क्षेत्रीय

अक्टूबर 7, 2024 8:21 पूर्वाह्न

views 17

तेलंगाना: राष्ट्रपति निलयम में भारतीय कला महोत्सव में पहुंचे एक लाख से अधिक दर्शक

सिकंदराबाद के बोलारम में राष्ट्रपति निलयम में भारतीय कला महोत्सव में एक लाख से अधिक दर्शक पहुंचे। इस दौरान दर्शकों को पूर्वोत्तर भारत की जीवंत संस्कृति की झलक देखने को मिली। इस आठ दिवसीय उत्‍सव को राष्ट्रपति भवन, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय ने संयुक्त रूप से आयोजित किया है...

अक्टूबर 7, 2024 8:10 पूर्वाह्न

views 18

हरियाणा विधानसभा चुनाव: मतों की गिनती के लिए बनाये गये हैं 90 क्षेत्रों में मतगणना केंद्र

हरियाणा विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती के लिए 90 क्षेत्रों में मतगणना केंद्र बनाये गये हैं। राज्‍य के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि यह मतगणना केंद्र सभी 22 जिलों के मुख्‍यालयों में बनाये गये हैं।     कालका और पंचकूला विधानसभा क्षेत्रों में हुए मतदान के मतों की गिनती पंचकूला में त...

अक्टूबर 7, 2024 9:55 पूर्वाह्न

views 26

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रयागराज में किया महाकुम्‍भ-2025 के लिए प्रतीक चिह्न का अनावरण

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कल प्रयागराज में महाकुम्‍भ 2025 के लिए बहुरंगी नये प्रतीक चिह्न का अनावरण किया। यह प्रतीक चिह्न धार्मिक और आर्थिक समृ‍द्धि को दर्शाता है। इस प्रतीक चिह्न में पौराणिक समुद्र मंथन से निकले पवित्र पात्र अमृत कलश को चित्रित किया गया है।   इस प्रतीक च...

अक्टूबर 7, 2024 7:10 पूर्वाह्न

views 15

गुजरात सरकार आज से मनाने जा रही है विकास सप्ताह

गुजरात सरकार आज से विकास सप्ताह मनाने जा रही है। 2001 में जब नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री बने थे, तब से अब तक राज्य की विकास यात्रा को दर्शाने के लिए गुजरात में विकास सप्ताह मनाया जा रहा है। राज्य के कैबिनेट मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि इस दौरान प्रसिद्ध स्थलों पर विकास भ्रमण सहित कई कार्यक्रमों का आय...

अक्टूबर 6, 2024 8:23 अपराह्न

views 5

हरियाणा में सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों  के लिए  90 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं

हरियाणा में सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों  के लिए  90 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि ये मतदान केंद्र सभी 22 जिलों के   मुख्यालय में स्थापित किए गए हैं।     कालका और पंचकुला  सीटों के लिए डाले गए वोटों की गणना पंचकुला में बनाए गए मतगणना केंद्रों  में तथा नारायणगढ़...

अक्टूबर 6, 2024 7:51 अपराह्न

views 27

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करने के लिए सभा

    दिल्ली भाजपा ने राजधानी दिल्ली में किसी भी अनापत्ति प्रमाण पत्र  के बिना बिजली कनेक्शन मुहैया करवाने और म्यूटेशन को पुनः लागू कराने के लिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करने के लिए एक आभार सभा का आयोजन किया।     शहर के बुराड़ी के मुकुंदपुर चौक में आयोजित इस सभा में दिल्ली भाजपा अ...

अक्टूबर 6, 2024 5:27 अपराह्न

views 41

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज मुम्‍बई के चेम्‍बूर क्षेत्र में हुई आग दुर्घटना वाले स्‍थल का दौरा किया

    महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज मुम्‍बई के चेम्‍बूर क्षेत्र में हुई आग दुर्घटना वाले स्‍थल का दौरा किया। उन्‍होंने  पीडित  परिवार को पांच लाख रूपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सरकार इस घटना में घायल दो लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा  प्रदान करेग...

अक्टूबर 6, 2024 1:59 अपराह्न

views 14

मंगलवार को होगी जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना

जम्‍मू-कश्‍मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों की मंगलवार को होने वाली मतगणना की तैयारियां पूरे जोर-शोर से जारी हैं। सुचारू मतगणना के लिए हरियाणा और जम्‍मू-कश्‍मीर के सभी मतगणना केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किये गये हैं।     हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगभग 67 प्रतिशत वोट डाले गये। राज्‍य के सभी 90 नि...

अक्टूबर 6, 2024 1:57 अपराह्न

views 20

महाराष्ट्र: लातूर के सरकारी तकनीकी कॉलेज के छात्रावास के छात्रों को हुआ फूड प्‍वाइजनिंग, अस्पताल में कराए गए भर्ती

लातूर के पूर्णमल लाहोटी सरकारी तकनीकी कॉलेज के छात्रावास में रहने वाले 60 छात्रों को कल रात फूड प्‍वाइजनिंग होने के बाद विलासराव देशमुख मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और भोजन के नमूने परीक्षण के लिए प्रयोगशाला में भेज दिए गए हैं। घटना के बाद सांसद डॉ. शि...

अक्टूबर 6, 2024 1:54 अपराह्न

views 16

हरियाणा में दर्ज किया गया 66.96 मतदान: चुनाव आयोग

चुनाव आयोग द्वारा जारी अंतिम आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा में 66.96 मतदान दर्ज किया गया है। सबसे ज्यादा 74.51 फीसदी मतदान फतेहाबाद जिले में और सबसे कम 55.46 फीसदी मतदान फरीदाबाद जिले में दर्ज किया गया। वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।