क्षेत्रीय

दिसम्बर 19, 2024 9:37 पूर्वाह्न दिसम्बर 19, 2024 9:37 पूर्वाह्न

views 6

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम जिले के कद्दर इलाक़े में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर में कुलगाम जिले के कद्दर इलाक़े में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। आतंकियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया है। सुरक्षा बलों के पहुंचते ही छिपे आतंकवादियों ने अंधाधुंध ग...

दिसम्बर 19, 2024 9:36 पूर्वाह्न दिसम्बर 19, 2024 9:36 पूर्वाह्न

views 10

मध्य प्रदेश: ग्वालियर में प्रदान किए गए राष्ट्रीय तानसेन पुरस्कार और राजा मानसिंह तोमर पुरस्कार

मध्य प्रदेश में ग्वालियर में कल राष्ट्रीय तानसेन पुरस्कार और राजा मानसिंह तोमर पुरस्कार प्रदान किए गए।     सुप्रसिद्ध तबला वादक कोलकाता के पंडित स्वपन चौधरी को वर्ष 2023 के लिए "राष्ट्रीय तानसेन सम्मान" दिया गया। राष्ट्रीय तानसेन पुरस्कार में पांच लाख रुपए की सम्मान राशि, प्रशस्ति पत्र तथा शॉल और श्...

दिसम्बर 19, 2024 9:19 पूर्वाह्न दिसम्बर 19, 2024 9:19 पूर्वाह्न

views 5

मध्य रेलवे ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले के लिए 34 विशेष रेलगाड़ियां चलाने की घोषणा की

मध्य रेलवे ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले के लिए  34 विशेष रेलगाड़ियों को चलाने की घोषणा की है। यह मेला 13 जनवरी से 26 फरवरी तक होगा। ये विशेष रेलगाड़ियाँ मुंबई, पुणे, नागपुर और अन्य शहरों से चलाई जायेंगी। कुंभ मेले के लिए विशेष रेलगाड़ियों की बुकिंग 20 दिसंबर से शुरू होगी। इन विशेष र...

दिसम्बर 19, 2024 8:55 पूर्वाह्न दिसम्बर 19, 2024 8:55 पूर्वाह्न

views 3

तेलंगाना सरकार ने भू-अभिलेखों और भू-स्वामित्व के लिए मौजूदा धरणी राजस्व प्रणाली में संशोधन के प्रयोजन से भू-भारती विधेयक पेश किया

तेलंगाना सरकार ने भू-अभिलेखों और भू-स्वामित्व के लिए मौजूदा धरणी राजस्व प्रणाली में संशोधन के प्रयोजन से भू-भारती विधेयक पेश किया है। प्रदेश के राजस्व मंत्री पी. श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि इस विधेयक के क़ानून बनने पर दशकों पुरानी समस्या का समाधान होगा और आम लोगों के अधिकारों की सुरक्षा होगी। उन्हो...

दिसम्बर 19, 2024 8:52 पूर्वाह्न दिसम्बर 19, 2024 8:52 पूर्वाह्न

views 7

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नाव दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में मीडिया को बताया कि कल मुम्‍बई में हुई नाव दुर्घटना में मारे गए 13 लोगों में नौसेना के तीन जवान शामिल हैं और गंभीर रूप से घायल दो अन्‍य का नौसेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है। श्री फडणवीस ने मृतकों के निकटतम परिजन को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5-5...

दिसम्बर 19, 2024 8:44 पूर्वाह्न दिसम्बर 19, 2024 8:44 पूर्वाह्न

views 9

भारत ने असम में गंगा नदी डॉल्फिन टैगिंग कर वन्यजीव संरक्षण में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

भारत ने कल असम में गंगा नदी डॉल्फिन टैगिंग कर वन्यजीव संरक्षण में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। यह डॉल्फिन के लिए पहली टैगिंग है और इससे डॉल्फिन की जीवन-शैली को समझने में मदद मिलेगी। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में इसे डॉल्फिन और भारत के लिए एक ऐतिहासिक उपल...

दिसम्बर 19, 2024 8:25 पूर्वाह्न दिसम्बर 19, 2024 8:25 पूर्वाह्न

views 4

बहरीन की जेल से रिहा हुए तमिलनाडु के 28 मछुआरे स्‍वदेश लौटे

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के 28 भारतीय मछुआरों की स्वदेश वापसी हो गई है। इन्हें सितंबर 2024 में बहरीन के समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इन मछुआरों की जल्दी रिहाई कूटनीतिक प्रयासों से हो पाई है। अपील के बाद, मछुआरों की छह महीने की सजा घटाकर तीन महीने ...

दिसम्बर 19, 2024 7:19 पूर्वाह्न दिसम्बर 19, 2024 7:19 पूर्वाह्न

views 36

गुजरात में बनासकांठा जिले का मसाली गांव सौर ऊर्जा से चलने वाला देश का पहला सीमावर्ती गांव बना

गुजरात में बनासकांठा जिले का मसाली गांव सौर ऊर्जा से चलने वाला देश का पहला सीमावर्ती गांव बन गया है। पाकिस्तान की सीमा से 40 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव की आबादी महज 800 है। जिला प्रशासन के प्रयासों से अब यह गांव पूरी तरह सौर ऊर्जा से चलने वाला गांव बन गया है।

दिसम्बर 19, 2024 7:12 पूर्वाह्न दिसम्बर 19, 2024 7:12 पूर्वाह्न

views 7

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मुंबई में हुई नौका दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कल मुंबई में हुई नौका दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में राहत और बचाव कार्यों को जल्द पूरा करने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

दिसम्बर 19, 2024 6:52 पूर्वाह्न दिसम्बर 19, 2024 6:52 पूर्वाह्न

views 6

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में नाव दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में नाव दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस खबर पर दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। श्री मोदी ने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष स...

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला