क्षेत्रीय

मार्च 27, 2026 10:28 पूर्वाह्न

views 28

सिक्किम: टेंडोंग हिल पर नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान का आयोजन

सिक्किम में नामची जिला पुलिस ने कल टेंडोंग हिल पर नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इसका उद्देश्य शराब और नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम के प्रति जागरूकता फैलाना था। अभियान का एक उद्देश्य टेंडोंग हिल की पारंपरिक ट्रेकिंग को पुनर्जीवित करना भी था।

मार्च 27, 2026 7:56 पूर्वाह्न

views 61

असम में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 67 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया

असम में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 67 उम्मीदवारों ने कल अपना नामांकन वापस ले लिया। नाम वापस लेने का कल अंतिम दिन था। इसके साथ ही, राज्य विधानसभा चुनावों में कुल 722 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। इससे पहले, जांच के बाद 789 नामांकन वैध पाए गए थे।   इस बीच, चुनाव से पहले राज्य भर में प्रवर्तन एजेंसिय...

मार्च 27, 2026 7:52 पूर्वाह्न

views 31

आंध्र प्रदेश बस हादसा: मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कल मार्कपुरम जिले के रायवरम के पास हुए बस हादसे में जान गंवाने वाले सभी परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने गंभीर रूप से घायल और वर्तमान में इलाज करा रहे लोगों को दो-दो लाख रुपये दिए जाने का भी निर्देश दिया। ...

मार्च 27, 2026 6:34 पूर्वाह्न

views 32

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव: निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों को आकाशवाणी और दूरदर्शन पर चुनाव प्रचार के लिए ‘डिजिटल समय वाउचर’ जारी किया

निर्वाचन आयोग ने पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक दलों को आकाशवाणी और दूरदर्शन पर चुनाव प्रचार के लिए 'डिजिटल समय वाउचर' जारी किया है।   आम चुनावों में उनके पिछले प्रदर्शन के आधार पर राजनीतिक दलों को कुल 5, 4 और 1 मिनट की अवधि के 162 वाउचर आवंटित किए गए हैं। इनमें से ऑल इंडिया एन....

मार्च 27, 2026 6:16 पूर्वाह्न

views 80

पश्चिम एशिया संघर्ष: महाराष्ट्र में वैकल्पिक ईंधन के रूप में केरोसिन वितरण बढ़ेगा, केंद्र सरकार ने 37 लाख लीटर केरोसिन आवंटन को मंजूरी दी

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच, महाराष्ट्र सरकार ने वैकल्पिक ईंधन के रूप में केरोसिन के वितरण में तेजी लाने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के लिए 37 लाख लीटर केरोसिन के आवंटन को मंजूरी दे दी है। इस योजना के अंर्तगत मार्च और अप्रैल के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के मा...

मार्च 27, 2026 6:10 पूर्वाह्न

views 40

जम्मू-कश्मीर: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 5 हजार करोड़ की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार द्वारा केंद्र शासित प्रदेश को 5 हजार करोड़ की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह सहायता विकास परियोजनाओं को मजबूती प्रदान करेगी।    मुख्यमंत्री ने संसाधनों की कमी को पूरा करने ...

मार्च 26, 2026 9:47 अपराह्न

views 130

हिमाचल प्रदेश: भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने हवाई करतब दिखाए

भारतीय वायु सेना की विश्व प्रसिद्ध सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने आज हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुजानपुर टीहरा स्थित सैनिक स्कूल के मैदान में हवाई करतब दिखाए। इस अवसर पर नौ विमानों ने मनमोहक करतब प्रदर्शित किए। वायु सेना के बहादुर पायलटों के इस शानदार प्रदर्शन को देखने के लिए भारी संख्या में लोग ए...

मार्च 26, 2026 8:27 अपराह्न

views 137

विधानसभा चुनाव और उपचुनाव प्रक्रिया के दौरान 400 करोड़ रुपये से अधिक की जब्‍ती: निर्वाचन आयोग

निर्वाचन आयोग ने बताया है कि वर्तमान में जारी विधानसभा चुनाव और उपचुनाव प्रक्रिया के दौरान चार सौ करोड़ रुपये से अधिक की जब्‍ती की गई है,  जिसमें नकदी, शराब, नशीली दवाएं, कीमती धातुएं और मुफ्त उपहार शामिल हैं। आयोग ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए मतदान वाले राज्यों और केंद्र...

मार्च 26, 2026 8:23 अपराह्न

views 59

एलपीजी की कोई कमी नहीं, आपूर्ति 20% से बढ़ाकर 50% की: मनजिंदर सिंह सिरसा

दिल्ली सरकार ने कमर्शियल एलपीजी को लेकर जानकारी दी है कि राजधानी में एलपीजी की कोई कमी नहीं है और उसकी आपूर्ति को 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है। खाद्य और आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि इसके अन्‍तर्गत अब प्रतिदिन एक हजार 800 की जगह चार हजार 500 सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे...

मार्च 26, 2026 7:33 अपराह्न

views 1K

अमृत भारत योजना के तहत दिल्ली के 13 रेलवे स्टेशनों का तेज़ी से आधुनिकीकरण: अश्विनी वैष्णव

दिल्ली में 13 प्रमुख रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत योजना के तहत तेजी से आधुनिकीकरण किया जा रहा है। यह जानकारी अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। रेल मंत्री ने बताया कि जिन स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है उनमें नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद वि...