क्षेत्रीय

नवम्बर 16, 2024 8:45 अपराह्न

views 12

भारतीय जनता पार्टी के  नेता और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज महाराष्‍ट्र के वसई विधानसभा क्षेत्र में एक चुनाव सभा को संबोधित किया

भारतीय जनता पार्टी के  नेता और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज महाराष्‍ट्र के वसई विधानसभा क्षेत्र में एक चुनाव सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि महाराष्‍ट्र को विकास के लिए डबल इंजन की सरकार चाहिए।

नवम्बर 16, 2024 8:43 अपराह्न

views 15

मणिपुर के पांच घाटी जिलों में अनिश्चितकाल के लिए पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया गया है

मणिपुर में इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थाउबाल, काकचिंग और बिष्‍णुपुर सहित पांच घाटी जिलों में अनिश्चितकाल के लिए पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया गया है। सात जिलों में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं भी स्‍थगित कर दी गई हैं, जो आज शाम से प्रभावित हो गई हैं। अफवाहों और राष्‍ट्र-विरोधी गतिविधियों की रोकथाम के लिए...

नवम्बर 16, 2024 8:37 अपराह्न

views 17

अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आमतौर पर मौसम साफ रहेगा

दिल्ली में सवेरे घने कोहरे के साथ आज मौसम सामान्‍य रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री अधिक 29 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री अधिक 15 दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस रहा।     मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्...

नवम्बर 16, 2024 8:35 अपराह्न

views 17

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस और उसके सहयोगी संविधान और आरक्षण को बचाने के लिए काम कर रहे हैं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस और उसके सहयोगी संविधान और आरक्षण को बचाने के लिए काम कर रहे हैं। आज महाराष्‍ट्र के अमरावती और चंद्रपुर जिलों में चुनाव सभाओं को संबोधित करते हुए उन्‍होंने एक बार फिर देश में जाति जनगणना कराने का अनुरोध किया। श्री गांधी ने कहा कि महा विकास अघाड़ी के राज...

नवम्बर 16, 2024 8:00 अपराह्न

views 17

हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी  ने आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारों के लिए कर्मचारियों की तर्ज पर कैशलेस मेडिकल सुविधा प्रदान करने की घोषणा की

हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी  ने आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडिया के सभी बंधुओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारों के लिए कर्मचारियों की तर्ज पर कैशलेस मेडिकल सुविधा प्रदान करने की घोषणा की। पत्रकारों की हाउसिंग सोसाइटी की मांग पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि यह मामला सरक...

नवम्बर 16, 2024 7:35 अपराह्न

views 15

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के लिए भाजपा की राज्‍य सरकारों को जिम्‍मेदार ठहराया है

    पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के लिए भाजपा की राज्‍य सरकारों को जिम्‍मेदार ठहराया है। उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली में 70 प्रतिशत प्रदूषण उन राज्‍यों से आ रहा है जहां भाजपा की सरकार है। श्री राय ने उत्तराखंड, उत्‍तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्‍थान की सरकारों पर जानबूझ कर दिल्‍ली...

नवम्बर 16, 2024 7:31 अपराह्न

views 14

दिल्ली मैट्रो- आवश्यक सूचना

दिल्ली मेट्रो रेल निगम-डीएमआरसी ने बताया कि जहांगीरपुरी से समयपुर बादली के बीच ट्रेन सेवाएं आज रात 9 बजकर 46 मिनट से लेकर कल सुबह 07 बजकर दो मिनट तक स्थगित रहेगी। डी एम आर सी के अनुसार इस दौरान समयपुर बादली, रोहिणी सेक्टर-18, 19 और हैदरपुर बादली मोड़ स्टेशन बंद रहेंगे। हालांकि, जहांगीरपुरी से मिलेनि...

नवम्बर 16, 2024 7:14 अपराह्न

views 18

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आज सरोजिनी नगर में दुनिया के पहले महिला बस डिपो ‘सखी डिपो’ का उद्घाटन किया

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आज सरोजिनी नगर में दुनिया के पहले महिला बस डिपो 'सखी डिपो' का उद्घाटन किया। इस डिपो में कुल 223 महिला कार्यबल हैं, जिनमें 89 ड्राइवर और 134 कंडक्टर हैं। यह डिपो 70 बसों का संचालन करता है, जिसमें 40 वातानुकूलित और 30 गैर-वातानुकूलित बसें शामिल हैं। इस अवसर पर श्...

नवम्बर 16, 2024 6:49 अपराह्न

views 11

दिल्ली-राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता का स्‍तर बेहद गंभीर

दिल्ली-राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता का स्‍तर बेहद गंभीर बना हुआ है। आज शाम 4 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक-ए.क्यू.आई. 413 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में ए.क्यू.आई. यह साढ़े चार सौ के पार पहुंच गया। अशोक विहार में चार सौ 53, ब...

नवम्बर 16, 2024 6:47 अपराह्न

views 11

निर्वाचन आयोग ने चुनाव आदर्श संहिता के उल्‍लंधन के खिलाफ शिकायत पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को नोटिस जारी किया

निर्वाचन आयोग ने चुनाव आदर्श संहिता के उल्‍लंधन के खिलाफ शिकायत पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को नोटिस जारी किया है। महाराष्‍ट्र और झारखण्‍ड के  विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत के बाद निर्वाचन आयोग ने यह नोटिस जारी किए हैं। निर्वाचन आयोग ने इस सि...