क्षेत्रीय

सितम्बर 3, 2025 8:26 अपराह्न सितम्बर 3, 2025 8:26 अपराह्न

views 20

दिल्‍ली: अगले 24 घंटों के दौरान हल्‍की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना

राजधानी के विभिन्‍न क्षेत्रों में आज दिनभर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से एक दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस कम, 32 दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से दो दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस कम, 22 दशमलव आठ ड...

सितम्बर 3, 2025 8:23 अपराह्न सितम्बर 3, 2025 8:23 अपराह्न

views 5

दिल्‍ली: यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए यातायात मार्ग मे परिवर्तन

यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दिल्‍ली यातायात पुलिस ने वज़ीराबाद-सिग्नेचर ब्रिज और चंदगी राम अखाड़ा-आईपी कॉलेज रेड लाइट से यातायात मे परिवर्तन किया है। पुलिस ने बताया कि मजनू का टीला से सलीमगढ़ बाईपास तक आउटर रिंग रोड पर यातायात बुरी तरह प्रभावित है। उन्‍होंने यात्रियों को इन मार्गों से बचन...

सितम्बर 3, 2025 8:19 अपराह्न सितम्बर 3, 2025 8:19 अपराह्न

views 8

दिल्‍ली: सरकार शिकायतों के सीधे समाधान के लिए आयोजित करेगी ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम

दिल्‍ली सरकार औद्योगिक क्षेत्र को समर्थन देने और शिकायतों के सीधे समाधान के लिए ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम आयोजित करेगी। सरकार ने यह निर्णय दिल्ली सचिवालय सभागार में आयोजित एक बैठक में लिया, जिसमें चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज, दिल्ली मैन्युफैक्चरर्स फेडरेशन और 24 से अधिक अन्य उद्योग संगठनों के प्रतिनिध...

सितम्बर 3, 2025 8:13 अपराह्न सितम्बर 3, 2025 8:13 अपराह्न

views 23

दिल्‍ली: भाजपा ने कांग्रेस के विरूद्ध खजूरी चौक पर किया प्रदर्शन

दिल्‍ली भाजपा ने कांग्रेस के विरूद्ध आज खजूरी चौक पर प्रदर्शन किया और पार्टी के वरिष्‍ठ नेता राहुल गांधी का पुतला भी जलाया। इस दौरान, उत्‍तर-पूर्वी दिल्‍ली के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के प्रधानसेवक है और कांग्रेस ने उनकी माँ को गाली देकर हर माँ का अपमान किया है।  उन्‍होंने यह भी ...

सितम्बर 3, 2025 7:44 अपराह्न सितम्बर 3, 2025 7:44 अपराह्न

views 7

दिल्‍ली: कैबिनेट मंत्री पंकज कुमार सिंह ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की

दिल्‍ली के कैबिनेट मंत्री पंकज कुमार सिंह ने आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान दोनों के बीच किसानों की बेहतरी और कृषि क्षेत्र के कार्यों पर चर्चा हुई। उन्‍होंने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री का नेतृत्व तथा कार्यशैली सभी के लिए प्रेरणास्रोत है...

सितम्बर 3, 2025 7:39 अपराह्न सितम्बर 3, 2025 7:39 अपराह्न

views 16

जब संस्कृति का हरण होता है, तो सभी को आवाज़ उठानी ही होती है: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने युवाओं से आह्वान किया कि जब संस्कृति का हरण होता है, तो सभी को आवाज़ उठानी ही होती है। मुख्यमंत्री ने यह विचार आज एक निजी संगठन के कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्‍होंने कहा कि लोगों को साहस दिखाना होगा कि गलत को गलत कहने की ताकत रखें, चाहे सामने कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो।...

सितम्बर 3, 2025 7:36 अपराह्न सितम्बर 3, 2025 7:36 अपराह्न

views 17

दिल्‍ली: यमुना नदी का जलस्‍तर खतरे के निशान के पार

दिल्‍ली में यमुना नदी का जलस्‍तर आज खतरे के निशान को पार कर गया। राष्‍ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही वर्षा से जलस्‍तर बढ रहा है। दोपहर तीन बजे की सूचना के अनुसार पुराने लोहे पुल के पास नदी का जलस्‍तर बढकर 207 दशमलव नौ मीटर तक पहुंच गया है।   पुराना लोहे का पुल यातायात के लिए बंद ...

सितम्बर 3, 2025 7:27 अपराह्न सितम्बर 3, 2025 7:27 अपराह्न

views 10

दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक आज हुई। दिल्ली सचिवालय में आयोजित इस बैठक में सरकार के सभी मंत्री भी मौजूद थे। बैठक के दौरान, सरकार ने विकास से जुड़े निर्माण कार्यों में तेजी लाने और जवाबदेही तय करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अंतर्गत एक अलग इंजीन...

सितम्बर 3, 2025 7:21 अपराह्न सितम्बर 3, 2025 7:21 अपराह्न

views 10

दिल्ली: शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने ‘रेखा सरकार आपके द्वार’ अभियान के अंतर्गत कई विकास कार्यों का किया शिलान्यास

दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र जनकपुरी में रेखा सरकार आपके द्वार अभियान के अंतर्गत कई क्षेत्रों में सीवर, पानी और गैस पाइपलाइन जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्‍होंने जानकारी दी कि यह काम आज से शुरू हो गया है, जो कि अगले तीन म...

सितम्बर 3, 2025 5:57 अपराह्न सितम्बर 3, 2025 5:57 अपराह्न

views 5

दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से मनाया जाएगा सेवा पखवाड़ा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नई दिल्‍ली नगर पालिका परिषद-एनडीएमसी  द्वारा 17 सितंबर से 'सेवा पखवाड़ा' मनाया जाएगा। यह 16 दिवसीय पखवाड़ा महात्‍मा गांधी की जयंती 2 अक्‍टूबर को समाप्‍त होगा। नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस दौरान विभ...