नवम्बर 10, 2025 7:18 पूर्वाह्न नवम्बर 10, 2025 7:18 पूर्वाह्न
45
सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर कल होंगे उपचुनाव, 14 नवंबर को होगी मतगणना
सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों के लिए भी कल उपचुनाव होंगे। ये सीटें हैं: जम्मू-कश्मीर में बडगाम और नगरोटा, राजस्थान में अंता, झारखंड में घाटशिला, तेलंगाना में जुबली हिल्स, पंजाब में तरनतारन, मिज़ोरम में डम्पा और ओडिशा में नुआपाड़ा। मतगणना 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनावों की मतगणना के साथ होगी।