क्षेत्रीय

दिसम्बर 21, 2024 1:14 अपराह्न

views 17

विद्युत और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल आज से दो दिन के केरल दौरे पर

विद्युत और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल आज से दो दिन के केरल दौरे पर रहेंगे। वे राज्य में बिजली और शहरी विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। श्री मनोहर लाल प्रदेश के मुख्यमंत्री पी. विजयन से मुलाक़ात करेंगे। वे कोच्चि में जल मेट्रो परियोजना का भी जायजा लेंगे।

दिसम्बर 21, 2024 12:06 अपराह्न

views 24

जयपुर गैस टैंकर दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 14 हुई

जयपुर गैस टैंकर दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 14 हो गई है। सत्ताइस घायलों का एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। छह घायल अभी वेंटिलेटर पर हैं। जयपुर के जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी ने घटना की जांच के लिए संयुक्त जांच समिति गठित की है।     टैंकर दुर्घटना कल ...

दिसम्बर 21, 2024 10:24 पूर्वाह्न

views 15

अगले पांच दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में शीत लहर बढ़ने का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में शीत लहर बढ़ने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। पंजाब और राजस्थान में भी सोमवार तक यह स्थिति बनी रहेगी। हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।     मौसम वि...

दिसम्बर 21, 2024 8:49 पूर्वाह्न

views 14

ईडी ने बीआरएस नेता और पूर्व मंत्री के. तारकरामा राव और कुछ अन्‍य लोगों के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया

प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने भारत राष्‍ट्र समिति-बीआरएस के नेता और पूर्व मंत्री के. तारकरामा राव और कुछ अन्‍य लोगों के खिलाफ धनशोधन से संबंधित मामला दर्ज किया है। यह मामला पिछले वर्ष हैदराबाद में ई-कार रेस के दौरान धन भुगतान में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। सरकारी सूत्रों ने बताया है कि यह मामला तेलंगा...

दिसम्बर 21, 2024 8:40 पूर्वाह्न

views 15

मध्‍य प्रदेश में पीएम-जनमन के अंतर्गत शिवपुरी जिले में आठ हजार से अधिक मकान बनाए गए

मध्‍य प्रदेश में प्रधानमंत्री जनजाति‍ आदिवासी न्‍याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के अंतर्गत शिवपुरी जिले में आठ हजार से अधिक मकान बनाए गए हैं। इन मकानों में नल से जल, बिजली, सड़क और सामुदायिक जरूरतों सहित सभी आवश्‍यक सुविधाएं उपलब्‍ध कराई गई हैं। जनजाति महिला ललिता का मकान सबसे पहले बना।   प्रधानमंत्...

दिसम्बर 21, 2024 8:33 पूर्वाह्न

views 9

आज चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय के 5वें ग्लोबल एलुमनाई सम्‍मेलन का उद्घाटन करेंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय के 5वें ग्लोबल एलुमनाई सम्‍मेलन का उद्घाटन करेंगे। वे विश्वविद्यालय के कुलपति भी हैं। श्री धनखड़ आज चंडीगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

दिसम्बर 20, 2024 9:26 अपराह्न

views 7

आठ महीने के अंतराल के बाद पुद्दुचेरी हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं फिर से शुरू हुईं

आठ महीने के अंतराल के बाद आज पुद्दुचेरी हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं फिर से शुरू हुईं, इंडिगो एयरलाइंस ने बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए परिचालन शुरू किया। बेंगलुरु से 74 यात्रियों को लेकर पहली उड़ान आज दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर पुद्दुचेरी पहुंची। इस अवसर पर पुद्दुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन और मुख्य...

दिसम्बर 20, 2024 8:37 अपराह्न

views 17

राजस्‍थान: जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर गैस टैंकर अग्नि दुर्घटना में अब तक 11 लोगों की मौत, 29 लोग घायल 

राजस्‍थान के जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर गैस टैंकर अग्नि दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। इस घटना में 29 लोग घायल हुए हैं। यह दुर्घटना आज सुबह छह बजे अजमेर राजमार्ग पर तब हुई जब एक गैस टैंकर की टक्कर रिंग रोड के निकट एक ट्रक से हो गई। इस टक्कर के कारण आसपास खड़े कई वाहनों में आग लग गई...

दिसम्बर 20, 2024 6:49 अपराह्न

views 2

पीएम मोदी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री से जयपुर में आग लगने की घटना की जानकारी ली

  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बात की और जयपुर में आग लगने की घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। यह घटना आज सुबह जयपुर के भांकरोटा इलाके में हुई, जब दो गैस टैंकरों के आपस में टकराने से आग ल...

दिसम्बर 20, 2024 1:44 अपराह्न

views 17

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश चौटाला का 89 वर्ष की आयु में निधन

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश चौटाला का आज दोपहर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।   हमारे संवाददाता ने बताया कि सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें सुबह साढ़े 11 बजे अस्पताल लाया गया था और करीब 12 बजे उनका निधन हो गया। ...