क्षेत्रीय

अक्टूबर 22, 2024 8:50 पूर्वाह्न अक्टूबर 22, 2024 8:50 पूर्वाह्न

views 2

दिल्ली-एनसीआर में वायु की खराब गुणवत्ता को देखते हुए ग्रेप 2 लागू 

    दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु की खराब गुणवत्ता को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान का दूसरा चरण (ग्रेप 2) आज सुबह आठ बजे से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लागू हो गया है। यह निर्णय नई दिल्ली, एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की उप-समिति की बैठक के दौरान लिया गया।...

अक्टूबर 22, 2024 9:01 पूर्वाह्न अक्टूबर 22, 2024 9:01 पूर्वाह्न

views 5

गृह मंत्री अमित शाह आज गांधीनगर में 14वें अखिल भारतीय नागरिक सुरक्षा एवं होम गार्ड सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गांधीनगर के महात्मा मंदिर में 14वें अखिल भारतीय नागरिक सुरक्षा एवं होम गार्ड सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। गुजरात के दौरे पर आए श्री शाह आणंद में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के 60वें स्थापना दिवस में भी शामिल होंगे। इस अवसर पर   गृहमंत्री एनडीडीबी की तीन नई ...

अक्टूबर 22, 2024 8:32 पूर्वाह्न अक्टूबर 22, 2024 8:32 पूर्वाह्न

views 9

चुनाव आयोग ने झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य के ग्रामीण इलाकों में मतदान का समय घटाने के आरोप का खंडन किया

  चुनाव आयोग ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सुप्रियो भट्टाचार्य के उन आरोपों का खंडन किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि झारखंड में ग्रामीण इलाकों में मतदान का समय घटा दिया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि केवल 981 बूथों पर मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक है। यह बूथ नक्स...

अक्टूबर 22, 2024 8:28 पूर्वाह्न अक्टूबर 22, 2024 8:28 पूर्वाह्न

views 3

केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की

  रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कल मुंबई में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के मुद्दे पर मुलाकात की। बैठक में महाराष्ट्र से संबंधित विभिन्न राजनीतिक और विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई।

अक्टूबर 22, 2024 8:02 पूर्वाह्न अक्टूबर 22, 2024 8:02 पूर्वाह्न

views 2

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

  राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। पार्टी ने कल्याण ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र से राजू पाटिल और ठाणे से अविनाश जाधव को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है।

अक्टूबर 22, 2024 7:41 पूर्वाह्न अक्टूबर 22, 2024 7:41 पूर्वाह्न

views 4

कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

  कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। राज्य के मंत्री रामेश्वर उरांव लोहरदगा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अजय कुमार जमशेदपुर पूर्वी सीट से चुनाव लड़ेंगे। झारखंड के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को उनके मौजूदा जामताड़ा विधानसभ...

अक्टूबर 22, 2024 7:33 पूर्वाह्न अक्टूबर 22, 2024 7:33 पूर्वाह्न

views 4

पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बैठक के बाद जूनियर डॉक्टरों ने अपनी भूख हड़ताल वापस ली

  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कल राज्य सचिवालय नबन्ना में प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज की घटना के पीड़ित को न्याय दिलाने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद जूनियर डॉक्टरों ने अपनी भूख हड़ताल व...

अक्टूबर 22, 2024 7:17 पूर्वाह्न अक्टूबर 22, 2024 7:17 पूर्वाह्न

views 6

केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने केरल के करियावट्टोम में 300 बिस्तर वाले लड़कियों के हॉस्टल का उद्घाटन किया

  केन्द्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने केरल के करियावट्टोम में लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय (एलएनसीपीई) में 300 बिस्तर वाले लड़कियों के हॉस्टल का उद्घाटन किया है। ये भारतीय खेल प्राधिकरण की शैक्षणिक शाखा है। सोशल मीडिया से बातचीत में केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि...

अक्टूबर 21, 2024 8:51 अपराह्न अक्टूबर 21, 2024 8:51 अपराह्न

views 4

बंगाल की खाड़ी के पूर्वी मध्य भाग में बुधवार को चक्रवाती-तूफ़ान का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के पूर्वी मध्य भाग में बुधवार को चक्रवाती तूफान  का पूर्वानुमान है। आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. आर के जेनामणि ने कहा कि चक्रवाती तूफान पश्चिम से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण उत्पन्न हुआ है।  

अक्टूबर 21, 2024 8:42 अपराह्न अक्टूबर 21, 2024 8:42 अपराह्न

views 10

वंचित बहुजन अघाड़ी पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 5वीं सूची जारी की

प्रकाश अंबेडकर के नेतृत्व वाली वंचित बहुजन अघाड़ी पार्टी ने आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 5वीं सूची जारी कर दी है। पार्टी ने आज अंधेरी ईस्ट, मलाड, चेंबूर समेत 16 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। इससे पहले पार्टी ने 83 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा ...