क्षेत्रीय

दिसम्बर 2, 2025 8:11 पूर्वाह्न

views 51

मध्य रेलवे डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर 12 मध्यरात्रि विशेष लोकल रेलगाड़ियां चलाएगा

मध्य रेलवे डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर 12 मध्यरात्रि विशेष लोकल रेलगाड़ियां चलाएगा। मध्य रेलवे शुक्रवार-शनिवार मध्यरात्रि को परेल-कल्याण और कुर्ला-पनवेल स्टेशनों के बीच 12 अतिरिक्त उपनगरीय विशेष रेलगाड़ियों संचालित करेगा। ये रेलगाड़ियों सभी स्टेशनों पर रुकेंगी। विस्तृत जान...

दिसम्बर 2, 2025 8:06 पूर्वाह्न

views 45

मुंबई के ठाणे क्रीक क्षेत्र में इस मौसम का पहला फ्लेमिंगो पक्षियों का झुंड आया

मुंबई के ठाणे क्रीक क्षेत्र में इस मौसम का पहला फ्लेमिंगो पक्षियों का झुंड आ गया है। वरिष्ठ पक्षी शोधकर्ता, मृगांक प्रभु ने बताया कि नवी मुंबई में फ्लेमिंगो पक्षियों का प्रवास सामान्‍यत: प्रतिवर्ष, फरवरी महीने तक होता है। लेकिन मौसम में बदलाव के कारण पक्षियों के भोजन और रहने के स्थान में बदलाव आया ह...

दिसम्बर 2, 2025 7:56 पूर्वाह्न

views 46

नौसेना दिवस के उपलक्ष्य में तिरुवनंतपुरम में नौसेना शक्ति प्रदर्शन अभ्यास हुआ

नौसेना दिवस के उपलक्ष्य में, कल शाम तिरुवनंतपुरम में नौसेना शक्ति प्रदर्शन अभ्यास हुआ। मुख्य नौसेना अभ्यास कल शाम 04:30 से शुरू होगा। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, मुख्य अतिथि के रूप में होंगी।

दिसम्बर 2, 2025 7:17 पूर्वाह्न

views 91

तेलंगाना सरकार ने राज्य के स्वामित्व वाली सड़क परिवहन निगम के बेड़े में 448 नई बसें शामिल करने की घोषणा की

तेलंगाना सरकार ने राज्य के स्वामित्व वाली सड़क परिवहन निगम के बेड़े में 448 नई बसें शामिल करने की घोषणा की है। इन बसों का संचालन महिला स्वयं सहायता समूह करेंगे। महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी वित्तीय स्थिरता को मज़बूत करने के लिए किए जा रहे उपायों के अंतर्गत राज्य के परिवहन मंत्री पी. प्रभाकर और महि...

दिसम्बर 2, 2025 6:11 पूर्वाह्न

views 47

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने दिल्ली कार विस्फोट मामले में जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर ली तलाशी

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने दिल्ली कार विस्फोट मामले की जाँच के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर तलाशी ली है। अभिकरण ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के शोपियाँ, कुलगाम, पुलवामा और अवंतीपुरा में आठ और लखनऊ में एक जगह पर तलाशी ली गई। इस दौरान डिजिटल उपकरण और अन्य आपत्तिजनक सामग्री ज़ब्त क...

दिसम्बर 1, 2025 9:51 अपराह्न

views 152

भारत की स्थापित बिजली क्षमता 5.05 लाख मेगावाट तक पहुंची: राज्य मंत्री नाइक

भारत की कुल स्‍थापित बिजली निर्माण क्षमता इस साल अक्टूबर तक 5 लाख 5 हजार मेगावाट तक पहुँच गई है। यह जानकारी विद्युत राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज राज्यसभा में एक लिखित जवाब में दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाष्‍म ऊर्जा क्षमता हासिल करने की प्रतिबद्धता के मुताबिक, देश ...

दिसम्बर 1, 2025 9:32 अपराह्न

views 74

दिल्ली सरकार की ओर से महामना पंडित मदन मोहन मालवीय विद्या शक्ति मिशन के तहत प्रदान की जा रही 2,200 छात्रों को निःशुल्क कोचिंग

 दिल्ली सरकार द्वारा महामना पंडित मदन मोहन मालवीय विद्या शक्ति मिशन के तहत जेईई, नीट, क्‍लैट, सीए और सीयूईटी की तैयारी के लिए दो हजार दो सौ छात्रों को निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जा रही है। जिसमें जेईई, नीट, क्‍लैट, सीए के लिए 50 सीटें विशेष रूप से बालिकाओं के लिए आरक्षित होंगी, इसके अलावा सीयूईटी-यूज...

दिसम्बर 1, 2025 8:11 अपराह्न

views 38

दिल्‍ली से सटे नोएडा के सेक्टर-94 में बने जंगल ट्रेल पार्क का विधायक पंकज सिंह ने लोकार्पण किया

दिल्‍ली से सटे नोएडा के सेक्टर-94 में बने जंगल ट्रेल पार्क का नोएडा विधानसभा के विधायक पंकज सिंह ने आज लोकार्पण किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने बताया कि 25 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित और 18.27 एकड़ क्षेत्र में बनी यह परियोजना लगभग 400 टन स्क्रैप सामग्री का सदुपयोग करते हुए तैयार की गई ...

दिसम्बर 1, 2025 5:26 अपराह्न

views 54

पीएम विश्‍वकर्मा योजना के तहत 2.72 करोड से अधिक शिल्‍पकार नामांकन करा चुके हैं : उद्यम राजयमंत्री शोभा करंदलाजे

सरकार ने कहा है कि पीएम विश्‍वकर्मा योजना के तहत दो करोड 72 लाख से अधिक शिल्‍पकार नामांकन करा चुके हैं। सरकार ने 18 पारंपरिक व्‍यवसायों के शिल्‍पकारों और दस्‍तकारों को समग्र सहायता उपलब्‍ध कराने के लिए 2023 में यह योजना शुरू की थी। योजना की अवधि पांच वर्ष है। यह योजना ऐसे शिल्‍पकारों और दस्‍तकारों क...

दिसम्बर 1, 2025 1:37 अपराह्न

views 57

हरियाणा: एनएचआरसी ने सिविल अस्पताल संबंधी मीडिया रिपोर्ट के संबंध में मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने हरियाणा के जींद स्थित नरवाना सिविल अस्पताल से संबंधित मीडिया रिपोर्ट के संबंध में हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि अस्‍पताल के शवगृह में चूहों ने एक शव को कुतर दिया था। इस घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए आयोग...