क्षेत्रीय

दिसम्बर 19, 2024 7:12 पूर्वाह्न

views 16

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मुंबई में हुई नौका दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कल मुंबई में हुई नौका दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में राहत और बचाव कार्यों को जल्द पूरा करने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

दिसम्बर 19, 2024 6:52 पूर्वाह्न

views 13

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में नाव दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में नाव दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस खबर पर दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। श्री मोदी ने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष स...

दिसम्बर 18, 2024 9:12 अपराह्न

views 20

निर्वाचन आयोग दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी और पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ किया बैठक

निर्वाचन आयोग दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी और पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ आज बैठक कर रहा है। निर्वाचन आयोग विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेगा। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है। चुनावों की घोषणा से...

दिसम्बर 18, 2024 9:12 अपराह्न

views 42

दिल्ली मेट्रो के जहांगीरपुरी से समयपुर बादली मार्ग पर मेट्रो की सेवाएं अगले 10 दिन तक प्रभावित

दिल्ली मेट्रो के जहांगीरपुरी से समयपुर बादली मार्ग पर मेट्रो की सेवाएं अगले 10 दिन तक प्रभावित रहेंगी। डीएमआरसी के अनुसार आज से लेकर 28-29 दिसंबर तक जहांगीरपुरी और समयपुर बादली स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवाएं रात 10 बजकर 45 मिनट के बाद सुबह 7 बजकर दो मिनट तक बंद रहेंगी। इस दौरान समयपुर बादली, रोहिणी स...

दिसम्बर 18, 2024 9:12 अपराह्न

views 13

दिल्‍ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में

दिल्‍ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। आज शाम सात बजे औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 448 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शहर के कुछ हिस्‍सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 450 को पार कर गया है। आनंद विहार में 477, बुराड़ी क्रॉसिंग में 468, आईटीओ में 475, रोहिणी ...

दिसम्बर 18, 2024 9:01 अपराह्न

views 20

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पंजाब सरकार से किसान नेता जगजीत सिंह डल्‍लेवाल की स्‍वास्‍थ्‍य स्थिति से जल्‍द निपटने को कहा

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पंजाब सरकार से किसान नेता जगजीत सिंह डल्‍लेवाल की स्‍वास्‍थ्‍य स्थिति से जल्‍द निपटने को कहा है। वे खनौरी-शम्‍भु बॉर्डर पर 20 दिनों से आमरण अनशन पर हैं। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आगाह किया कि किसान नेता के साथ कोई भी अप्रिय घटना होने पर पूरी सरकार इसकी जिम्‍मेदार होगी।    न्‍याया...

दिसम्बर 18, 2024 9:01 अपराह्न

views 11

मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा गुफाओं तक यात्रियों को ले जा रही एक नौका के पलटने 13 लोगों की मृत्‍यु

मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा गुफाओं तक यात्रियों को ले जा रही एक नौका आज शाम रायगढ जिले के उरान के पास पलट गई। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि इस नाव दुर्घटना में कुल तेरह लोगों की मृत्‍यु हुई हैं। जिनमें तीन नौसैनिक भी है। दो अन्‍य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं जि...

दिसम्बर 18, 2024 8:57 अपराह्न

views 41

राजस्थान में बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान दो जवान शहीद, एक घायल

राजस्थान में बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आज प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए और एक घायल हो गया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि यह जवान टैंक में गोला-बारूद लोड कर रहे थे, तभी चार्जर फट गया। घायल जवान को इलाज के लिए चंडीगढ़ ले जाया गया है।

दिसम्बर 18, 2024 6:48 अपराह्न

views 42

जनवरी 2025 से उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू हो जाएगी: पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि जनवरी 2025 से राज्य में समान नागरिक संहिता लागू हो जाएगी। उन्‍होंने कहा कि उत्तराखंड इस कानून को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। श्री धामी ने कहा कि यह कदम सामाजिक समानता और एकता को मजबूत करने की दिशा में मील ...

दिसम्बर 18, 2024 6:42 अपराह्न

views 23

पंजाब में किसानों द्वारा तीन घंटे के रेल रोको प्रदर्शन के दौरान 52 स्‍थानों पर रेल अवरूद्ध

पंजाब में किसानों ने तीन घंटे के रेल रोको प्रदर्शन के दौरान फिरोजपुर रेलवे मंडल के अंतर्गत 52 स्‍थानों पर रेल मार्गो को अवरूद्ध किया। इस बाधा के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडा हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। रेलवे सूत्रों ने आकाशवाणी को बताया कि प्रदर्शन के कारण 12 ट्रेन रद्द की गई और ...