क्षेत्रीय

अक्टूबर 22, 2024 9:08 पूर्वाह्न

views 9

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आज जारी की जाएगी अधिसूचना 

  महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना आज जारी की जाएगी। राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है और नामांकन पत्रों की जांच 30 अक्टूबर को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 4 नवंबर है।

अक्टूबर 22, 2024 9:03 पूर्वाह्न

views 6

आज जारी की जाएगी झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना 

    झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना आज जारी की जाएगी। इस चरण में कुल 38 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 29 अक्‍टूबर है। उम्मीदवार सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच नामांकन दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 30 अक्टूबर को की जाएगी। उम...

अक्टूबर 22, 2024 8:50 पूर्वाह्न

views 5

दिल्ली-एनसीआर में वायु की खराब गुणवत्ता को देखते हुए ग्रेप 2 लागू 

    दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु की खराब गुणवत्ता को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान का दूसरा चरण (ग्रेप 2) आज सुबह आठ बजे से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लागू हो गया है। यह निर्णय नई दिल्ली, एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की उप-समिति की बैठक के दौरान लिया गया।...

अक्टूबर 22, 2024 9:01 पूर्वाह्न

views 17

गृह मंत्री अमित शाह आज गांधीनगर में 14वें अखिल भारतीय नागरिक सुरक्षा एवं होम गार्ड सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गांधीनगर के महात्मा मंदिर में 14वें अखिल भारतीय नागरिक सुरक्षा एवं होम गार्ड सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। गुजरात के दौरे पर आए श्री शाह आणंद में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के 60वें स्थापना दिवस में भी शामिल होंगे। इस अवसर पर   गृहमंत्री एनडीडीबी की तीन नई ...

अक्टूबर 22, 2024 8:32 पूर्वाह्न

views 15

चुनाव आयोग ने झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य के ग्रामीण इलाकों में मतदान का समय घटाने के आरोप का खंडन किया

  चुनाव आयोग ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सुप्रियो भट्टाचार्य के उन आरोपों का खंडन किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि झारखंड में ग्रामीण इलाकों में मतदान का समय घटा दिया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि केवल 981 बूथों पर मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक है। यह बूथ नक्स...

अक्टूबर 22, 2024 8:28 पूर्वाह्न

views 10

केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की

  रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कल मुंबई में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के मुद्दे पर मुलाकात की। बैठक में महाराष्ट्र से संबंधित विभिन्न राजनीतिक और विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई।

अक्टूबर 22, 2024 8:02 पूर्वाह्न

views 9

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

  राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। पार्टी ने कल्याण ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र से राजू पाटिल और ठाणे से अविनाश जाधव को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है।

अक्टूबर 22, 2024 7:41 पूर्वाह्न

views 10

कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

  कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। राज्य के मंत्री रामेश्वर उरांव लोहरदगा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अजय कुमार जमशेदपुर पूर्वी सीट से चुनाव लड़ेंगे। झारखंड के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को उनके मौजूदा जामताड़ा विधानसभ...

अक्टूबर 22, 2024 7:33 पूर्वाह्न

views 9

पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बैठक के बाद जूनियर डॉक्टरों ने अपनी भूख हड़ताल वापस ली

  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कल राज्य सचिवालय नबन्ना में प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज की घटना के पीड़ित को न्याय दिलाने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद जूनियर डॉक्टरों ने अपनी भूख हड़ताल व...

अक्टूबर 22, 2024 7:17 पूर्वाह्न

views 12

केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने केरल के करियावट्टोम में 300 बिस्तर वाले लड़कियों के हॉस्टल का उद्घाटन किया

  केन्द्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने केरल के करियावट्टोम में लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय (एलएनसीपीई) में 300 बिस्तर वाले लड़कियों के हॉस्टल का उद्घाटन किया है। ये भारतीय खेल प्राधिकरण की शैक्षणिक शाखा है। सोशल मीडिया से बातचीत में केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि...