क्षेत्रीय

नवम्बर 6, 2024 8:09 अपराह्न

views 28

छठ पर्व के मद्देनजर पूरे दिल्‍ली शहर में एक हजार कृत्रिम छठ घाटों का निर्माण

दिल्‍ली सरकार ने छठ पर्व के मद्देनजर पूरे शहर में एक हजार कृत्रिम छठ घाटों का निर्माण किया है। मुख्‍यमंत्री आतिशी ने छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस साल दिल्‍ली सरकार छठ का बहुत भव्‍य आयोजन कर रही है। उन्‍होंने बताया कि इन घाटों पर सात नवम्‍बर की शाम और आठ नवम्‍बर की सुबह पूजा आयोजित की जाए...

नवम्बर 6, 2024 7:59 अपराह्न

views 6

छठ पूजा के उपलक्ष्‍य में दिल्‍ली सरकार के अंतर्गत आने वाले सभी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने कल सात नवम्‍बर को छठ पूजा के उपलक्ष्‍य में दिल्‍ली सरकार के अंतर्गत आने वाले सभी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। उपराज्‍यपाल ने मुख्‍यमंत्री आतिशी से सात नवम्‍बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के लिए पत्र लिखा था, जिसे सरकार ने मंजूरी दे दी...

नवम्बर 6, 2024 7:51 अपराह्न

views 5

नई दिल्‍ली के चाणक्‍यपुरी में नवनिर्मित उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखण्ड निवास’ का लोकार्पण

उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने आज नई दिल्‍ली के चाणक्‍यपुरी में नवनिर्मित उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखण्ड निवास’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री धामी ने कहा कि पहाड़ी शैली में निर्मित यह भवन प्रदेश की अद्वितीय कला, वास्तुकला और संस्कृति का प्रतीक है। उन्‍हों...

नवम्बर 6, 2024 7:38 अपराह्न

views 24

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार तीन गुणा ताकत से प्रदेश का विकास करेगी- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवासीय भूमि से वंचित दो लाख योग्य प्रार्थियों को 100-100 वर्ग गज के भूखंड देगी। इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दे दिए गए हैं।     मुख्यमंत्री आज लाडवा विधानसभा क्...

नवम्बर 6, 2024 6:59 अपराह्न

views 35

महाराष्‍ट्र के रत्नागिरी के अल्ट्राटेक जेटी से ‘कोंकण रत्न’ नामक एक खुले समुद्र में नौकायन अभियान को कल हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया

महाराष्‍ट्र के रत्नागिरी के अल्ट्राटेक जेटी से ‘कोंकण रत्न’ नामक एक खुले समुद्र में नौकायन अभियान को कल हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। एक अधिकारी के अनुसार, दस दिन के इस अभियान का उद्देश्य ‘समुद्री स्वच्छता, कार्य और सुरक्षा’ के बारे में जागरूकता पैदा करना है। “हमारा समुद्र - हमारी शान” टैगलाइन वा...

नवम्बर 6, 2024 6:56 अपराह्न

views 66

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक जताया है

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिसमें छह महिलाओं और तीन बच्चों समेत कम से कम दस लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हरदोई के पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने बताया कि यह घटना हरदोई के रोशनपुर गांव में हुई। जहां अचानक टक्कर लगने से यात्रियों की मौत हो गई। उन्होंने कहा...

नवम्बर 6, 2024 6:52 अपराह्न

views 24

बिहार में छठ पूजा के दूसरे दिन आज खरना की रस्म निभाई गई

बिहार में छठ पूजा के दूसरे दिन आज खरना की रस्म निभाई गई। सूर्य देव और उनकी मां छठी मैया को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने खरना प्रसाद के रूप में खीर और रोटी खाई और इसे परिवार के अन्य सदस्यों में बांटा। खरना के बाद व्रतियों का 36 घंटे का उपवास शुरू हो गया है।

नवम्बर 6, 2024 2:05 अपराह्न

views 28

दिल्ली का AQI आज दोपहर तक 351 दर्ज किया गया

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। आज दोपहर वायु गुणवत्ता सूचकांक-एक्यूआई 351 तक पहुंच गया। दिवाली के बाद लगातार छठे दिन राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में धुंध की एक पतली परत छाए रहने से हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत...

नवम्बर 6, 2024 7:31 पूर्वाह्न

views 17

झारखंड चुनाव से पहले भाजपा ने 30 नेताओं को पार्टी से निकाला

भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव में अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे 30 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इनमें पलामू से चंद्रमा कुमारी, हजारीबाग से कुमकुमदेवी, दुमका से जूली देवी, लातेहार से बलवंत सिंह, खरसावां से अरविंद सिंह, हजारीबाग से बाके बिहारी...

नवम्बर 5, 2024 8:23 अपराह्न

views 19

हाथी परिवार की मूर्तियों का अनावरण

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हाथी परिवार की मूर्तियों का अनावरण किया। इस अवसर पर दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज भी उपस्थित रही। इस अवसर पर श्री सक्सेना ने कहा कि यह मूर्तियां राजधानी को सुन्दर बनाने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों का हिस्सा है। उ...