क्षेत्रीय

जनवरी 20, 2026 8:10 अपराह्न

views 55

दिल्‍ली: बादली और बवाना के औद्योगिक क्षेत्र में दो सुविधा केंद्र स्‍थापित करने के प्रस्‍ताव को मंजूरी

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने आज दिल्‍ली सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में बादली और बवाना के औद्योगिक क्षेत्र में दो सुविधा केंद्र स्‍थापित करने के प्रस्‍ताव को मंजूरी दी। श्रीमती गुप्‍ता ने इस निर्णय पर खुशी व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि दिल्‍ली सरकार शहर के छोटे और सूक्ष्‍म उद्योगों को व...

जनवरी 20, 2026 8:07 अपराह्न

views 42

मौसम विभाग के अनुसार कल दिल्ली में धुंध छाये रहने की संभावना है

राजधानी में आज मौसम साफ रहा और धूप खिलीं रही। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 25 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सात दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।   विभाग के अनुसार कल सुबह हल्‍की धुंध छाये रहने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और...

जनवरी 20, 2026 7:52 अपराह्न

views 28

विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता बोले, विधायी जवाबदेही लोकतंत्र की आधारशिला

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने आज कहा कि विधायी जवाबदेही जनता और उनके निर्वाचित प्रतिनिधियों के बीच एक जीवंत और गतिशील संबंध है, जो लोकतंत्र की नैतिक और संवैधानिक आधारशिला है। लखनऊ में आयोजित 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने संवैधानिक लोकतंत्र...

जनवरी 20, 2026 7:45 अपराह्न

views 44

मार्च तक दिल्ली में होंगी पाँच हजार से अधिक इलेक्ट्रिक बसें: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज बताया कि इस वर्ष मार्च तक राजधानी में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या पांच हज़ार से अधिक की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अब तक शहर में तीन हज़ार से अधिक इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जा चुकी हैं। श्रीमती गुप्ता ने बताया कि कल से दिल्ली परिवहन निगम की  बसों के पश्चिम क्षेत्र के ...

जनवरी 20, 2026 5:53 अपराह्न

views 55

एम्स नई दिल्ली में 13 महीनों में एक हजार से अधिक रोबोटिक सर्जरी

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान -एम्‍स नई दिल्‍ली ने कहा है कि पिछले 13 महीनों में एम्‍स के शल्य चिकित्सा विभाग ने एक हजार से अधिक रोबोटिक सर्जरी की हैं। आज नई दिल्ली में एक प्रेसवार्ता में विभाग के प्रमुख प्रोफेसर सुनील चुंबर ने कहा कि रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से पारंपरिक ओपन सर्जरी की तुलना में ऑ...

जनवरी 20, 2026 5:43 अपराह्न

views 763

दिल्ली जल बोर्ड की वार्षिक सफाई से गुरुवार तक कई इलाकों में जल आपूर्ति प्रभावित

दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की वार्षिक सफाई के कारण कल से बृहस्‍पतिवार तक कई क्षेत्रों में जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बोर्ड ने बताया कि कल प्रेमकुंज क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, बृहस्‍पतिवार को नांगलोई, पश्चिम विहार, मुंडका, हिरन कूदना, कमरुद्दीन नगर,...

जनवरी 20, 2026 5:18 अपराह्न

views 39

असम सरकार ने ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 213 करोड़ रुपये से अधिक के अप्रतिबंधित अनुदान जारी किए

असम सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पंद्रहवें वित्त आयोग के ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए दो सौ 13 करोड़ रुपये से अधिक के अप्रतिबंधित अनुदान जारी किए हैं। पंचायती राज मंत्रालय ने आज बताया कि यह राशि चालू वित्तीय वर्ष की पहली किस्त है। मंत्रालय ने कहा कि राज्य भर में सभी दो हजार एक सौ 92 पात्र ...

जनवरी 20, 2026 5:06 अपराह्न

views 72

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ जिले में आतंकियों को पकड़ने के लिए चलाया जा रहा तलाशी अभियान तीसरे दिन भी जारी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ऊपरी इलाकों में आतंकियों को पकड़ने के लिए चलाया जा रहा तलाशी अभियान तीसरे दिन भी जारी है। किश्तवाड जिले के ऊपरी इलाकों में कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। सुरक्षा बल आतंकवादियों को मदद पहुंचाने वालों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं जिन्होंने आतंकवाद...

जनवरी 20, 2026 7:10 अपराह्न

views 82

राजधानी दिल्ली में अब 112 को एकमात्र आपातकालीन नंबर के रूप में लागू

राजधानी दिल्ली में अब 112 को एकमात्र आपातकालीन नंबर के रूप में लागू किया जाएगा।  मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता  ने बताया कि इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम यानी ईआरएसएस 2.0 के अंतर्गत पुलिस, अग्निशमन, एंबुलेंस और आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी सेवाओं को 112 नंबर में समाहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप...

जनवरी 20, 2026 7:12 अपराह्न

views 41

केरल: अलाप्पुझा जिले की दो ग्राम पंचायतों में कौवों में एवियन इन्फ्लुएंजा बीमारी की पुष्टि

केरल में अलाप्पुझा जिले की दो ग्राम पंचायतों में कौवों में एवियन इन्फ्लुएंजा बीमारी की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने परामर्श जारी कर जनता से खुले जल स्रोतों से पानी का उपयोग करते समय सावधानी बरतने का आग्रह किया है।