क्षेत्रीय

जनवरी 28, 2025 12:56 अपराह्न जनवरी 28, 2025 12:56 अपराह्न

views 2

तेलंगाना शिक्षा आयोग ने मध्याह्न भोजन योजना और मेस सुविधाओं के कार्यान्वयन के बारे में रिपोर्ट सौंपी

तेलंगाना शिक्षा आयोग के अध्यक्ष ए मुरली ने कल राज्य की मुख्य सचिव शांति कुमारी को सरकारी स्कूलों और आवासीय संस्थानों में मध्याह्न भोजन योजना और मेस सुविधाओं के कार्यान्वयन के बारे में रिपोर्ट सौंपी। पिछले कुछ महीनों में राज्य भर के स्कूलों में खाद्य विषाक्तता की घटनाओं के बाद यह रिपोर्ट आई है। &nbsp...

जनवरी 28, 2025 8:23 पूर्वाह्न जनवरी 28, 2025 8:23 पूर्वाह्न

views 6

मौसम विभाग ने उत्तर भारत में शीत लहर  का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर  का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।   अगले दो-तीन दिन में रात और सुबह के समय उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा, बिहार और गांगेय पश्चिम बंगाल में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।   विभाग के अनुसार, अ...

जनवरी 27, 2025 9:34 अपराह्न जनवरी 27, 2025 9:34 अपराह्न

views 5

उत्तराखंड में आज से लागू हुई समान नागरिक संहिता

उत्तराखंड में आज से समान नागरिक संहिता-यूसीसी लागू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में यूसीसी लागू करने के नियमों और पोर्टल का लोकार्पण किया।   इसके साथ ही उत्तराखंड स्वतंत्र भारत का पहला राज्य बन गया, जहां यह कानून लागू हुआ है। इसके लागू होने स...

जनवरी 27, 2025 8:46 अपराह्न जनवरी 27, 2025 8:46 अपराह्न

views 13

स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुणे में गिलियन बैरे सिंड्रोम के संदिग्ध मामलों में वृद्धि के मद्देनजर उच्च-स्तरीय टीम तैनात की

स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुणे में गिलियन बैरे सिंड्रोम के संदिग्ध मामलों में वृद्धि के मद्देनजर राज्य स्वास्थ्य अधिकारियों की सहायता के लिए पुणे, महाराष्ट्र में एक उच्च स्तरीय टीम तैनात की है।   महाराष्‍ट्र के लिए इस केंद्रीय टीम में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र दिल्ली, निमहंस बेंगलुरु, स्वास्थ्य...

जनवरी 27, 2025 8:42 अपराह्न जनवरी 27, 2025 8:42 अपराह्न

views 110

हिमाचल प्रदेशः गुड़िया-बलात्कार और हत्या मामले में आरोपी सूरज की हिरासत में हत्या के मामले में 8 पुलिस-कर्मियों को आजीवन कारावास

हिमाचल प्रदेश के गुड़िया-बलात्कार और हत्या मामले में आरोपी सूरज की हिरासत में हत्या के मामले में पूर्व पुलिस महानिरीक्षक जहूर हैदर जैदी समेत आठ पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।   चंडीगढ़ की सीबीआई कोर्ट ने आज यह आदेश जारी किया।

जनवरी 27, 2025 8:39 अपराह्न जनवरी 27, 2025 8:39 अपराह्न

views 6

दिल्ली में आज दोपहर के समय धूप खिलने से मौसम सामान्‍य रहा

दिल्ली में आज दोपहर के समय धूप खिलने से मौसम सामान्‍य रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 23 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 7 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रहा।       मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में सुबह और रात के स...

जनवरी 27, 2025 7:03 अपराह्न जनवरी 27, 2025 7:03 अपराह्न

views 14

दिल्‍ली विधानसभा चुनावः आचार संहिता उल्‍लंघन मामलों में दिल्‍ली-पुलिस ने अभी तक 738 मामले दर्ज़ किए

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजधानी में लागू आदर्श आचार संहिता के उल्‍लंघन करने के मामलों में दिल्‍ली पुलिस ने अभी तक सात सौ 38 मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने तीन सौ 64 गैर लाईसेंसी हथियार और चार सौ 45 कारतूस बरामद किये हैं।   पुलिस के अनुसार 61 हजार से अधिक लीटर शराब, 72 करोड़ रुपये से ज्...

जनवरी 27, 2025 6:29 अपराह्न जनवरी 27, 2025 6:29 अपराह्न

views 11

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा पर हरियाणा सरकार से यमुना नदी में जहरीला पानी छुड़वाने का आरोप लगाया

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा पर हरियाणा सरकार से यमुना नदी में जहरीला पानी छुड़वाने का आरोप लगाया। इस विषय पर उन्‍होंने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर शिकायत की और मिलने के लिए समय मांगा। सुश्री आतिशी ने कहा कि यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा बेहद अधिक है।   उन्होंने कहा कि दिल्ली के तीन व...

जनवरी 27, 2025 2:00 अपराह्न जनवरी 27, 2025 2:00 अपराह्न

views 8

गृह मंत्री अमित शाह ने महाकुंभ में त्रिवेणी के पवित्र जल में पवित्र डुबकी लगाई

प्रयागराज के महाकुंभ में आज गृह मंत्री अमित शाह ने गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम त्रिवेणी के पवित्र जल में पवित्र डुबकी लगाई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई संत भी पवित्र स्नान में गृह मंत्री के साथ थे।

जनवरी 27, 2025 2:17 अपराह्न जनवरी 27, 2025 2:17 अपराह्न

views 13

उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला राज्य बना

उत्तराखंड में आज से समान नागरिक संहिता-यूसीसी लागू हो गई है। यह अधिनियम लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्‍य बन गया है। इसका लक्ष्‍य सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करते हुए व्यक्तिगत नागरिक कानूनों का मानकीकरण करना है।   राज्य मंत्रिमंडल ने हाल ही में यूसीसी के कार्यान्वयन के ...