क्षेत्रीय

जनवरी 7, 2025 4:49 अपराह्न

views 12

आयकर विभाग की तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ई पलनीसामी के रिश्तेदारों के दफ्तरों और आवासों पर छापेमारी जारी

आयकर विभाग के अधिकारी आज तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और आल इंडिया ए डी एम के महासचिव ई पलनीसामी के रिश्तेदारों के दफ्तरों और आवासों पर छापेमारी कर रहे हैं। यह कार्रवाई चेन्नई, इरोड, कोयम्‍बटूर और बेंगलुरु में 25 जगहों पर चल रही है।

जनवरी 7, 2025 4:45 अपराह्न

views 14

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गंगासागर में पेयजल, सड़क, आंगनवाड़ी, पुल से जुड़ी कई कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज गंगासागर में पेयजल, सड़क, आंगनवाड़ी, पुल से जुड़ी एक सौ 53 करोड़ रुपये की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 30 कल्याणकारी योजनाओं से कुल 19 लाख लोगों लाभान्वित होगें। सुश्री बनर्जी ने इससे पहले कल गंगासाग...

जनवरी 7, 2025 4:45 अपराह्न

views 27

दिल्ली विधानसभा के लिए 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को होगी मतगणना

निर्वाचन आयोग ने आज दिल्‍ली विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया। 70 सदस्‍यीय दिल्‍ली विधान सभा चुनाव के लिए पांच फरवरी को वोट डाले जायेगे और आठ फरवरी को मतगणना होगी।  निर्वाचन आयोग के आज दोपहर आयोजित संवाददाता सम्‍मेलन में मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार ने यह जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि ए...

जनवरी 7, 2025 3:26 अपराह्न

views 14

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दंतेवाड़ा में माओवादी हमले में शहीद हुए 8 जवानों और एक वाहन चालक को दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल दंतेवाड़ा में माओवादी हमले में शहीद हुए 8 जवानों और एक वाहन चालक के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्‍यमंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि नक्सल विरोधी अभियान से नक्सली बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खात्मे तक यह अभियान जारी...

जनवरी 7, 2025 3:25 अपराह्न

views 17

श्रीनगर को लद्दाख क्षेत्र से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-एक बंद

श्रीनगर को लद्दाख क्षेत्र से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-एक पर जोजिला दर्रे पर बर्फ जमा होने के कारण यातायात गतिविधि को बंद कर दिया गया है। सड़क से बर्फ हटाने का काम जारी है। हालांकि, कारगिल को जांस्कर से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच तीन सौ एक को यातायात के लिए खोल दिया गया है।

जनवरी 7, 2025 3:25 अपराह्न

views 20

देश की फार्म-टू-फोर्क व्यापार प्रदर्शनी, इंडसफूड 2025 कल दिल्ली-एनसीआर में होगी शुरू

देश की फार्म-टू-फोर्क व्यापार प्रदर्शनी, इंडसफूड 2025, 30 से अधिक देशों के 2,300 से अधिक प्रदर्शकों की भागीदारी के साथ कल दिल्ली-एनसीआर में शुरू होगी। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान महोत्सव के 8वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे।    

जनवरी 7, 2025 1:15 अपराह्न

views 17

तेलंगाना उच्च न्यायालय ने राज्‍य के पूर्व मंत्री के. तारक रामाराव की फॉर्मूला-ई रेस मामला रद्द करने की याचिका खारिज की

तेलंगाना उच्च न्यायालय ने राज्‍य के पूर्व मंत्री और भारत राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष के. तारक रामाराव की फॉर्मूला-ई रेस मामला रद्द करने की याचिका खारिज कर दी है। राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 2023 में फॉर्मूला-ई रेस के आयोजन में कथित अनियमितताओं के लिए के. तारक रामाराव पर मामला दर्ज किया ...

जनवरी 7, 2025 1:05 अपराह्न

views 23

तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री एम. के. स्‍टालिन ने यूजीसी नेट परीक्षाओं की तारीखें बदलने की अपील की

  तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री एम. के. स्‍टालिन ने विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नेट परीक्षाओं की तारीखें बदलने के लिए केन्‍द्रीय शिक्षा मंत्री धमेन्‍द्र प्रधान से फिर से अपील की है। अपने पत्र में मुख्‍यमंत्री ने कहा है कि राज्‍य में इस महीने की 13 से 16 तारीख तक पोंगल मनाया जाएगा जिसके लिए राज्‍य...

जनवरी 7, 2025 12:50 अपराह्न

views 21

18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में भाग लेगा ओमान का सबसे बड़ा भारतीय प्रवासी प्रतिनिधिमंडल

    ओमान का सबसे बड़ा भारतीय प्रवासी प्रतिनिधिमंडल इस वर्ष 8 से 10 जनवरी तक ओडिशा में होने वाले 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में भाग लेने के लिए तैयार है। इस प्रतिनिधिमंडल में 300 से अधिक सदस्य शामिल हैं और यह ओमान में भारतीय समुदाय के विभिन्‍न वर्गों का प्रतिनिधित्व करता है। प्रतिनिधिमंडल में ...

जनवरी 7, 2025 12:18 अपराह्न

views 13

असम: खदान में फंसे खनिकों के बचाव में सहायता के लिए जल्द पहुंचेंगे नौसेना के गोताखोर

  असम सरकार ने दिमा हसाओ जिले के उमरांगसो की एक खदान में फंसे खनिकों के बचाव में सहायता के लिए नौसेना के गोताखारों को तैनात करने का अनुरोध किया है। 300 फुट गहरी खदान में पानी भर जाने के बाद खनिक 'रैट-होल' कोयला खदान के अंदर फंस गए थे। सेना ने राज्‍य आपदा मोचन बल और राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल के साथ संय...