैं। मुठभेड़ आज दोपहर नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में हुई। गोलीबारी की घटना तब हुई जब नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिला पुलिस की एक संयुक्त टीम इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके में तलाशी अ...

अक्टूबर 4, 2024 4:30 अपराह्न

views 10

सहकारिता, दुनिया का ऐसा एकमात्र मॉडल है जो लोगों के कल्याण के साथ-साथ आर्थिक विकास भी सुनिश्चित करता है: अमित शाह

केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सहकारिता, दुनिया का ऐसा एकमात्र मॉडल है जो लोगों के कल्याण के साथ-साथ आर्थिक विकास भी सुनिश्चित करता है। वे आज गांधीनगर के महात्मा मंदिर में अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक के शताब्दी समारोह में बोल रहे थे। उन्‍होंने कहा कि कोई भी देश केवल आर्थिक विकास से तब ...

अक्टूबर 4, 2024 4:12 अपराह्न

views 15

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश होने की संभावना जताई

मौसम विभाग ने आज मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश की भविष्यवाणी की है। विभाग ने कहा कि आज गांगेय पश्चिम बंगाल और बिहार के साथ-साथ अगले दो दिनों के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश होने की संभावना है। इस बीच, मौसम विभाग ने आज आ...

अक्टूबर 4, 2024 3:49 अपराह्न

views 20

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में हुए मतदान में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही

जम्मू-कश्मीर में पहली अक्‍तूबर को विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में हुए मतदान में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही। निर्वाचन आयोग के अनुसार, तीसरे चरण के दौरान लगभग 64 प्रतिशत वोट डाले गये और इसमें 70 प्रतिशत से अधिक महिलाओं ने मतदान किया, जबकि उनहतर प्रतिशत से अधिक पुरुष मतदाताओं ने वोट ड...

अक्टूबर 4, 2024 3:41 अपराह्न

views 10

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्‍होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को धन्यवाद दिया है। राज्यपाल ने कहा है कि यह दिन महाराष्ट्र के इतिहास और मधुर मराठी भाषा की विरासत में अंकित रहेगा।  राज्यपाल ने आशा व्यक्त...

अक्टूबर 4, 2024 3:36 अपराह्न

views 11

मुख्‍यमंत्री नितीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का लिया जायजा

बिहार में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। दरभंगा, पूर्वी चंपारण, खगरिया और मुजफ्फरपुर जिले में वर्षा के कारण कई नए क्षेत्रों में भी बाढ़ का असर दिखाई देने लगा है। बागमती, कमला बलान, अधवाड़ा समूह और अन्‍य नदियां उफान पर है। कई गांवों में पानी भर गया है। 18 जिलों में 16 लाख से अधिक लोग बाढ़ से...