क्षेत्रीय

मार्च 23, 2026 2:28 अपराह्न

views 98

आज जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों में नौ स्थानों पर जांच कर रहा है एनआईए

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) आज जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों में नौ स्थानों पर  जांच कर रहा है। अभिकरण ने बताया कि ये छापेमारी पिछले वर्ष दिल्‍ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट से संबंधित एक मामले में की जा रही है।

मार्च 23, 2026 2:23 अपराह्न

views 50

किन्नौर के शिपकी-ला दर्रे से भारत-चीन व्यापार बहाल, एक जून से फिर से शुरुआत

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में स्थित शिपकी-ला मार्ग से भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार एक जून से फिर से शुरू होने जा रहा है। व्यापार के सुचारू रूप से संचालन के लिए किन्नौर जिला प्रशासन ने तैयारी तेजी कर दी हैं। पूह उपमंडल की नामग्या पंचायत के छुपान क्षेत्र में व्यापारियों के लिए गोदाम और दुकानें ...

मार्च 23, 2026 1:33 अपराह्न

views 31

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। विधानसभा में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह उनकी सरकार का दूसरा बजट है। उन्होंने कहा कि इस बजट से दिल्ली में रहने वाले लगभग 3 करोड़ लोगों को सुविधाएं मिलेंगी, बुनियादी ढांचा मजबूत होगा और उनके जीवन स्तर में सुधार भी होगा।

मार्च 23, 2026 9:02 पूर्वाह्न

views 41

आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले में आज रखी जाएगी एक विशाल एकीकृत इस्पात संयंत्र की आधारशिला

आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले में आज एक विशाल एकीकृत इस्पात संयंत्र की आधारशिला रखी जाएगी। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी और राज्य के अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ आधारशिला रखेंगे।   वे दोपहर में परियोजना स्थल का दौरा करेंगे, संयंत्...

मार्च 23, 2026 11:15 पूर्वाह्न

views 243

पश्चिम बंगाल: एस.आई.आर. के अंतर्गत पहली पूरक मतदाता सूची प्रकाशित करेगा निर्वाचन आयोग

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा है कि निर्वाचन आयोग आज एस.आई.आर. प्रक्रिया के अंतर्गत पहली पूरक मतदाता सूची प्रकाशित करेगा। इसमें उन मतदाताओं के नाम शामिल होंगे जिनके दस्तावेजों का पूर्ण सत्यापन हो चुका है और जो निर्णय सूची में लंबित हैं। निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने ...

मार्च 22, 2026 10:25 अपराह्न

views 105

झारखंड पुलिस ने हजारीबाग के उरीमारी क्षेत्र में प्रतिबंधित टीएसपीसी के 8 नक्सली गिरफ्तार किए

झारखंड के हजारीबाग पुलिस ने उरीमारी ओपीडी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित टीएसपीसी नक्सली संगठन के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो राइफलें, एक देसी पिस्तौल, कई जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और वाहन भी ज़ब्त किए। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी जोनल कमांडर भीखन गंजू और सब-जोनल क...

मार्च 22, 2026 10:22 अपराह्न

views 68

मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और उत्तराखंड में बिजली गिरने तथा तेज हवाओं की आशंका व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और उत्तराखंड में बिजली गिरने तथा तेज हवाओं के साथ तूफान की आशंका व्‍यक्‍त की है। विभाग ने कहा है कि पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, रायलसीमा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। मौस...

मार्च 22, 2026 8:59 अपराह्न

views 39

दिल्ली उपराज्‍यपाल तरनजीत सिंह संधू ने 26वें लेफ्टिनेंट गवर्नर कप गोल्फ प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया

दिल्ली के उपराज्‍यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आज कुतुब गोल्फ कोर्स में आयोजित 26वें लेफ्टिनेंट गवर्नर कप वार्षिक गोल्फ प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इसका आयोजन दिल्‍ली विकास प्राधिकरण-डीडीए द्वारा किया गया। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री संधू ने बताया कि इस टूर्नामेंट में सभी आयु वर्ग ...

मार्च 22, 2026 8:56 अपराह्न

views 63

मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता और अध्‍यक्ष विरेन्‍द्र सचदेवा ने आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के कार्यकाल पूर्ण होने पर बधाई दी

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता और दिल्‍ली भाजपा अध्‍यक्ष विरेन्‍द्र सचदेवा ने आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के आठ हजार 9 सौ 31 दिन के कार्यकाल पूर्ण होने पर बधाई दी। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्रीमती गुप्‍ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सरकार के मुखिया के रूप में सबसे लंबी अवधि तक सेवा करने का ऐ...

मार्च 22, 2026 8:53 अपराह्न

views 16

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हैदराबाद में ‘एआई रूपांतरण’ पर दक्षिण एशिया लर्निंग समिट को संबोधित किया

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आज हैदराबाद में इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस द्वारा आयोजित "एआई रूपांतरण" विषय पर दक्षिण एशिया लर्निंग समिट को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी-पीपीपी मॉडल के माध्यम से सुधार किए हैं। उन्होंने जेगुरुपाडु विद्...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला