क्षेत्रीय

सितम्बर 4, 2025 5:40 अपराह्न सितम्बर 4, 2025 5:40 अपराह्न

views 7

श्रम विभाग में सभी लंबित रिक्तियों को शीघ्र भरा जाए : श्रम मंत्री कपिल मिश्रा

श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभाग में सभी लंबित रिक्तियों को शीघ्र भरा जाए और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा सख्ती और संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित की जाए।   इसके अलावा उन्होंने विभागीय कर्मचारियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक प्रणाली कराए जाने पर बल दिया और अधिकारि...

सितम्बर 4, 2025 2:14 अपराह्न सितम्बर 4, 2025 2:14 अपराह्न

views 4

केरल के कोल्लम जिले में एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

केरल के कोल्लम जिले में आज एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओचिरा में हुई, जब राज्य सड़क परिवहन की एक बस और जीप की टक्कर हो गई। जीप में सवार पीड़ित यात्री कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से कोल्लम अपने घर लौट रहे थे।

सितम्बर 4, 2025 2:03 अपराह्न सितम्बर 4, 2025 2:03 अपराह्न

views 5

जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान

  जम्मू-कश्मीर में स्थानीय मौसम विभाग ने ताज़ा मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि आज सामान्यतः बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग आज लगातार तीसरे दिन भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। राजमार्ग पर कई जगह भू...

सितम्बर 4, 2025 1:58 अपराह्न सितम्बर 4, 2025 1:58 अपराह्न

views 19

हिमाचल प्रदेश: राहत और बचाव कार्यों में तेज़ी आई

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज बारिश कम हुई, जिससे प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों में तेज़ी आई। हालाँकि, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

सितम्बर 4, 2025 12:40 अपराह्न सितम्बर 4, 2025 12:40 अपराह्न

views 4

जम्‍मू और कटरा के बीच फंसे हुए यात्रियों के लिए शुरू की गई चार रेलगाड़ियों की शटल सेवाएं स्थगित

  जम्‍मू और कटरा के बीच फंसे हुए यात्रियों के लिए शुरू की गई चार रेलगाड़ियों की शटल सेवाएं बारिश और बाढ़ के कारण स्थगित कर दी गईं। नई दिल्ली से कटरा के लिए निर्धारित ट्रेन सेवाएं भी रोक दी गई हैं। ये शटल सेवाएं 15 सितंबर तक चलने वाली थीं। 26 अगस्त को पठानकोट-जम्मू सेक्शन में बारिश और बाढ़ आने स...

सितम्बर 4, 2025 12:35 अपराह्न सितम्बर 4, 2025 12:35 अपराह्न

views 5

बाढ़ प्रभावित पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे बीएसएफ जवान

    सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) बाढ़ प्रभावित पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहा है। बीएसएफ ने गुरदासपुर, फिरोजपुर, अमृतसर और पठानकोट से सैकड़ों ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है और विभिन्‍न जिला प्रशासन के साथ समन्वय कर निरंतर प्रयास कर रहा है।   बीए...

सितम्बर 4, 2025 12:21 अपराह्न सितम्बर 4, 2025 12:21 अपराह्न

views 7

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई सड़कें आज भी यातायात के लिए बंद

  जम्मू-कश्मीर में 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज लगातार तीसरे दिन भी वाहनों की आवाजाही बंद है। राजमार्ग पर कई जगह भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं हुई हैं। राजौरी और पुंछ जिलों को शोपियां जिले से जोड़ने वाला मुगल रोड भी आज लगातार दूसरे दिन आवाजाही के लिए बंद रहेगा। सड़क बह...

सितम्बर 4, 2025 12:05 अपराह्न सितम्बर 4, 2025 12:05 अपराह्न

views 4

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर आज भी खतरे के निशान से ऊपर 

    दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर आज भी खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी में लगातार मध्यम से तेज बारिश के कारण जलस्तर बढ़ गया है। एहतियात के तौर पर, निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा चुका है। जलस्तर 207 मीटर से ऊपर बना हुआ है। जलभराव के का...

सितम्बर 4, 2025 11:49 पूर्वाह्न सितम्बर 4, 2025 11:49 पूर्वाह्न

views 4

बिहार के सभी जिलों में दिखा एनडीए द्वारा बुलाए गए बंद का व्यापक असर 

    बिहार में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा राज्यव्यापी बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। एनडीए ने दरभंगा में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माँ पर की गई अपमानजनक टिप्पणियों के विर...

सितम्बर 4, 2025 11:30 पूर्वाह्न सितम्बर 4, 2025 11:30 पूर्वाह्न

views 7

पंजाब में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यपाल ने सौंपी विस्तृत रिपोर्ट

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गंभीर रूप से बाढ़ से प्रभावित सीमावर्ती राज्य की वर्तमान स्थिति का जायजा लेने पंजाब पहुँच गए हैं। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने राज्य के पाँच सबसे अधिक प्रभावित जिलों- अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन और फिरोजपुर में बाढ़ की स्थिति पर कृषि मंत्र...