क्षेत्रीय

अक्टूबर 20, 2024 9:06 पूर्वाह्न

views 23

बिहार: बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने पटना पहुंचेगी उच्च स्तरीय अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम

बिहार में हाल ही में आई बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए एक उच्च स्तरीय अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम तीन दिवसीय दौरे पर आज पटना पहुंचेगी। सात सदस्यीय टीम का नेतृत्व गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव पार्थसारथी कर रहे हैं। राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ने बताया कि टीम 20 और 21 अक्टूबर...

अक्टूबर 20, 2024 8:47 पूर्वाह्न

views 15

दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानों से 570 विशेष ट्रेन चलाएगी मध्य रेलवे

आगामी त्योहार दीपावली और छठ पूजा पर उत्तरी और पूर्वी राज्यों की यात्रा करने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे ने मुंबई, पुणे और नागपुर सहित महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानों से कुल 570 विशेष रेलगाडियां चलाने की घोषणा की है। इनके अलावा 108 रेल गाडियां मध्य रेलवे द्वारा लातूर, सावंतवाड़ी...

अक्टूबर 20, 2024 11:56 पूर्वाह्न

views 18

आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे और करीब 6 हजार 100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। वह दोपहर करीब दो बजे काशी पहुंचेंगे और आर झुनझुनवाला शंकरा आई हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शाम करीब 4:15 बजे वह वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में कई विकास परियो...

अक्टूबर 20, 2024 7:34 पूर्वाह्न

views 13

दिल्ली हाफ मैराथन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से हुई शुरू, लगभग छह घंटे तक यातायात को किया जाएगा नियंत्रित

दिल्ली हाफ मैराथन आज सुबह 4.45 मिनट पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई।  यह मैराथन भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, मथुरा रोड, कर्तव्य पथ, रफी मार्ग और संसद मार्ग से होते हुए स्टेडियम परिसर के बाहर समाप्त होगी। मैराथन के मद्देनजर दक्षिण और मध्य दिल्ली में यातायात प्रभावित रहेगा। सुबह 11 बजे तक लगभग...

अक्टूबर 19, 2024 2:12 अपराह्न

views 13

शिक्षा के व्यवसायीकरण से शिक्षा की गुणवत्ता पर पड़ रहा है प्रतिकूल प्रभाव : उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि शिक्षा के व्यवसायीकरण से शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। श्री धनखड़ आज राजस्थान के सीकर में एक निजी शिक्षण संस्थान के समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा का व्यवसाय बन जाना देश के भविष्य के लिए अच्छा नहीं है।   उन्होंने कह...

अक्टूबर 19, 2024 1:43 अपराह्न

views 13

नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता मुबारक गुल को बनाया गया जम्मू-कश्मीर विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिलाई शपथ

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता मुबारक गुल को जम्मू-कश्मीर विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई। गुल ने श्रीनगर के ईदगाह निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीता है। उन्हें आज श्रीनगर में राजभवन में आयोजित एक समारोह में पद की श...

अक्टूबर 19, 2024 1:21 अपराह्न

views 14

जम्मू-कश्मीर: शोपियां जिले में आतंकवादियों ने की एक विक्रेता की निर्मम हत्या, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की घटना की निंदा

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में कल आतंकवादियों द्वारा एक विक्रेता की निर्मम हत्या किये जाने की निंदा की है। मृतक अशोक चौहान बिहार का निवासी था। एक प्रेस विज्ञप्ति में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि समूचा राष्ट्र मृतक के परिजनों के साथ हैं।   उन्होंन...

अक्टूबर 19, 2024 9:02 पूर्वाह्न

views 15

मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक सहित देश के दक्षिणी राज्‍यों में भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक सहित देश के दक्षिणी राज्‍यों में भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। कल और सोमवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी तेज बारिश हो सकती है। इस महीने की 23 और 24 तारीख को पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों और ओडिशा में भी तेज ...

अक्टूबर 19, 2024 10:31 पूर्वाह्न

views 17

तेलंगाना सरकार ने किया शिक्षा आयोग का गठन, राज्‍य शिक्षा की गुणवत्‍ता में सुधार करना है उद्देश्य

तेलंगाना सरकार ने शिक्षा आयोग का गठन किया है। इसका उद्देश्य राज्‍य शिक्षा की गुणवत्‍ता में सुधार करना है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्‍त अधिकारी ए. मुरली इस समिति के अध्यक्ष होंगे।

अक्टूबर 19, 2024 8:49 पूर्वाह्न

views 21

बिहार के बांका जिले में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत

बिहार के बांका जिले में कल शाम एक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए। यह घटना फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के नागरडीह इलाके के पास हुई जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने कांवरियों को ले जा रहे वाहन को टक्कर मार दी। तीर्थयात्री सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर ज्येष्ठ गौड़नाथ मंदिर जा रहे थे...