क्षेत्रीय

जनवरी 20, 2026 7:10 अपराह्न

views 82

राजधानी दिल्ली में अब 112 को एकमात्र आपातकालीन नंबर के रूप में लागू

राजधानी दिल्ली में अब 112 को एकमात्र आपातकालीन नंबर के रूप में लागू किया जाएगा।  मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता  ने बताया कि इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम यानी ईआरएसएस 2.0 के अंतर्गत पुलिस, अग्निशमन, एंबुलेंस और आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी सेवाओं को 112 नंबर में समाहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप...

जनवरी 20, 2026 7:12 अपराह्न

views 41

केरल: अलाप्पुझा जिले की दो ग्राम पंचायतों में कौवों में एवियन इन्फ्लुएंजा बीमारी की पुष्टि

केरल में अलाप्पुझा जिले की दो ग्राम पंचायतों में कौवों में एवियन इन्फ्लुएंजा बीमारी की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने परामर्श जारी कर जनता से खुले जल स्रोतों से पानी का उपयोग करते समय सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

जनवरी 20, 2026 3:37 अपराह्न

views 124

ईडी ने सबरीमाला मंदिर की संपत्ति के दुरुपयोग के मामले में तीन राज्यों में तलाशी अभियान चलाया

प्रवर्तन निदेशालय ने आज धन शोधन निवारण अधिनियम 2002 के अंतर्गत केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में 21 स्थानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी सबरीमला मंदिर से संबंधित सोने और अन्य मंदिर संपत्तियों के गबन के संबंध में चलाया गया। यह जांच केरल अपराध शाखा द्वारा दर्ज कई प्राथमिकियों के आधार पर शुरू की गई है। इनसे...

जनवरी 20, 2026 3:38 अपराह्न

views 105

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने डीएमके द्वारा तैयार भाषण को विधानसभा में पढ़ने से किया इनकार

तमिलनाडु के राज्‍यपाल आर एन रवि ने आज राज्य विधानसभा में अपने पारंपरिक संबोधन में डीएमके सरकार द्वारा तैयार किए गए हिस्‍से को पढ़ने से इनकार कर दिया, क्योंकि उसमें कुछ त्रुटियां थीं। लोकभवन ने विस्तृत स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि राज्यपाल को बोलने का अवसर नहीं दिया गया। उनका माइक्रोफोन बार-बार बं...

जनवरी 20, 2026 2:30 अपराह्न

views 56

658 करोड़ रुपये के फर्जी आईटीसी घोटाले में ईडी की झारखंड, मणिपुर और कोलकाता में तलाश

प्रवर्तन निदेशालय- ईडी लगभग 658 करोड़ रूपये की लागत के एक व्‍यापक फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट-आईटीसी घोटाले के मामले में झारखंड, मणिपुर और कोलकाता में तलाश अभियान चला रहा है। प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार यह मामला वस्‍तु या सेवाओं की वास्‍तविक आपूर्ति किए बगैर फर्जी चालानों के माध्यम से धोखाधड़ीपूर्ण आय...

जनवरी 20, 2026 2:28 अपराह्न

views 57

भारत अगले 25 वर्ष में एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में महत्वाकांक्षी कदम बढ़ा रहा है: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि भारत अगले 25 वर्ष में एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में महत्वाकांक्षी कदम बढ़ा रहा है, और इस यात्रा के केंद्र में स्वास्थ्य सेवा को रख रहा है। पुद्दुचेरी स्थित जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान संस्थान के 14वें...

जनवरी 20, 2026 2:07 अपराह्न

views 128

गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ पंजाब पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ शुरू

पंजाब पुलिस ने आज गैंगस्टरों के नेटवर्क को ध्वस्त करने और राज्य को गैंगस्टर-मुक्त बनाने के लिए ऑपरेशन प्रहार शुरू किया। गैंगस्टरों को गिरफ्तार करने के लिए 12 हजार पुलिस अधिकारियों वाली 2000 टीमों ने आज से पूरे राज्‍य में छापेमारी शुरू कर दी है। चंडीगढ़ में एक संवाददाता सम्‍मेलन में पंजाब के पुलिस मह...

जनवरी 20, 2026 2:04 अपराह्न

views 53

दावोस में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने यूएई के आर्थिक एवं पर्यटन मंत्री से मुलाकात की

आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री एन चन्‍द्रबाबू नायडू ने आज दावोस में विश्‍व आर्थिक मंच शिखर सम्‍मेलन में संयुक्‍त अरब अमीरात के आर्थिक और पयर्टन मंत्री अब्दुल्ला बिन तौक़ अल मररी के साथ मुलाकात की। इस बैठक के दौरान श्री नायडू ने खाद्य सुरक्षा, लॉजिस्टिक्‍स, बंदरगाह आधारित उद्योग, नवीकरणीय ऊर्जा, शहरी व...

जनवरी 20, 2026 12:34 अपराह्न

views 59

आदिवासी क्षेत्रों में कुपोषण से मौतों पर हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को फटकारा

बम्‍बई उच्‍च न्‍यायालय ने महाराष्ट्र सरकार को आदिवासी मेलघाट इलाके में लगातार हो रही बच्चों और माताओं की मृत्‍यु को रोकने में बहुत कम प्रगति करने पर फटकार लगाई है। न्‍यायालय ने राज्‍य को स्‍वास्‍थ्‍य सेवा तैनाती, अवसंरचना और विगत समिति की रिपोर्ट के कार्यान्‍वयन को सम्मिलित करते हुए चार सप्‍ताह के भ...

जनवरी 20, 2026 11:31 पूर्वाह्न

views 78

महाराष्ट्र, विदेशी निवेश के लिए भारत का प्रवेश द्वार बनकर उभरा है और यह विभिन्न क्षेत्रों में बड़े निवेश को आकर्षित करता रहेगा: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि महाराष्ट्र, विदेशी निवेश के लिए भारत का प्रवेश द्वार बनकर उभरा है और यह विभिन्न क्षेत्रों और सेक्टरों में बड़े निवेश को आकर्षित करता रहेगा। दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक के दौरान महाराष्ट्र पवेलियन में बोलते हुए, फडणवीस...