क्षेत्रीय

नवम्बर 25, 2024 9:47 अपराह्न नवम्बर 25, 2024 9:47 अपराह्न

views 20

जम्मू-कश्मीरः डोडा जिले के भद्रवाह शहर में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई

जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले के भद्रवाह शहर में कल वर्षा हुई और घाटी के ऊपरी इलाकों में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। आकाशवाणी जम्मू संवाददाता ने बताया है कि भद्रवाह के लोग घाटी में  बारिश और बर्फबारी से बेहद खुश दिखे। जम्‍मू-कश्‍मीर में लंबे समय से शुष्क मौसम के कारण कृषि क्षेत्र पर खराब असर पडा है। ...

नवम्बर 25, 2024 4:15 अपराह्न नवम्बर 25, 2024 4:15 अपराह्न

views 7

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विकास-परियोजना की प्रगति की समीक्षा के लिए तवी-रिवरफ्रंट का दौरा किया

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज विकास परियोजना की प्रगति की समीक्षा के लिए तवी रिवरफ्रंट का दौरा किया। इस दौरन श्री सिन्‍हा ने काम का निरीक्षण किया और समय पर पूरा होने तथा गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ बातचीत की तथा वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली...

नवम्बर 25, 2024 4:05 अपराह्न नवम्बर 25, 2024 4:05 अपराह्न

views 7

भाजपा, शिवसेना और एनसीपी मिलजुल कर निकालेंगे समाधानः प्रफुल्‍ल पटेल

राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी- एनसीपी नेता प्रफुल्‍ल पटेल ने कहा है कि महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना और एनसीपी ने एकजुट होकर काम किया और इन तीनो दलों को कामयाबी मिली। उन्‍होंने कहा कि इन दलों में किसी प्रकार के विवाद का प्रश्‍न ही नही उठता। संसद के बाहर संवाददाताओं से बात...

नवम्बर 25, 2024 1:47 अपराह्न नवम्बर 25, 2024 1:47 अपराह्न

views 10

उत्‍तर प्रदेश के हिंसाग्रस्‍त सम्‍भल जिले में स्थिति नियंत्रण में

उत्‍तर प्रदेश के हिंसाग्रस्‍त सम्‍भल जिले में स्थिति नियंत्रण में है। शाही मस्जिद की तलाशी के बाद भड़की हिंसा में कल तीन लोगों की मौत के मामले में दो महिलाओं समेत 25 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में 7 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और करीब 700 से 800 लोगों को नामजद किया गया है। इसमें संभल के ...

नवम्बर 25, 2024 1:23 अपराह्न नवम्बर 25, 2024 1:23 अपराह्न

views 51

अध्यक्ष नंद किशोर यादव के भाषण के साथ शुरू हुआ बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र अध्यक्ष नंद किशोर यादव के भाषण के साथ शुरू हुआ। दोनों सदनों का पांच दिवसीय सत्र 29 नवंबर को संपन्न होगा।   आज पहले दिन हाल ही में संपन्न हुए उपचुनाव में नवनिर्वाचित तीन सदस्यों को विधानसभा अध्‍यक्ष ने शपथ दिलाई। भारतीय जनता पार्टी के अशोक कुमार सिंह हिन्‍दुतानी आ...

नवम्बर 25, 2024 1:21 अपराह्न नवम्बर 25, 2024 1:21 अपराह्न

views 6

सिल्ली में आयोजित झारखंड राज्य सब जूनियर वुशु प्रतियोतिगा में रांची जिला बना ओवरऑल चैंपियन

सिल्ली में आयोजित झारखंड राज्य सब जूनियर वुशु प्रतियोतिगा में रांची जिला ओवरऑल चैंपियन बना। वहीं चतरा जिला दूसरे और लोहरदगा तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में पूरे राज्य से 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

नवम्बर 25, 2024 1:20 अपराह्न नवम्बर 25, 2024 1:20 अपराह्न

views 5

रांची समेत पूरे राज्य में कल से सर्दी बढ़ने की संभावना, आज से ही दिखने लगेगा असर

रांची समेत पूरे राज्य में कल से सर्दी बढ़ने की संभावना है। इसका असर आज से ही दिखने लगेगा। मौसम विभाग रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार मौसम में यह बदलाव बंगाल की खांड़ी में निम्न दबाव के कारण होगा, जिसका व्यापक असर दक्षिण भारत के राज्यों पर पड़ने की ंसभावना है।   झारखंड में भी इसके प्रभाव स...

नवम्बर 25, 2024 1:19 अपराह्न नवम्बर 25, 2024 1:19 अपराह्न

views 6

उपभोक्ता संरक्षण कानून हमारे समाज के हर नागरिक से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ है: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण कानून हमारे समाज के हर नागरिक से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ है। हर व्यक्ति, चाहे वह किसी भी वर्ग या आयु का हो, उपभोक्ता है और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना उसका कर्तव्य है। इसके प्रावधानों ने उपभोक्ताओं के अधिकारों की सुरक्षा को सशक्त बनाने में...

नवम्बर 25, 2024 1:17 अपराह्न नवम्बर 25, 2024 1:17 अपराह्न

views 10

भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ अपने आंदोलन को सामाजिक अभियान करार दिया

भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अपने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ अपने आंदोलन को एक सामाजिक अभियान करार दिया। उन्होंने कहा कि यह कोई राजनैतिक या चुनावी मुद्दा नहीं है, बल्कि यह झारखंड की सांस्कृतिक और सामाजिक धरोहर की रक्षा के लिए एक सशक्त पहल है।

नवम्बर 25, 2024 1:16 अपराह्न नवम्बर 25, 2024 1:16 अपराह्न

views 14

झारखंड: विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा में समीक्षा का दौर जारी

विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा में समीक्षा का दौर जारी है। 30 नवंबर को रांची में भाजपा सभी जिलाध्यक्षों और प्रभारियों के साथ बैठक करेगी। वहीं 3 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत पार्टी के कई नेता दिल्ली जायेंगे।   भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ बैठक में पार...