क्षेत्रीय

जुलाई 8, 2024 11:20 पूर्वाह्न

views 33

उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24 घंटे में मुआवजा देने का निर्देश दिया

उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश तथा विभिन्न जलाशयों और बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को 24 घंटे के अंदर बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने का निर्देश दिया है।   

जुलाई 8, 2024 11:14 पूर्वाह्न

views 24

श्री अमरनाथ यात्रा: जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ 5,803 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था 

पवित्र अमरनाथ गुफा की तीर्थयात्रा के लिए 5,803 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री आज सुबह 218 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से रवाना हुए। जत्थे में 4,521 पुरुष, 1,139 महिलाएं, 9 बच्चे, 124 साधु और 10 साध्वियां शामिल...

जुलाई 8, 2024 8:50 पूर्वाह्न

views 36

झारखंड विधानसभा में आज विश्वासमत साबित करेगी हेमंत सोरेन सरकार

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार आज विधानसभा में विश्वासमत साबित करेगी। इसके लिए दिन के 11 बजे से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी विधायकों को सदन में उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के सहयोगी दल - कांग्रेस, राष्ट्रीय जन...

जुलाई 7, 2024 9:08 अपराह्न

views 12

ब्रह्मपुत्र, बराक और उनकी सभी सहायक नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर

असम में पिछले 24 घंटों के दौरान बाढ से आठ और लोगों की जान चली गई, जिससे राज्य में बाढ में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है। राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्‍य आपदा मोचन बल की टीमों ने पिछले 24 घंटों के दौरान 218 लोगों को बचाया है। ब्रह्मपुत्र, बराक और उनकी सभी सहायक नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही...

जुलाई 7, 2024 8:57 अपराह्न

views 11

जम्मू स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में से एक – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि जम्मू स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में से एक है। आज संस्थान का दौरा करने के बाद उन्‍होंने बताया कि अस्पताल में ओपीडी सेवाएं जल्द ही शुरू होंगी तथा अधिक प्राध्यापकों की भर्ती के प्रयास चल रहे हैं। इस अवसर प...

जुलाई 7, 2024 8:56 अपराह्न

views 6

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा चौकी पर आतंकवादियों की गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आज सुबह राजौरी के सीमावर्ती जिले के गलुथी गांव में सुरक्षा चौकी पर आतंकवादियों की गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया। दोनों पक्षों के बीच करीब आधे घंटे तक गोलीबारी हुई। आतंकवादी पास के जंगलों में भागने में सफल रहे। सुरक्षा बलों के द्वारा आतंकवादियों को पकड़न...

जुलाई 7, 2024 8:54 अपराह्न

views 21

अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आमतौर पर बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना

राजधानी के कुछ क्षेत्रों में आज मौसम साफ रहा और धूप खिली रही जिससे वातावरण साफ रहा।  आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 35 दशमलव आठ डिग्री सेल्‍सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री कम रहते हुए 26 दशमलव दो डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया। मौसम ...

जुलाई 7, 2024 8:52 अपराह्न

views 17

दिल्‍ली में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

राजधानी में मौसम और पर्यावरण की स्थिति को अनुकूल बनाने के लिए दिल्‍ली सरकार ने शहर के विभिन्‍न क्षेत्रों में आज वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके अंतर्गत दिल्‍ली सरकार के मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने पौधे लगाए और स्‍थानीय लोगों से बातचीत कर इस मुहिम के लिए जागरूकता बढ़ाई। दिल्‍ली सरकार ने...

जुलाई 7, 2024 8:50 अपराह्न

views 12

राष्‍ट्रीय राजधानी में लोकसभा की सभी सात सीटों पर भाजपा की जीत अरविंद केजरीवाल के नेतृत्‍व वाली सरकार के कथित भ्रष्‍टाचार के प्रति लोगों की असंतुष्टि का परिचायक- पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता पीयूष गोयल ने कहा है कि पिछले दस वर्षों में किए गए कार्यों के कारण लोगों ने राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार को तीसरे कार्यकाल के लिए जनादेश दिया है। आज दिल्‍ली में प्रदेश भाजपा की कार्यकारी बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि मोद...

जुलाई 7, 2024 8:47 अपराह्न

views 17

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कल राज्य के एक दिवसीय दौरे पर मणिपुर पहुंचेंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कल राज्य के एक दिवसीय दौरे पर मणिपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वे हालिया हिंसा से प्रभावित विभिन्न शिविरों में रहने वाले परिवारों से मिलेंगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की  राज्यपाल अनुसुइया उइके से भी मिलने का कार्यक्रम है।