क्षेत्रीय

अप्रैल 3, 2026 6:07 अपराह्न

views 42

प्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने पुद्दुचेरी में एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो किया

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज पुद्दुचेरी में एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो शुरू किया। श्री मोदी एक खुली गाड़ी में अजंता सिग्नल जंक्शन से राजा थिएटर सिग्नल तक 1 किलोमीटर से अधिक लंबे रोड शो में जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अभिवादन कर रहे हैं...

अप्रैल 3, 2026 4:25 अपराह्न

views 71

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्‍णन का एक दिवसीय बिहार दौरा कल

उपराष्‍ट्रपति सी पी राधाकृष्‍णन कल एक दिन के दौरे पर बिहार जाएंगे। इस दौरान वे मोतिहारी में महात्‍मा गांधी केन्‍द्रीय विश्‍वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्‍य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। श्री राधा कृष्‍णन पश्चिमी चम्‍पारण में भितिहरवा गांधी आश्रम भी जाएंगे।

अप्रैल 3, 2026 3:06 अपराह्न

views 49

बीजेपी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की  है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन अवनशी से, डॉ. तमिलसाई सौन्दर्य राजन मायलापोर से और वनथी श्रीनिवासन कोयंबटूर (उत्तर) से चुनाव लड़ेंगी। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव इस महीने की 23 तारीख को हो...

अप्रैल 3, 2026 10:17 पूर्वाह्न

views 60

विधानसभा चुनाव: तमिलनाडु में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल है

तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि सोमवार को है। राज्‍य में तीन गठबंधनों के बीच कड़ा मुकाबला है। इनमें एआईएडीएमके के नेतृत्व वाला एनडीए, डीएमके के नेतृत्व वाला धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गठबंधन और अभिनेता विजय द्वारा स्थापित तमिलगा वेत्री कज़गम शामिल हैं। राज्य म...

अप्रैल 2, 2026 9:32 अपराह्न

views 30

केरलम में एलडीएफ और यूडीएफ ने जारी किया घोषणापत्र

केरलम में आज एलडीएफ और यूडीएफ ने घोषणापत्र जारी किया। एनडीए ने घोषणापत्र पहले ही जारी कर दिया था। इस बीच, सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तिरुवल्ला और तिरुवनंतपुरम में चुनावी सभाएं करेंगे। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आज कोल्लम ...

अप्रैल 2, 2026 9:27 अपराह्न

views 26

आकाशवाणी न केवल मनोरंजन का स्रोत है, बल्कि ज्ञान और संवर्धन का सशक्त माध्यम भी है: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि आकाशवाणी न केवल मनोरंजन का स्रोत है, बल्कि ज्ञान संवर्धन और आस्था तथा सांस्कृतिक मूल्यों के सम्मान का सशक्त माध्यम भी है। आकाशवाणी लखनऊ के 89 वें स्थापना दिवस पर उन्होंने कहा कि आकाशवाणी ने हिंदी की विभिन्न बोलियों और भोजपुरी, अवधी, गढ़वाली तथा...

अप्रैल 2, 2026 8:42 अपराह्न

views 40

निर्वाचन आयोग ने सभी मीडिया प्लेटफॉर्म और प्रसारकों को परामर्श जारी किया

निर्वाचन आयोग ने सभी मीडिया प्लेटफॉर्म और प्रसारकों को परामर्श जारी किया है। इसमें असम, केरल, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल के चुनावों और आठ विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों के मतदान समाप्ति से पहले 48 घंटे की अवधि के दौरान चुनाव सामग्री और एग्जिट पोल के प्रदर्शन पर रोक लगाई गई है। इसमें जनमत सर...

अप्रैल 2, 2026 7:06 अपराह्न

views 56

भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने असम में एक चुनावी रैली को किया संबोधित

गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने आज असम के नागांव जिले के कालियाबोर निर्वाचन क्षेत्र में एक चुनावी रैली में कहा कि भाजपा घुसपैठियों के खिलाफ है। लेकिन असम के वास्‍तविक मुस्लिम निवासियों के खिलाफ नहीं है। गृह मंत्री ने राज्‍य की उपेक्षा के लिए पूर्व कांग्रेस सरकारों की आलोच...

अप्रैल 2, 2026 5:33 अपराह्न

views 39

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 पारित होने का स्वागत किया

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने संसद में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 के सर्वसम्मति से पारित होने का स्वागत किया है। इसे राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उन्‍होंने कहा कि यह विधेयक आंध्र प्रदेश के लोगों की सामूहिक इच्छा और आकांक्षाओं को दर्शाता है। उन्हों...

अप्रैल 2, 2026 7:12 अपराह्न

views 72

संसद ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 पारित किया

संसद ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने आज इसे मंजूरी दी, वहीं लोकसभा पहले ही इसे पारित कर चुका है। यह विधेयक आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 में संशोधन करता है और अमरावती को राज्‍य की एकमात्र राजधानी के रूप में वैधानिक दर्जा प्रदान करता है। विधेयक के प...