क्षेत्रीय

मार्च 20, 2026 8:09 पूर्वाह्न

views 379

महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में 11 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में 11 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इसे एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। इनमें मंडल समिति सदस्य, क्षेत्र समिति सचिव, कमांडर और क्षेत्र समिति सदस्य के तौर पर सक्रिय रहे माओवादी शामिल हैं। इन माओवादियों पर कुल 68 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

मार्च 20, 2026 7:48 पूर्वाह्न

views 24

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव: ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को तैयार करने के पहले खेप का काम पूरा

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव को देखते हुए, पुडुचेरी और कराइकल ज़िलों में  ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को तैयार करने के पहले खेप का काम पूरा हो गया है। ये मशीनें संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को सौंप दी गई हैं। सभी मशीनों को चुनाव अधिकारियों की निगरानी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सुरक्षित स...

मार्च 20, 2026 9:07 पूर्वाह्न

views 182

कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 37 उम्मीदवार शामिल हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता वी.एस. शिवकुमार को अरुविक्करा निर्वाचन-क्षेत्र से और पूर्व विधायक के.एस. सबरीनाधन को नेमोम से उम्मीदवार बनाया गया है। संदीप वारियर त्रिकारिपुर से, मोहम्मद शियास कोच्चि ...

मार्च 19, 2026 9:35 अपराह्न

views 468

भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए आज 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। पूर्व केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक को माथाभांगा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण से टिकट दिया गया है। पूर्व हॉकी खिलाड़ी भारत छेत्री को काल...

मार्च 19, 2026 1:54 अपराह्न

views 212

मराठी नव वर्ष की शुरुआत, गुड़ी पड़वा आज पूरे महाराष्ट्र में उत्साह से मनाया जा रहा है

मराठी नव वर्ष के आरंभ का प्रतीक गुड़ी पड़वा आज पूरे महाराष्‍ट्र में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। चैत्र शुद्ध प्रतिपदा के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर शोभायात्राएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामुदायिक गतिविधियां आयोजित की गई हैं। साढ़े तीन मुहूर्तों में से एक गुड़ी पड़वा पर बाजार वाहनों, आभूषणों औ...

मार्च 19, 2026 1:28 अपराह्न

views 73

पुणे के कृषि महाविद्यालय में 20 से 23 मार्च तक गौ-तकनीक 2026 नामक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन

महाराष्ट्र गोसेवा आयोग, ग्लोबल कॉन्फेडरेशन ऑफ काउ-बेस्ड इंडस्ट्रीज और विभिन्न संगठनों के सहयोग से, पुणे के कृषि महाविद्यालय में 20 से 23 मार्च तक गौ-तकनीक 2026 नामक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन करेगा। प्रदर्शनी का उद्देश्य गौ-आधारित कृषि को बढ़ावा देना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। साथ ही ग्र...

मार्च 19, 2026 1:22 अपराह्न

views 50

तमिलनाडु: विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने में केवल दस दिन शेष

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने में केवल दस दिन शेष रह गये हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष नैयनार नागेन्‍द्रन ने बताया कि एक-दो दिन में आल इंडिया अन्‍ना डीएमके पार्टी के नेतृत्‍व वाले गठबंधन के साथ सीटों के बटवारे पर बात होगी। तिरूनेलवेली में संवाददाताओं से बातचीत मे...

मार्च 19, 2026 12:34 अपराह्न

views 21

आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मुख्यमंत्री राहत कोष के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण फाइल पर हस्ताक्षर करके उगादी पर्व मनाया

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गरीबों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण फाइल पर हस्ताक्षर करके उगादी पर्व मनाया। तेलुगु नव वर्ष के पहले दिन, उन्होंने 6,787 व्यक्तियों को लाभान्वित करने के लिए 55 करोड़ 63 लाख रुपये जारी करने की मंजूर...

मार्च 19, 2026 12:29 अपराह्न

views 231

जम्मू-कश्मीर: लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने राजौरी में एलओसी चौकी का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की

जम्मू-कश्मीर में, सेना की उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने कल राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा की एक अग्रिम चौकी का दौरा कर सैन्‍य परिचालन तैयारियों की समीक्षा की।लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा पिछले सप्ताह घुसपैठ के प्रयास को विफल करने में सैनिकों की सराहना की। ल...

मार्च 19, 2026 11:51 पूर्वाह्न

views 50

जम्मू-कश्मीर: ताजा बर्फबारी और बारिश से मुगल रोड चौथे दिन भी बंद

जम्मू-कश्मीर का ऐतिहासिक मुगल रोड, जो जम्मू डिवीजन के राजौरी और पुंछ जिलों को कश्मीर घाटी के शोपियां जिले से जोड़ने वाला वैकल्पिक राष्ट्रीय राजमार्ग, ताजा बर्फबारी और बारिश के कारण आज लगातार चौथे दिन भी वाहनों के लिए बंद रहा। पीर पंजाल पर्वतमाला के ऊपरी इलाकों में लगातार बर्फबारी और मूसलाधार बारिश क...