जनवरी 30, 2025 1:13 अपराह्न जनवरी 30, 2025 1:13 अपराह्न
7
मध्य प्रदेशः पन्ना की जे0 के0 सीमेंट-फैक्ट्री की निर्माणाधीन-छत का स्लैब गिरने से दो लोगों की मौत
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में आज जेके सीमेंट फैक्ट्री की निर्माणाधीन छत का स्लैब गिरने से दो लोगों की मृत्यु हो गई और कई लोग घायल हो गए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने का काम कर रही हैं।