क्षेत्रीय

जनवरी 1, 2025 10:35 पूर्वाह्न जनवरी 1, 2025 10:35 पूर्वाह्न

views 1

राज्य में इस साल 9 लाख से अधिक लोगों को उनके आधार कार्ड मिले, जिनके बायोमेट्रिक्स एनआरसी अपडेट करने के दौरान हो गए थे लॉक: हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि राज्य में इस साल 9 लाख से अधिक लोगों को उनके आधार कार्ड मिले हैं, जिनके बायोमेट्रिक्स राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को अपडेट करने के दौरान लॉक हो गए थे। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि इस पहल से उन 9 लाख लोगों को बिना किसी परेशानी के सभी सरकारी सेवाओं तक ...

जनवरी 1, 2025 10:55 पूर्वाह्न जनवरी 1, 2025 10:55 पूर्वाह्न

views 7

भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड के शेष पडे़ 337 मीट्रिक टन रासायनिक अपशिष्ट को नष्ट करने की हो रही है कार्रवाई

मध्य प्रदेश में केन्द्र सरकार की निरीक्षण समिति के निर्देश और मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश पर भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड के शेष पडे़ तीन सौ 37 मीट्रिक टन रासायनिक अपशिष्ट को नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। यूनियन कार्बाइड अपशिष्ट की पैकिंग, लोडिंग और परिवहन केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड...

जनवरी 1, 2025 9:21 पूर्वाह्न जनवरी 1, 2025 9:21 पूर्वाह्न

views 7

जातीय हिंसा से विस्थापित लोगों को बिना कुछ गिरवी रखे 50 हजार रुपये तक का ऋण प्रदान करेगी मणिपुर सरकार

मणिपुर सरकार जातीय हिंसा से विस्थापित लोगों को मुख्यमंत्री उद्यमिता सहायता योजना - सीएमईएसएस के अंतर्गत बिना कुछ गिरवी रखे 50 हजार रुपये तक का ऋण प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने इंफाल में कल यह घोषणा की।   उन्होंने बताया कि सरकार पहले ही लगभग 426 विस्थापित लोगों को उनकी उद्यमिता संब...

दिसम्बर 31, 2024 8:52 अपराह्न दिसम्बर 31, 2024 8:52 अपराह्न

views 5

मुम्‍बई में नववर्ष के स्‍वागत और इस वर्ष को अलविदा कहने के लिए लोग उत्साह से तैयारी में लगे हैं

मुम्‍बई में नववर्ष के स्‍वागत और इस वर्ष को अलविदा कहने के लिए लोग उत्साह से तैयारी में लगे हैं। हमारी संवाददाता ने बताया है कि मुंबई शहर और उपनगरों में विभिन्न स्थानों पर भव्य समारोहों का आयोजन किया गया है। 

दिसम्बर 31, 2024 8:47 अपराह्न दिसम्बर 31, 2024 8:47 अपराह्न

views 1

नागालैंड मे नव वर्ष की पूर्व संध्‍या पर विभिन्‍न गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया

नागालैंड मे नव वर्ष की पूर्व संध्‍या पर विभिन्‍न गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया है। लोगों में बहुत उत्‍साह देखा जा रहा है।     सड़कें रोशनी से जगमगा रही हैं और लोग नए साल 2025 का स्वागत करने के लिए एकत्रित हो रहे हैं।

दिसम्बर 31, 2024 8:40 अपराह्न दिसम्बर 31, 2024 8:40 अपराह्न

views 5

मध्य प्रदेश में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोगों की मौत और 14 से अधिक लोग घायल

मध्य प्रदेश में आज दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई और 14 से अधिक लोग घायल हो गए। खरगोन में दो दुपहिया वाहन टकराने से पांच लोगों की मौत हो गई।   एक अन्य दुर्घटना में उज्जैन में एक पिकअप वाहन पलट गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए।

दिसम्बर 31, 2024 8:23 अपराह्न दिसम्बर 31, 2024 8:23 अपराह्न

views 9

नव वर्ष 2025 के जश्न को लेकर हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में उत्साह

नव वर्ष 2025 के जश्न को लेकर हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी बहुत उत्साह देखा जा रहा है। राज्य के पर्यटन स्थलों में घूमने आए पर्यटक संगीत और नृत्‍य के साथ नए साल का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

दिसम्बर 31, 2024 7:56 अपराह्न दिसम्बर 31, 2024 7:56 अपराह्न

views 13

महाराष्ट्र में अवैध रूप से रह रहे 43 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया

महाराष्ट्र में आतंकवाद निरोधक दस्ते-एटीएस ने दिसंबर महीने में राज्य के विभिन्न हिस्सों में अवैध रूप से रह रहे 43 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ 19 मामलों में प्राथमिकी दर्ज हैं। एटीएस ने इनके पास से आधार कार्ड और अन्य पहचान-पत्र सहित फर्जी दस्तावेज भी जब्त किए हैं।   पिछले...

दिसम्बर 31, 2024 7:51 अपराह्न दिसम्बर 31, 2024 7:51 अपराह्न

views 9

शीतलहर के चलते दिल्ली के विभिन्‍न-हिस्‍सों में बढ़ी ठंड

शीतलहर के चलते दिल्ली के विभिन्‍न हिस्‍सों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 17 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान नौ दशमलव छह डिग्री सेल्सियस रहा।       मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में कोहरा छाये रहने और...

दिसम्बर 31, 2024 7:24 अपराह्न दिसम्बर 31, 2024 7:24 अपराह्न

views 5

नववर्ष के स्वागत के लिए असम पूरी तरह तैयार

नववर्ष के स्वागत के लिए असम पूरी तरह तैयार है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि राज्य भर में आज रात कईं समारोह और सामुदायिक भोज आयोजित किए जा रहे हैं।