क्षेत्रीय

मार्च 2, 2025 12:26 अपराह्न मार्च 2, 2025 12:26 अपराह्न

views 2

दिल्‍ली: 31 मार्च के बाद पेट्रोल पंपों पर 15 साल से ज़्यादा पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन

राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में वायु प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने के लिए, दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि 31 मार्च के बाद पेट्रोल पंपों पर 15 साल से ज़्यादा पुराने वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रदूषण के मुद्दे पर अधिकारियों के साथ बैठक के बाद प्रदू...

मार्च 2, 2025 8:15 पूर्वाह्न मार्च 2, 2025 8:15 पूर्वाह्न

views 2

उत्तराखंड: माणा गांव में हिमस्खलन प्रभावित सीमा सडक संगठन के शिविर से 51 श्रमिकों को बाहर निकाल लिया गया

उत्तराखंड में, चमोली जिले के माणा गांव में हिमस्खलन प्रभावित सीमा सडक संगठन के शिविर से 51 श्रमिकों को बाहर निकाल लिया गया है। इनमें से चार श्रमिकों की कल इलाज के दौरान मृत्‍यु हो गई। आकाशवाणी से बातचीत में उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि बर्फ में फंसे बाकी 4 मजदूरों का पता...

मार्च 1, 2025 8:10 अपराह्न मार्च 1, 2025 8:10 अपराह्न

views 12

जम्मू-कश्मीरः 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) को यात्री वाहनों के लिए खोल दिया गया

जम्मू-कश्मीर में 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) को यात्री वाहनों के लिए खोल दिया गया है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि दो दिनों तक भारी बर्फबारी के बाद बृहस्‍पतिवार शाम को सड़क बंद कर दी गई थी।   अधिकारियों ने यात्रियों से दिन के समय में यात्रा करने और अनावश्यक रूप ...

मार्च 1, 2025 7:59 अपराह्न मार्च 1, 2025 7:59 अपराह्न

views 36

पंजाब में पुलिस द्वारा “युद्ध नशा विरुद्ध” नामक राज्य स्तरीय तलाशी अभियान -सीएएसओ चलाया गया

पंजाब में आज पुलिस द्वारा “युद्ध नशा विरुद्ध” नामक राज्य स्तरीय तलाशी अभियान -सीएएसओ चलाया गया।       हमारे संवाददाता ने बताया है कि आठ हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की नौ सौ से अधिक टीमों ने राज्य में लगभग आठ सौ स्थानों पर छापेमारी की।   इसके अंतर्गत 290 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया और ...

मार्च 1, 2025 7:27 अपराह्न मार्च 1, 2025 7:27 अपराह्न

views 8

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए अहम फैसला लिया

दिल्ली सरकार ने आज राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए एक अहम फैसला लिया है। इस फैसले के अंतर्गत 31 मार्च के बाद पेट्रोल पंपों पर 15 साल से ज़्यादा पुराने वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि सरकार पेट्रोल पंपों पर ऐसे उपकरण लगा ...

मार्च 1, 2025 7:25 अपराह्न मार्च 1, 2025 7:25 अपराह्न

views 2

दिल्ली में आज दोपहर के समय धूप खिलने से मौसम सामान्‍य रहा

दिल्ली में आज दोपहर के समय धूप खिलने से मौसम सामान्‍य रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 28 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 16 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस रहा।       मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान मौसम सामान्‍य रहने का अनुमान है। वहीं, कल का अधिक...

मार्च 1, 2025 5:44 अपराह्न मार्च 1, 2025 5:44 अपराह्न

views 5

दिल्‍लीः पर्यावरण मंत्री मनजिन्‍दर सिंह सिरसा ने वायु प्रदूषण की समस्‍या को सुलझाने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की

दिल्‍ली के वन और पर्यावरण मंत्री मनजिन्‍दर सिंह सिरसा ने आज दिल्‍ली में वायु प्रदूषण की समस्‍या को सुलझाने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में श्री सिरसा ने कहा कि राजधानी में 15 वर्ष से पुराने किसी भी वाहन को एक अप्रैल से ईधन नही मिलेगा।   उन्‍होंने कहा कि 15 ...

मार्च 1, 2025 5:38 अपराह्न मार्च 1, 2025 5:38 अपराह्न

views 7

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में एनडीएमसी फ्लॉवर फेस्टिवल 2025 का दौरा किया

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में एनडीएमसी फ्लॉवर फेस्टिवल 2025 का दौरा किया। इस दौरे के बाद मीडिया से बातचीत में श्री सक्सेना ने कहा यह फेस्टिवल दिल्ली की समृद्ध पुष्प विविधता को बहुत खूबसूरती से प्रदर्शित करता है।   उन्होंने कहा कि यह प्रकृति प्रेमि...

मार्च 1, 2025 4:54 अपराह्न मार्च 1, 2025 4:54 अपराह्न

views 3

श्री शैलम लेफ्ट बैंक कैनाल सुरंग में फंसे श्रमिकों में से आठ की पहचान की गईः जे0 कृष्ण राव

तेलंगाना के पर्यटन मंत्री जे0 कृष्ण राव ने आज कहा कि श्री शैलम लेफ्ट बैंक कैनाल सुरंग में फंसे श्रमिकों में से आठ की पहचान कर ली गई है। उन्होंने कहा कि इनमें से चार को कल शाम तक बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और बाकी चार लोगों को निकालने में दो और दिन का समय लग सकता है।      ...

मार्च 1, 2025 2:23 अपराह्न मार्च 1, 2025 2:23 अपराह्न

views 32

हरियाणा में कल होंगे शहरी स्थानीय निकाय चुनाव

हरियाणा के चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया है कि राज्य में  कल होने वाले  शहरी स्थानीय निकाय चुनावों को शांतिपूर्वक, पारदर्शी तथा निष्पक्ष ढंग से करवाने के लिए व्यापक प्रबंध किये गये हैं। श्री धनपत सिंह ने बताया कि कल 7 नगर निगमों,  गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल, एवं यमुनानगर के म...