क्षेत्रीय

दिसम्बर 4, 2024 7:16 अपराह्न

views 29

दिल्ली मेट्रो रेल निगम-डीएमआरसी ने आज फेज-4 के गोल्डन लाइन पर तुगलकाबाद एयरफोर्स लॉन्चिंग शाफ्ट और माँ आनंदमयी मार्ग के बीच की सबसे लंबी भूमिगत सुरंग का निर्माण पूरा कर लिया है

दिल्ली मेट्रो रेल निगम-डीएमआरसी ने आज फेज-4 के गोल्डन लाइन पर तुगलकाबाद एयरफोर्स लॉन्चिंग शाफ्ट और माँ आनंदमयी मार्ग के बीच की सबसे लंबी भूमिगत सुरंग का निर्माण पूरा कर लिया है। डीएमआरसी ने बताया कि यह सुरंग तुगलकाबाद-एयरपोर्ट कॉरिडोर के हिस्से के रूप में बनाई जा रही है। डीएमआरसी ने कहा कि यह सुरंग ...

दिसम्बर 4, 2024 5:13 अपराह्न

views 18

अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमले की निंदा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सहित सभी दलों के राजनीतिक नेताओं ने आज अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमले की निंदा की है।     मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोशल मीडिया पोस्ट में श्री बादल पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा...

दिसम्बर 4, 2024 5:00 अपराह्न

views 20

महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा पेश

महाराष्ट्र में भाजपा नेता देवेन्द्र फड़णवीस, शिवसेना नेता और कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजीत पवार सहित महायुति के नेताओं ने आज मुंबई के राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने महायुति के कु...

दिसम्बर 4, 2024 2:03 अपराह्न

views 40

भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। वह कल मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गठबंधन के अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में तीसरी बार महायुति के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। मुंबई में आज भारतीय जनता पार्टी की कोर समिति की बैठक में केंद्रीय व...

दिसम्बर 4, 2024 1:59 अपराह्न

views 35

तेलंगाना के मुलुगु जिले में 5.3 तीव्रता का भूकंप, झटके हैदराबाद और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए

तेलंगाना के कई हिस्सों में सुबह 7 बजकर 27 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि तेलंगाना के मुलुगु जिले में रिएक्टर पैमाने पर 5 दशमलव 3 तीव्रता का भूकंप आया जिसके झटके हैदराबाद और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए। भूकंप से करीमनगर, पेड्डा...

दिसम्बर 4, 2024 1:55 अपराह्न

views 18

मौसम विभाग ने कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और अन्य क्षेत्रों में बिजली गिरने के साथ तूफान का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने आज कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ तूफान का अनुमान व्यक्त किया। विभाग ने  आज लक्षद्वीप क्षेत्र, उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर और दक्षिणी हिस्सों में आंधी तूफान की संभावना व्‍यक्‍त की है। मछुआरों को ...

दिसम्बर 4, 2024 1:04 अपराह्न

views 11

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने स्वर्ण मंदिर में सुखबीर सिंह बादल पर हमले की निंदा की

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब के स्वर्ण मंदिर में शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर हमले की निंदा की है। संसद के बाहर मीडिया से बातचीत में श्री बिट्टू ने घटना की जांच की मांग करते हुए कहा कि एक बार फिर पंजाब में शांति भंग करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सुखबीर सिं...

दिसम्बर 4, 2024 1:56 अपराह्न

views 19

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में हमले में बाल-बाल बचे

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर हत्या की कोशिश की गई लेकिन वे बाल-बाल बच गए। उन पर हमला उस समय किया गया जब वे व्‍हील चेयर पर स्‍वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर अकाल तख्‍त द्वारा दिये आदेश का पालन करने के लिए गुरूद्वारे में सेवा के लिए जा रहे थ...

दिसम्बर 4, 2024 10:30 पूर्वाह्न

views 16

मौसम विभाग ने कोंकण, गोवा, तमिलनाडु सहित कई क्षेत्रों में गरज के साथ वर्षा का किया अनुमान

मौसम विभाग ने आज कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा के कई क्षेत्रों में गरज के साथ वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में समुद्र में न जाने की सलाह दी गयी है।       मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनो...

दिसम्बर 4, 2024 10:17 पूर्वाह्न

views 78

रातापानी को मध्य प्रदेश का आठवां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया

केन्‍द्र सरकार की मंजूरी के बाद रातापानी मध्‍य प्रदेश का आठवां टाइगर रिजर्व क्षेत्र घोषित किया गया है। मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉक्‍टर मोहन यादव ने कहा कि यह मध्‍य प्रदेश के लिए एक बड़ा उपहार है और अब राज्‍य वास्तविक अर्थों में बाघ प्रदेश बन गया है।