क्षेत्रीय

नवम्बर 17, 2024 8:38 अपराह्न

views 13

असम के कछार जिले में बराक नदी से आज एक महिला का शव बरामद

असम के कछार जिले में बराक नदी से आज एक महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, यह शव सोमवार को कुकी चरमपंथियों द्वारा अगवा किए गए छह लोगों में से एक का हो सकता है। इससे पहले, तीन बंधकों के शव जीरिबाम की बोरोबेकरा तहसील से बरामद हुए थे, जिसके बाद मणिपुर के सभी घाटी जिलों में व्‍यापक विरोध प्रदर्...

नवम्बर 17, 2024 8:32 अपराह्न

views 25

मणिपुर में नेशनल पीपुल्‍स पार्टी ने बिरेन सिंह सरकार से समर्थन वापस ले लिया

मणिपुर में नेशनल पीपुल्‍स पार्टी ने बिरेन सिंह सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष कोनराड संगमा ने भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को इसकी जानकारी दे दी है।     मणिपुर विधानसभा में नेशनल पीपुल्‍स पार्टी के सात और भारतीय जनता पार्टी के 32 विधायक हैं। फिलहाल ...

नवम्बर 17, 2024 7:46 अपराह्न

views 18

दिल्ली में वायु की खराब गुणवत्ता के कारण आज शहर में दिनभर कोहरे की परत छाई रही

दिल्ली में वायु की खराब गुणवत्ता के कारण आज शहर में दिनभर कोहरे की परत छाई रही। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 27 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 15 दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस रहा।     मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में घ...

नवम्बर 17, 2024 7:36 अपराह्न

views 25

जम्मू-कश्मीर में जम्मू संभाग के पुंछ जिले के सुरनकोट में थल सेना भर्ती अभियान

जम्मू-कश्मीर में जम्मू संभाग के पुंछ जिले के सुरनकोट में 8 नवंबर को थल सेना द्वारा शुरू किए गए 10 दिवसीय भर्ती अभियान में 26 हजार से अधिक युवा उम्मीदवारों ने भाग लिया। आकाशवाणी जम्मू संवाददाता ने खबर दी है कि यह भर्तियां प्रादेशिक सेना में सैनिक सामान्य ड्यूटी के लिए 307 रिक्तियों और क्लर्क और ट्रेड...

नवम्बर 17, 2024 6:05 अपराह्न

views 23

दिल्‍ली भाजपा के नेता और पूर्व विधायक अनिल झा भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए

दिल्‍ली भाजपा के नेता और पूर्व विधायक अनिल झा भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने श्री झा को पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण करवाई। श्री झा दिल्‍ली के किराड़ी क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं।

नवम्बर 17, 2024 5:59 अपराह्न

views 17

दिल्ली-राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता का स्‍तर बेहद गंभीर श्रेणी में बना हुआ है

दिल्ली-राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता का स्‍तर बेहद गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। आज शाम 5 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक -एक्यूआई 447 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली के शादीपुर में 468, इन्दिरा गांधी अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर 467, पंजाबी बाग में 457, नेह...

नवम्बर 17, 2024 2:00 अपराह्न

views 19

झारखंड में चुनाव अभियान पूरा होने के बाद मतदाताओं को संदेश भेजना बंद कर दें राजनैतिक पार्टियां: चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने सभी राजनैतिक पार्टियों को झारखंड में चुनाव अभियान पूरा होने के बाद मतदाताओं को संदेश भेजना बंद करने को कहा है। मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिला प्रशासनों को इस संबंध में निर्देश जारी किए है। उन्‍होंने कहा कि दूसरे चरण के मतदान के लिए मतदाता पर्ची मतदाताओं के बीच वितरित...

नवम्बर 17, 2024 1:59 अपराह्न

views 11

महाराष्‍ट्र: एक ही चरण में 20 नवंबर को होगा मतदान ,विधानसभा की 288 सीटों के लिए 4 हजार 136 उम्मीदवार मैदान में

महाराष्‍ट्र में एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। विधान सभा की 288 सीटों के लिए 4 हजार 136 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 3 हजार 771 पुरूष उम्‍मीदवार और 363 महिला उम्‍मीदवार हैं। यह चुनाव महिलाओं के प्रतिनिधित्‍व के लिए महत्‍वपूर्ण है क्‍योंकि महाराष्‍ट्र की विधानसभा में महिला भागीदारी का समृद्ध...

नवम्बर 17, 2024 1:55 अपराह्न

views 18

झारखंड: विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार कल हो जाएगा समाप्त

झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार कल शाम समाप्त हो जाएगा। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं ।   बोकारो जिले के गोमिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हेमंत सोरेन पर झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार और...

नवम्बर 17, 2024 1:53 अपराह्न

views 15

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बालासाहेब ठाकरे की पुण्‍यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बालासाहेब ठाकरे की पुण्‍यतिथि पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। अपने संदेश में श्री मोदी ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे एक विचारक थे, जिन्‍होंने महाराष्‍ट्र के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई और मराठी लोगों को सशक्‍त बनाया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे का नि...